डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, अमेरिका में बैन नहीं होगा TikTok, सौदा तय

5 mins read
31 views
डोनाल्ड ट्रंप का ऐलान, अमेरिका में बैन नहीं होगा TikTok, सौदा तय
September 17, 2025

TikTok US Deal: अमेरिका और चीन के बीच लगभग एक साल से चल रहे TikTok विवाद का अंत अब नजर आ रहा है। ट्रंप ने मंगलवार को घोषणा की है कि दोनों देशों के बीच सौदा तय हुआ है जिससे TikTok अमेरिका में काम करता रहेगा। इस समझौते के तहत TikTok के अमेरिकी एसेट्स को चीन की कंपनी ByteDance से अमेरिकी मालिकों को सौंपा जाएगा।

अमेरिका में TikTok को लेकर बड़ा फैसला हुआ है। ट्रंप ने ऐलान किया कि ऐप के लिए खरीदार मिल गया है और अब यह अमेरिका में चलता रहेगा।

TikTok का बड़ा यूजरबेस

TikTok आज अमेरिका में बेहद लोकप्रिय है और इसके करीब 17 करोड़ यूजर्स हैं। इतनी बड़ी संख्या में यूजर्स होने की वजह से यह मुद्दा लंबे समय से राजनीति और व्यापारिक तनाव का केंद्र बना रहा। अब यह सौदा न केवल TikTok के भविष्य को सुरक्षित करेगा बल्कि अमेरिका-चीन के बीच चल रहे व्यापार युद्ध को भी थोड़ा संतुलित कर सकता है।

READ MORE: ट्रंप को TikTok से इतना प्यार क्यों? बैन नहीं लगाने के पीछे क्या है कारण

कांग्रेस की मंजूरी जरूरी

हालांकि, इस सौदे पर अंतिम मुहर अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी से लगेगी। 2024 में बाइडेन प्रशासन के दौरान पारित एक कानून के मुताबिक, TikTok को अमेरिकी निवेशकों को बेचना अनिवार्य था। चिंता यह थी कि चीन सरकार यूजर्स का डेटा हासिल कर अमेरिकी नागरिकों की जासूसी कर सकती है या ऐप के जरिए राजनीतिक प्रभाव डाल सकती है।

बार-बार टलती रही डेडलाइन

ट्रंप प्रशासन ने कई बार TikTok को बंद करने के बजाय उसकी डेडलाइन आगे बढ़ाई। वजह यह थी कि अचानक बैन से लाखों करोड़ों यूजर्स नाराज हो सकते थे और राजनीतिक माहौल प्रभावित हो सकता था। ट्रंप खुद भी मानते हैं कि TikTok ने उनकी चुनावी जीत में अहम भूमिका निभाई। उनके अकाउंट पर 1.5 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। हाल ही में व्हाइट हाउस ने भी अपना आधिकारिक TikTok अकाउंट बनाया है।

READ MORE: TikTok Deal Update: TikTok डील फाइनल! अब चीन की मंजूरी का इंतजार

डील कब होगी पूरी?

रिपोर्ट के मुताबिक, यह सौदा अगले 30 से 45 दिनों में पूरा हो सकता है। इसमें ByteDance के मौजूदा निवेशकों के साथ नए अमेरिकी निवेशक भी शामिल होंगे। हालांकि, Reuters ने अब तक इस रिपोर्ट की स्वतंत्र पुष्टि नहीं की है।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Jordan Jefferson बने Thumzup के क्रिप्टो सलाहकार बोर्ड के नए सदस्य
Previous Story

Jordan Jefferson बने Thumzup के क्रिप्टो सलाहकार बोर्ड के नए सदस्य

अमेज़न का फॉल हार्डवेयर इवेंट: नए Echo, Kindle और Fire TV की झलक
Next Story

अमेज़न का फॉल हार्डवेयर इवेंट: नए Echo, Kindle और Fire TV की झलक

Latest from Social Media

Don't Miss