Donald Trump क्यो सताया इस देश का डर, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!

10 mins read
289 views
November 20, 2025

China Vs US AI Race अमेरिका और चीन के बीच Artificial Intelligence यानी एआई को लेकर लंबे समय से प्रतिस्पर्धा जारी है। यह तकनीक आने वाले समय में वैश्विक ताकत और आर्थिक बढ़त का सबसे बड़ा आधार बनने वाली है। यही वजह है हर देश इसको अपनाना चाहता है और इसके जरिए तकनीक के क्षेत्र में सबसे आगे रहता है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump का बयान इस प्रतिस्पर्धा के दौर में आग में घी डालने का काम कर दिया है। राष्ट्रपति ट्रंप को इस बात की चिंता सताने लगी है कहीं एआई तकनीक के मामले में चीन हमसे आगे न निकल जाए। ऐसी आशंकाओं को देखते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने अपने देश के सभी 50 राज्यों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि अगर देश में एआई से जुड़े कानूनों पर तुरंत और एक समान फैसला नहीं हुआ तो चीन अमेरिका को पीछे छोड़ सकता है। ट्रंप का कहना है कि राज्यों के अलग-अलग नियम एआई के विकास की रफ्तार धीमी कर रहे हैं और यह स्थिति भविष्य में बड़े नुकसान का कारण बन सकती है।

आखिर क्यों बढ़ गई है डोनाल्ड ट्रंप की बेचैनी, किस देश से उन्हें एआई रेस में पिछड़ने का सता रहा है डर …जानिए पूरा मामला

अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर सकता है असर

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने अपनी सोशल मीडिया साइट Truth पर लिखा कि अमेरिका के कई राज्य एआई के लिए अपनी-अपनी जरूरतों के मुताबिक नियम बना रहे हैं। उनकी नजर में यह स्थिति देश की अर्थव्यवस्था और नवाचार दोनों को धीमा कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिका ऐसे ही चलता रहा तो चीन बहुत आसानी से एआई की दौड़ में हमसे आगे निकल जाएगा। ट्रंप इस कोशिश में हैं कि पूरा देश एक ही राष्ट्रीय कानून के तहत काम करे ताकि टेक कंपनियों को स्पष्ट दिशा मिले और वे चीन की तेजी से हो रही प्रगति को चुनौती दे सकें।

एआई बने राष्ट्रीय कानून का हिस्सा

अमेरिका की संसद दिसंबर में रक्षा से जुड़ा एक बड़ा वार्षिक बिल पास करने वाली है। ट्रंप चाहते हैं कि एआई का राष्ट्रीय कानून इसी बिल का हिस्सा बनाया जाए। उनका कहना है कि यह समय की जरूरत है और इससे एआई से जुड़ी कंपनियों को एक समान कानूनी ढांचा मिलेगा। लेकिन इस मांग का विरोध भी कम नहीं है। विरोधी ही नहीं ट्रंप की अपनी रिपब्लिकन पार्टी के कई नेता भी राष्ट्रीय कानून के विचार से असहमत हैं। सीनेटर मार्शा ब्लैकबर्न और जोश हॉली जैसे रिपब्लिकन नेता मानते हैं कि बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा बेहद जरूरी है, इसलिए राज्यों को स्वतंत्र रूप से कानून बनाने का अधिकार दिया जाना चाहिए। बताया जा रहा है इससे पहले भी सीनेटरों ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया है।

READ MORE: फोन चोरी या गुम होने पर, नया फोन दे रहा है यह कंपनी…जानिए तरीके

ट्रंप की पार्टी और राज्यों में असंतोष

बता दें कि अमेरिका के कई राज्यों ने अपने-अपने स्तर पर पहले ही एआई से जुड़े नियम लागू कर दिए हैं। कैलिफोर्निया ने बड़े टेक संस्थानों से अपनी सुरक्षा प्रणाली से जुड़ी विस्तृत जानकारी देने को कहा है। कुछ राज्यों ने बच्चों की सुरक्षा के लिए कड़े प्रावधान जोड़े हैं, तो कुछ ने कॉपीराइट और रोजगार छिनने के खतरे से जुड़ी चिंताओं को दूर करने के लिए कानून बनाया है। अगर एक राष्ट्रीय कानून लागू हो जाता है, तो इन सभी राज्यों के नियम एक झटके में खत्म हो जाएंगे और इसी बात को लेकर राज्यों में असंतोष है।

