Elon Musk शुरू करने जा रहे गेमिंग स्टूडियो! Sony को देंगे टक्कर

5 mins read
1K views
November 29, 2024

एलन मस्क अब गेमिंग इंडस्ट्री में उतरने की प्लानिंग बना रहे हैं। वह xAI के तहत नया गेमिंग स्टूडियो शुरू करेंगे।

Elon Musk : एलन मस्क अपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI के तहत एक नया गेमिंग स्टूडियो शुरू करने के प्लानिंग में है। मस्क ने एक्स पर  कहा कि उनका लक्ष्य गेमिंग इंडस्ट्री में क्रांति लाना और माइक्रोसॉफ्ट के Xbox और सोनी के PlayStation जैसी बड़ी कंपनियों को चुनौती देना है। बता दें कि Dogecoin के सह-संस्थापक बिली मार्कस ने गेमिंग इंडस्ट्री पर बड़ी कंपनियों के प्रभुत्व की आलोचना की, जिसके जवाब में मस्क ने गेमिंग इंडस्ट्री को अच्छा बनाने का वादा किया है।

विवादों के बीच मस्क ने की इसकी घोषणा

बता दें कि यह घोषणा मस्क और सत्य नडेला के बीच Xbox को लेकर हुए विवाद के बीच हुई है, जिसमें मस्क ने Xbox में कथित भेदभावपूर्ण नियुक्ति प्रथाओं की आलोचना की थी। इसको लेकर अब मस्क ने नया कदम उठाया है, जिसके बाद वह अब गेमिंग की दुनिया को बदलने की तैयारी कर रहे हैं। उनके इस कोशिश में वह AI का उपयोग करके नई टेक और रचनात्मक विचारों को बढ़ावा देंगे। पॉडकास्टर इयान माइल्स चियोंग ने दावा किया कि Microsoft अपनी नियुक्ति प्रक्रिया में गोरे लोगों के साथ भेदभाव करता है। इन आरोपों के जवाब में अब मस्क ने नडेला को टैग करते हुए इसे गैरकानूनी बताया है।

मस्क क्यों चाहते हैं गेमिंग स्टूडियो

यह घोषणा मार्कस द्वारा गेमिंग उद्योग के प्रमुख खिलाड़ियों की आलोचना के बाद की गई है। इस मामले में उन्होंने लिखा है कि मुझे समझ में नहीं आता कि गेम डेवलपर्स और गेम जर्नलिज्म इतने वैचारिक प्रभाव में कैसे आ गए हैं। गेमर्स हमेशा से ट्रोल रहे हैं, लालची कंपनियों का विरोध करते रहे हैं और बेवकूफी भरी चीजों का विरोध करते रहे हैं। गेमर्स ने हमेशा बेवकूफी भरे धोखे को खारिज किया है

मस्क ने इसके जवाब में कहा है कि कई गेम बनाने वाली कंपनियों को बड़ी कंपनियों ने अपने कब्जे में ले लिया है। इसके जवाब में अब @xAI एक नई कंपनी शुरू करेगी, जो AI का इस्तेमाल करके अच्छे गेम बनाएगी। इससे पहले मस्क ने Xbox के नए गेम Avowed के एक फीचर पर भी नाराजगी जताई थी, जिसमें लोग अपने लिए सर्वनाम चुन सकते हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

AI ऐप बनाकर आप भी कमाएं लाखों, यहां से ले आइडिया

Next Story

मार्केट में आया iPhone 17 Pro, लीक हुए सारे फीचर्स

Latest from Tech News

Don't Miss