फोन चोरी या गुम होने पर, नया फोन दे रहा है यह कंपनी…जानिए तरीके

8 mins read
1.3K views
November 20, 2025

AppleCare Plus भारत में स्मार्टफोन सुरक्षा को लेकर सबसे बड़ी चिंता हमेशा यही रही है। महंगा फोन खो गया तो क्या होगा? अब सवाल का ऐसा जवाब मिला गया हैं। पहली बार देश में एक ऐसा प्रोटेक्शन सिस्टम शुरू हुआ है जो सिर्फ नुकसान की भरपाई नहीं करता, बल्कि चोरी या गुम होने की स्थिति में भी आपको नया फोन दिला सकता है। हम बात करने जा रहे हैं सबसे महंगे ब्रांड के तौर चर्चित Apple की जिसने भारत में iPhone यूजर्स के लिए Apple ने एक बड़ी सुविधा शुरू की है। पहली बार कंपनी ने ऐसा प्रोटेक्शन प्लान लॉन्च किया है जिसमें आपका iPhone चोरी हो जाए या कहीं गुम हो जाए, तो Apple आपको नया iPhone देगा।

आप मंहगे मोबाईल के शौकीन है..आपको मोबाईल चोरी या गुम होने का भय बना रहता है तो अपके लिए खुशखबरी है…जानिए पूरी बातें

पहले से अधिक सुविधाएं

AppleCare Plus असल में Apple का ऑफिशियल प्रोटेक्शन प्लान है। यह अन्य साधारण वारंटी से कहीं अधिक कवरेज उपलब्ध कराता है। अभी तक भारत में उपलब्ध AppleCare+ केवल एक्सीडेंटल डैमेज, बैटरी रिप्लेसमेंट और रिपेयर जैसी सुविधाओं तक सीमित था। लेकिन नए अपडेट के साथ यह प्लान और ज्यादा व्यापक हो गया है। कंपनी ने यूजर्स के हितों काफी ख्याल रखा है। कई बार होता है कि यूजर्स प्लान के लिए एकसाथ भुगतान नहीं करना चाहते हैं वे छोटे-छोटे अमाउंट में भूगगान को प्राथमिकता देना अधिक पसंद करते हैं ऐसे में यह प्लान काफी महत्वपूर्ण हो जाता है। अब यूजर्स चाहे तो एकबार में भुगतान करे या फिर हर महीने किश्तों में भुगतान कर इस भरपुर लाभ उठ सकते हैं।

कितनी प्लान की कीमत?

नए अपडेट की सबसे बड़ी खासियत AppleCare+ with Theft & Loss प्लान है।  यह सुविधा भारत में पहलीबार दी जा रही है। इस प्लान की कीमत भारतीय बाजार में 799 रुपये प्रति माह से शुरू होती है। इसके तहत हर वर्ष दो बार तक चोरी या खो जाने की घटनाओं को कवर किया जाता है। अगर आपका iPhone चोरी हो जाए, गुम हो जाए, या आप उसे कहीं भूल जाएं और वह वापस न मिले, तो Apple आपको एक नया फोन दे देगा। अब यूजर्स को थर्ड-पार्टी इंश्योरेंस के भरोसे रहना नहीं होगा।

READ MORE: AI की हर बात पर अंधविश्वास… Google CEO की चेतावनी

AppleCare+ की सारी सुविधाएं विद्यमान

इस प्लान में Theft & Loss कवरेज के साथ ही पुराने AppleCare+ के सारी सुवाधाएं इसमें शामिल रहेगा। साथ ही, अनलिमिटेड एक्सीडेंटल डैमेज रिपेयर की सुविधा दी जा रही है। इसमें Apple की ओर से ओरिजिनल पार्ट्स का ही इस्तेमाल किया जाता है। अगर आपके iPhone की बैटरी बुरे स्तर चली जाती है तो Apple खुद इसे फ्री में बदल देता है।  24 घंटे प्रायरिटी कस्टमर सपोर्ट भी मिलता है। सभी रिपेयर और रिप्लेसमेंट Apple Store या अधिकृत सर्विस सेंटर द्वारा किए जाते हैं, जिससे सर्विस की गुणवत्ता और भरोसा हमेशा बना रहता है।

READ MORE: Roblox के नए नियम, अब चैट होगी आयु समूह में

ये हैं प्लान खरीदने के आसान तरीके

अगर आपके पास भी iPhone की मोबाईल है और उसे सुरक्षित रखने के लिए इस प्लान को खरीदना चाहते हैं तो ज्यादा कुछ करना नहीं है। अब आप अपने iPhone, iPad या Mac की सेटिंग्स में जाकर ही AppleCare+ की पात्रता देख सकते हैं और वहीं से इसे खरीद भी सकते हैं। जैसे ही प्लान खरीदा जाता है, कवरेज तुरंत शुरू हो जाता है। इसमें किसी तरह की वेटिंग या अतिरिक्त औपचारिकताओं की जरूरत नहीं है। इससे साबित होता है कि Apple भारत को अपने प्रमुख बाजार की तरह महत्व देने लगा है। जिन सुविधाओं का भारतीय यूजर्स वर्षों से इंतजार कर रहे थे, वे अब उपलब्ध हो रही हैं। पहले Theft & Loss प्रोटेक्शन केवल अमेरिका जैसे देशों में मिलता था।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Previous Story

2025 में आपके लिए बेस्ट हैं ये गेम, देखें पूरी लिस्ट

Next Story

Donald Trump क्यो सताया इस देश का डर, कारण जानकर हो जाएंगे हैरान!

Latest from Phones

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

आज लॉन्च होगा Lava Virat V1 5G, बजट में मिलेगा 5G

15 हजार रुपये से कम कीमत में Lava Virat V1 5G लॉन्च, जानिए फोन के फीचर्स, कैमरा और  बैटरी की जानकारी।  Lava Virat V1 5G: क्या 15 हजार रुपये से कम में नया 5G फोन तलाश रहे हैं? Lava आज भारतीय बाजार में अपना नया Lava Virat V1 5G लॉन्च करने जा रही है। फोन का लॉन्च दोपहर 12 बजे होगा। लॉन्च के बाद इसकी बिक्री Flipkart के जरिए शुरू होने की उम्मीद है। माइक्रोसाइट पर फोन के कई फीचर्स पहले ही सामने आ चुके हैं।  Lava Virat V1 5G में मिलेंगे ये फीचर्स  Lava Virat V1 5G को दो कलर ऑप्शन में पेश किया जाएगा। फोन में Unisoc T8200 प्रोसेसर दिया गया है। मल्टीटास्किंग के लिए इसमें 4GB RAM के साथ 4GB वर्चुअल RAM मिलेगी। स्टोरेज के लिए 64GB इंटरनल मेमोरी दी गई है। फोन को धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग मिली है। डिस्प्ले की बात करें तो इसमें 6.75 इंच HD+ स्क्रीन है। इसका रिफ्रेश रेट 120Hz है, जिससे स्क्रॉलिंग और स्क्रीन पर कंटेंट देखना बेहतर अनुभव दे सकता है।  READ MORE: Samsung Galaxy Z

Don't Miss