READ MORE: 2025 में आपके बेस्ट हैं ये गेम, देखें पूरी लिस्ट

राज्यों के अलग-2 कानून से काम में कठिनाईंयां

वहीं, टेक उद्योग से जुड़े बड़ी-बड़ी कंपनियां और संगठन कहना है कि 50 राज्यों के 50 अलग-अलग कानूनों होने के कारण काम करने में कठिनाई हो रही है। इससे कंपनियां कानूनी उलझनों में समय और संसाधन खर्च कर रही हैं और नए इनोवेशन की गति कम हो रही है। दुनिया की प्रमुख चिप निर्माता कंपनी Nvidia के सीईओ जेन्सन हुआंग ने कहा है कि चीन में एक समान कानून होने के कारण वहां कंपनियां तेजी से नए प्रयोग कर पा रही हैं वहीं कई बड़ी आबादी इससे डरती है।

कुल मिलाकर तस्वीर यह है कि अमेरिका आज दोहरी चुनौती का सामना कर रहा है। अगर जल्द इन समस्याओं एकजुटता के साथ निर्णय नहीं लिया गया तो आनेवाले दिनों में इसपर गतिरोध और तेज हो सकती है।

Previous Story

फोन चोरी या गुम होने पर, नया फोन दे रहा है यह कंपनी…जानिए तरीके

इस नए फोन की एंट्री से टेक जगत में मची हलचल, जानिए फीचर्स
Next Story

इस नए फोन की एंट्री से टेक जगत में मची हलचल, जानिए फीचर्स

Latest from News

Snapdragon को सीधी चुनौती

Snapdragon को सीधी चुनौती! MediaTek Dimensity 9500s ने मचाया तहलका!

MediaTek Dimensity 9500s: MediaTek ने अपने टॉप सेगमेंट को और मजबूती प्रदान करने की दिशा में कदम बढा दिया है। कंपनी ने Dimensity 9500s पेश किया है। यह चिप कंपनी के पहले से मौजूद Dimensity 9500 का अपग्रेड है। यह उन स्मार्टफोन्स ते लिए
NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ

NVIDIA-AMD पर ट्रंप का टैरिफ वार! AI चिप्स पर लगाया 25% टैक्स!

US chip tariff 25 percent: अमेरिकी राष्ट्रपति Donald Trump ने उन्नत कंप्यूटिंग चिप्स पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा की है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आधिकारिक आदेश
technology

भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा करने में आगे

India Open Source Platforms:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक संसदीय मंच पर भारत की टेक्नोलॉजी साझा करने की पहल को रेखांकित किया। दिल्ली में 28वें कॉन्फ्रेंस ऑफ स्पीकर्स एंड प्रेसाइडिंग ऑफिसर्स ऑफ कॉमनवेल्थ 2026 के उद्घाटन अवसर पर मोदी ने कहा कि भारत ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहा है, जिन्हें ग्लोबल साउथ के देश अपनाकर अपने सिस्टम में लागू कर सकते हैं।  भारत ग्लोबल साउथ देशों के लिए टेक्नोलॉजी साझा कर रहा है, प्रधानमंत्री मोदी ने CSPOC 2026 में ओपन सोर्स प्लेटफॉर्म और डिजिटल नवाचारों को साझा करने की पहल की जानकारी दी। भारत की ओपन सोर्स पहल  मोदी ने कहा कि अब भारत की टेक्नोलॉजी विकास रणनीति केवल देश के भीतर सीमित नहीं है। उनका उद्देश्य यह है कि भारत में बने नवाचार ग्लोबल साउथ के देशों के लिए भी उपयोगी हों। उन्होंने कहा कि हमारे नवाचार पूरे ग्लोबल साउथ और कॉमनवेल्थ देशों के लिए लाभकारी हों। इसके लिए हम ओपन सोर्स टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म बना रहे हैं, ताकि अन्य देश भी भारत जैसे सिस्टम विकसित कर सकें।  पिछले कुछ सालों में भारत ने पहचान, पेमेंट और प्रशासन के क्षेत्र में बड़े पैमाने पर डिजिटल सिस्टम बनाए हैं। कई छोटे देशों के लिए यह व्यावहारिक साबित हो रहा है क्योंकि महंगे सॉफ़्टवेयर पर निर्भर होने की जरूरत नहीं है।  ग्लोबल साउथ पर जोर  प्रधानमंत्री ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और ग्लोबल साउथ के देशों को अपना मार्ग खुद तय करना जरूरी है। भारत ने अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार ग्लोबल साउथ की चिंताओं को उठाया है। G20 अध्यक्षता के दौरान भी ये मुद्दे मुख्य चर्चा में रहे। मोदी ने कहा कि वैश्विक विकास संतुलित तभी हो सकता है जब दुनिया के बड़े हिस्से पीछे न रहें।  READ MORE: Elon Musk ने मोदी सरकार को कोर्ट में दी चुनौती? जानें क्यों  लोकतंत्र और संसदीय शिक्षा  मोदी ने CSPOC सम्मेलन के व्यापक उद्देश्य पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इसका मुख्य लक्ष्य विभिन्न देशों में संसदीय लोकतंत्र की जानकारी और समझ बढ़ाना है। मोदी ने भारत के लोकतंत्र की मजबूती और विविधता को इसकी ताकत बताया। उन्होंने इसे एक बड़े पेड़ की तरह बताया, जिसकी जड़ें गहरी हैं और शाखाएं बहस, संवाद और सामूहिक निर्णय लेने के लिए फैली हुई हैं।  READ MORE: X पर पीएम मोदी का दबदबा, भारत में सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट  मोदी ने कहा कि भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी प्रदाता नहीं है, बल्कि प्रशासन, कानून निर्माण और डिजिटल सिस्टम के अनुभव साझा करने वाला साझेदार बनना चाहता है। इस सम्मेलन में यह संदेश भी गया कि भविष्य में टेक्नोलॉजी और लोकतंत्र को एक साथ विकसित करना जरूरी है, खासकर उन देशों के लिए जो अभी अपनी आधारभूत प्रणाली बना रहे हैं। 
chinese app

क्या आप जिंदा हैं? हर 48 घंटे में आपसे पूछेगा ये App

Are You Alive App: जरा सोचिए… आपका फोन हर दो दिन में आपसे सिर्फ एक सवाल पूछे ‘क्या आप जिंदा हैं? और अगर आप जवाब नहीं देते, तो आपके परिवार या दोस्तों को अलर्ट भेजा जाता है।  यह सुनने में जरा अजीब लगता है, लेकिन चीन में लाखों लोग Are You Dead? ऐप डाउनलोड कर रहे हैं, जो बिल्कुल यही करता है।  Are You Dead?ऐप चीन में लोकप्रिय, अकेले रहने वालों के लिए डिजिटल सुरक्षा का तरीका, जो याद दिलाता है कि आप जिंदा हैं।  ऐप का तरीका आसान और सीधा  Are You Dead? ऐप बहुत आसान है। इसमें कोई चैट, प्रोफाइल या सोशल फीड नहीं है। बस एक बड़ा बटन है जिस पर लिखा है I’m Alive। हर 48 घंटे में यूजर्स को इस पर टैप करना होता है। अगर कोई लगातार दो बार चेक इन करना भूल जाता है, तो ऐप प्री सेलेक्टेड इमरजेंसी कॉन्टैक्ट को मैसेज भेज देता है। यह मैसेज आपके जानकार को चेतावनी देता है कि शायद कुछ गड़बड़ है।  READ MORE: Apple पर लगा टेक्नोलॉजी चोरी का आरोप, जानें पूरा मामला   किन लोगों के लिए है यह ऐप  यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो अकेले रहते हैं, बड़े शहरों में काम करते हैं या जिनके बच्चे किसी दूसरे शहर में रहते हैं। ऐसे जीवन में कभी–कभी कोई नहीं जान पाता कि कुछ गलत हुआ है। यह ऐप डिजिटल सुरक्षा की एक छोटी चाबी की तरह काम करता है।   विशेषज्ञों का कहना है कि इसका सबसे बड़ा फायदा इसकी सरलता और हल्कापन है। यह ध्यान नहीं खींचता, किसी सोशल ऐप की तरह उलझाता नहीं, लेकिन जब जरूरत होती है, तो यह आपके लिए बोलता है।  READ MORE: Nvidia ने Groq की AI चिप टेक्नोलॉजी ली लाइसेंस पर  आधुनिक जीवन और अकेलेपन की कहानी  Are

Don't Miss