tiktok deal update

TikTok Deal Update: TikTok डील फाइनल! अब चीन की मंजूरी का इंतजार

6 mins read
1K views
June 30, 2025

TikTok पर अमेरिका में जारी रहेगा संकट, ट्रंप बोले डील तय लेकिन अब चीन की मंजूरी जरूरी, फैसला अगले दो हफ्तों में होने की उम्मीद जताई गई।

TikTok Deal Update: पिछले 162 दिनों से अमेरिका में TikTok को बैन करने का कानून लागू हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद यह पॉपुलर वीडियो ऐप अभी भी अमेरिका में पूरी तरह से चल रहा है। इसकी वजह है लगातार मिल रही डेडलाइन एक्सटेंशन और सबसे बड़ा कारण, डोनाल्ड ट्रंप का बदला हुआ रुख।

क्या है मामला?

अमेरिकी संसद (Congress) ने एक कानून पास किया था, जिसमें TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance को मजबूर किया गया था कि वह अमेरिका में TikTok के संचालन का मालिकाना हक किसी अमेरिकी कंपनी को बेचे। इसका कारण बताया गया था कि TikTok से अमेरिकी यूजर्स की डेटा सुरक्षा को खतरा हो सकता है, और चीन सरकार इसका गलत इस्तेमाल कर सकती है।

ByteDance ने इस पर कोर्ट में चुनौती दी, लेकिन U.S. Supreme Court ने कानून को सही ठहराया। इसके बाद माना जा रहा था कि TikTok को अमेरिकी ऐप स्टोर्स से हटा दिया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

ट्रंप का बदला रुख

पहले जहां ट्रंप TikTok के खिलाफ थे और इसे चीन का डेटा हथियार बता रहे थे, वहीं अब वे कह रहे हैं कि उन्हें इस ऐप के लिए ‘warm spot’ यानी एक खास लगाव है। उन्होंने TikTok को बैन करने की डेडलाइन एक बार फिर बढ़ा दी है। अब यह डेडलाइन 17 सितंबर 2025 है। ट्रंप ने कहा, TikTok के लिए हमारे पास अब एक खरीदार है। अब बस चीन की मंजूरी बाकी है, और मुझे लगता है कि राष्ट्रपति शी जिनपिंग शायद इसे मंजूरी दे दें।’

कौन खरीद सकता है TikTok?

ट्रंप ने नाम नहीं बताया, लेकिन चर्चा में कुछ बड़े नाम हैं।

  • Oracle के Larry Ellison
  • BlackRock और Andreessen Horowitz जैसी निवेश कंपनियां
  • YouTuber MrBeast
  • TikTok America नाम से एक नई कंपनी बनाने की योजना है, जिसमें आधा हिस्सा अमेरिकी निवेशकों का होगा और ByteDance सिर्फ 9% हिस्सेदारी रखेगा।

TikTok अभी चालू क्यों है?

ट्रंप की देरी और एक्सीक्यूटिव ऑर्डर्स की वजह से TikTok अब तक अमेरिका में उपलब्ध है। आलोचक कह रहे हैं कि ट्रंप की यह टालमटोल नीति कानून की प्रक्रिया को कमजोर करती है और आम लोगों को भ्रम में डालती है। दिलचस्प बात यह है कि ट्रंप खुद मानते हैं कि TikTok ने उनके 2024 के चुनाव प्रचार में मदद की, शायद यही कारण है कि वे अब इस ऐप को अचानक खत्म नहीं करना चाहते।

अब सारी निगाहें चीन पर हैं। क्या राष्ट्रपति शी जिनपिंग TikTok की अमेरिकी डील को मंजूरी देंगे? ट्रंप का दावा है कि मंजूरी मिल जाएगी और डील का ऐलान ‘दो हफ्तों’ में हो सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Cardano
Previous Story

Cardano को चाहिए लीडर, तभी चमकेगा Bitcoin DeFi!

Nvidia CEO ने बेचे करोड़ों के शेयर, 1 अरब डॉलर पार!
Next Story

Nvidia CEO ने बेचे करोड़ों के शेयर, 1 अरब डॉलर पार!

Latest from Social Media

Don't Miss