भारत ने iPhone प्रोडक्शन में बनाया नया रिकॉर्ड

4 mins read
916 views
November 26, 2024

भारत में 10 बिलियन डॉलर के आईफोन बने। यह पिछले साल से 37% ज्यादा है। 7 बिलियन डॉलर के आईफोन एक्सपोर्ट किए गए।

iPhone production in india : Apple ने iPhone उत्पादन में नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में iPhone उत्पादन ने 10 बिलियन डॉलर के FOB वैल्यू को पार कर लिया है, जो फाइनेंशियल ईयर 2024-2025 के पहले 7 महीनों में हासिल किया गया है। यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 37 प्रतिशत अधिक है। यह उत्पाद के कारखाने से निकलने से पहले का वैल्यू है। 10 बिलियन डॉलर के उत्पाद का बाजार मूल्य लगभग 15 बिलियन डॉलर हो सकता है।

निर्यात में दिखी बढोत्तरी

भारत के लिए यह भी गर्व की बात है कि अब उत्पाद निर्यात भी किए जा रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, आबतक 7 बिलियन डॉलर के उत्पाद निर्यात किए जा चुके हैं। यह कुल उत्पाद मूल्य का 70 प्रतिशत है। घरेलू बाजार में इसे 3 बिलियन डॉलर के तौर पर देखा जा रहा है। अक्टूबर 2024 में पहली बार Apple ने नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत में उत्पादन 2 बिलियन डॉलर के आंकड़े को पार कर गया है। कंपनी संचालन में भी नया रिकॉर्ड बना है।

भारत सरकार की नीतियों का दिखा असर

iPhone प्रोडक्शन में उछाल के पीछे एक मुख्य कारण भारत सरकार की नीतियां हैं। विदेशी कंपनियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव योजना शुरू की थी। ताइवान की तीन मुख्य कंपनियों ने भारत में अपनी इकाइयां स्थापित की थीं। इनमें Foxconn, Pegatron and Wistron (अब टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स) शामिल हैं। भारत के अलावा अन्य कंपनियों को भी इसका फायदा मिला।

Foxconn का शेयर कितना

उत्पादन के आंकड़ों को देखें तो साफ है कि Foxconn की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है। यानी Foxconn ने कुल आंकड़े का 56% हिस्सा दिया है, जो अपने आप में बड़ी बात है। भारत सरकार की ओर से भी इस पर फैसले लिए जा रहे हैं। Apple ने 18 बिलियन डॉलर का लक्ष्य रखा है। यानी इसकी मार्केट वैल्यू करीब 25 बिलियन डॉलर होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Instagram में आया नया फीचर, यूज करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

Next Story

Flipkart Black Friday Sale: आधी कीमत पर लपक लें ये महंगे प्रोडक्ट्स

Latest from Tech News

Don't Miss