भारत ने iPhone प्रोडक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड

4 mins read
472 views
November 26, 2024

भारत में 10 बिलियन डॉलर के आईफोन बने। यह पिछले साल से 37% ज्यादा है। 7 बिलियन डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट किए गए।

iPhone production in india : Apple ने iPhone उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में iPhone उत्पादन ने 10 बिलियन डॉलर के FOB वैल्यू को पार कर लिया है, जो फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 के पहले 7 महीनों में हासिल किया गया है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। यह उत्पाद के कारखाने से निकलने से पहले का वैल्यू है। 10 बिलियन डॉलर के उत्पाद का बाजार मूल्य लगभग 15 बिलियन डॉलर हो सकता है।

निर्यात में दिखी बढोत्तरी

भारत के लिए यह भी गर्व की बात है कि अब उत्पाद निर्यात भी किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आबतक 7 बिलियन डॉलर के उत्पाद निर्यात किए जा चुके हैं। यह कुल उत्पाद मूल्य का 70 प्रतिशत है। घरेलू बाजार में इसे 3 बिलियन डॉलर के तौर पर देखा जा रहा है। अक्टूबर 2024 में पहली बार Apple ने नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में उत्पादन 2 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। कंपनी संचालन में भी नया रिकॉर्ड बना है।

भारत सरकार की नीतियों का दिखा असर

iPhone प्रोडक्शन में उछाल के पीछे एक मुख्य कारण भारत सरकार की नीतियां हैं। विदेशी कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव योजना शुरू की थी। ताइवान की तीन मुख्य कंपनियों ने भारत में अपनी इकाइयां स्थापित की थीं। इनमें Foxconn, Pegatron and Wistron (अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स) शामिल हैं। भारत के अलावा अन्य कंपनियों को भी इसका फायदा मिला।

Foxconn का शेयर कितना

उत्पादन के आंकड़ों को देखें तो साफ है कि Foxconn की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। यानी Foxconn ने कुल आंकड़े का 56% हिस्सा दिया है, जो अपने आप में बड़ी बात है। भारत सरकार की ओर से भी इस पर फैसले लिए जा रहे हैं। Apple ने 18 बिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा है। यानी इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 बिलियन डॉलर होगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Instagram में आया नया फीचर, यूज करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Next Story

Flipkart Black Friday Sale: आधी कीमत पर लपक लें ये महंगे प्रोडक्ट्स

Latest from Tech News

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG Xbox Ally और Ally X अब भारत में बिक्री के लिए उपलब्ध

Asus ROG के नए गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और Ally X भारत में लॉन्च। प्रीमियम डिजाइन, एक्सेसरीज और वायरलेस गेमिंग के साथ ये गेमिंग प्रेमियों के लिए आदर्श हैं।  Asus ROG Xbox Ally vs Ally X: Asus की Republic of Gamers ने भारत में अपने हैंडहेल्ड गेमिंग डिवाइस ROG Xbox Ally और ROG Xbox Ally X की ऑन–शेल्फ उपलब्धता की घोषणा की है। इन दोनों डिवाइसों के साथ विस्तृत एक्सेसरी लाइनअप भी बाजार में उपलब्ध होगा। ये डिवाइस लेटेस्ट AMD Ryzen Z2 Series प्रोसेसर से लैस हैं और आरामदायक गेमिंग अनुभव देने के लिए डिजाइन किए गए हैं।  कीमत और उपलब्धता  ROG

Don't Miss