iPhone रेंज में होगा फ्लिप मॉडल का धमाका

5 mins read
251 views
February 2, 2026

Apple Foldable Lineup: Apple के फोल्डेबल iPhone अब सिर्फ अफवाह नहीं रहे। कंपनी का पहला फोल्डेबल iPhone इस साल आने की उम्मीद है, जो Apple का लंबे समय से प्रतीक्षित कदम होगा। वहीं, नए रिपोर्ट के अनुसार, Apple अब एक और नए डिजाइन पर भी विचार कर रहा है।

Apple के फोल्डेबल iPhone की दुनिया में अब बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। कंपनी ने बड़े बुक स्टाइल मॉडल के बाद छोटा फ्लिप iPhone टेस्ट करना शुरू किया है।

Apple कर रहा है फ्लिप iPhone पर काम

मार्क गुरमन के अनुसार, Apple की लैब में अब स्क्वायर, क्लैमशेल स्टाइल फोल्डेबल iPhone पर भी काम किया जा रहा है। इसे आम तौर पर iPhone Flip कहा जा रहा है। गुरमन के मुताबिक, यह प्रोडक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है और इसका कोई लॉन्च टाइमलाइन तय नहीं है।

पहला फोल्डेबल iPhone और फ्लिप मॉडल में अंतर

Apple का पहला फोल्डेबल iPhone बुक स्टाइल डिजाइन में आएगा। इसमें लगभग 7.7 इंच की बड़ी डिस्प्ले होगी, जो वीडियो, गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए उपयुक्त होगी। वहीं, फ्लिप या क्लैमशेल मॉडल में स्क्रीन छोटी होगी और यह कॉम्पैक्ट यानी आसानी से कैरी करने योग्य होगा।

गुरमन के अनुसार, अगर पहला मॉडल सफल रहता है, तो Apple फोल्डेबल रेंज को और बढ़ा सकता है, जैसे iPhone के Mini, Plus और Pro वेरिएंट पेश किए गए थे।

उपभोक्ताओं के लिए अंतर स्पष्ट है

  • बुक स्टाइल फोल्डेबल: बड़ी स्क्रीन, प्रोडक्टिविटी और मल्टीटास्किंग के लिए
  • फ्लिप-स्टाइल फोल्डेबल: छोटा आकार, आसानी से कैरी करने के लिए

READ MORE: Apple का नया क्रिएटिव सब्सक्रिप्शन भारत में लॉन्च

एंड्रॉइड ब्रांड्स से मुकाबला

अगर Apple फ्लिप iPhone लॉन्च करता है, तो यह Samsung Galaxy Z Flip और Motorola Razr जैसी डिवाइसों से प्रतिस्पर्धा करेगा। ये फोन बड़े स्मार्टफोन अनुभव के साथ छोटे स्क्वायर आकार में फोल्ड हो जाते हैं।

Apple पहले भी क्लैमशेल फोल्डेबल पर काम कर चुका है। 2024 में रिपोर्ट आई थी कि कंपनी ने कुछ प्रोटोटाइप बनाए थे, लेकिन पहले बड़े बुक स्टाइल मॉडल को प्राथमिकता दी। अब फ्लिप आइडिया फिर से टेबल पर है।

READ MORE: Apple ला रहा कैमरा-माइक से लैस AI पिन!

उपयोगकर्ताओं के लिए क्या खास है?

भविष्य में Apple फोल्डेबल iPhone के अलग-अलग डिजाइन पेश कर सकता है। एक बड़ा स्क्रीन वाला मॉडल प्रोडक्टिविटी और मल्टीटास्किंग के लिए, जबकि फ्लिप मॉडल आसान कैरी और पोर्टेबिलिटी के लिए होगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

CrossCurve Hack: क्रॉस-चेन गड़बड़ी में 3 मिलियन डॉलर उड़े

Next Story

AI चैटबॉट Grok पर बैन हटा, इंडोनेशिया ने दी सशर्त मंज़ूरी

Latest from Phones

Don't Miss