Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार

Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार

6 mins read
1.3K views
July 31, 2025

Microsoft के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह उसके AI की ओर तेजी से बढ़ते कदमों को भी दर्शाता है।

Microsoft : Microsoft ने अपनी क्लाउड सर्विस Azure से जबरदस्त कमाई की है। कंपनी ने खुलासा किया है कि Azure ने एक साल में 75 अरब डॉलर से अधिक कमाई की है, जो पिछले साल की तुलना में 34 प्रतिशत ज्यादा है। Microsoft के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि यह उसके AI की ओर तेजी से बढ़ते कदमों को भी दर्शाता है।

Microsoft अपनी AI सेवाओं को Azure क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ जोड़ रहा है। यह पहला मौका है जब कंपनी ने Azure से जुड़ी इतनी डिटेल इन्फोर्मेशन पब्लिकली की है और इन्वेस्टरों को इसके क्लाउड स्ट्रैटेजी की झलक देखने को मिली है।

तगड़ी कमाई और मुनाफा

Azure की कामयाबी के साथ ही Microsoft की कुल तिमाही कमाई में भी जबरदस्त उछाल आया है। कंपनी ने जून में समाप्त हुई तिमाही में 24% का मुनाफा दर्ज किया है। Microsoft ने कुल 34.3 अरब डॉलर का नेट इनकम दिखाया है जो प्रति शेयर 3.65 डॉलर बनता है। यह शेयर बाजार के एनालिस्ट्स की उम्मीदों से कहीं ज्यादा है। कुल राजस्व भी उम्मीद से अधिक 76.4 डॉलर अरब रहा है।

डेटा सेंटर में भारी निवेश

Microsoft के CEO सत्या नडेला ने बताया कि कंपनी अब अपने डेटा सेंटर्स का विस्तार सबसे तेज गति से कर रही है। Microsoft के पास अभी 6 महाद्वीपों में 400 से ज्यादा डेटा सेंटर हैं। यह विस्तार AI और क्लाउड सेवाओं की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए किया जा रहा है, लेकिन इससे लागत भी काफी बढ़ रही है।

लागत कम करने के लिए Microsoft ने इस साल करीब 15,000 कर्मचारियों की छंटनी की है। हालांकि, कुल कर्मचारियों की संख्या अभी भी 2.28 लाख बनी हुई है। कंपनी ने कई नौकरियों को अमेरिका में ट्रांसफर कर दिया है और सपोर्ट व कंसल्टिंग की भूमिकाओं में कटौती की है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/up-police-alerted-people-in-saiyaara-style/

https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/openai-and-oracle-announce-new-data-centers-to-built-in-america/

बाजार में बढ़ता कॉम्पिटिशन

हालांकि, Azure ने बड़ी छलांग लगाई है, लेकिन यह अभी भी Amazon Web Services से पीछे है जिसकी सालाना कमाई 107.6 अरब डॉलर है। Microsoft इस अंतर को कम करने के लिए अपने पूंजीगत खर्च को लगातार बढ़ा रहा है। कंपनी की CFO Amy Hood के अनुसार जुलाई-सितंबर तिमाही में यह खर्च 30 अरब  डॉलर तक पहुंच सकता है।

कारोबारी जोखिम

Microsoft ने यह भी माना है कि अमेरिका-चीन व्यापार तनाव और अमेरिकी टैरिफ नीतियां उसकी क्लाउड और डिवाइस सप्लाई चेन के लिए चुनौती बन सकती हैं। कंपनी ने कहा कि इन अस्थिर नीतियों का असर उसकी लागत और प्रतिस्पर्धात्मकता पर पड़ सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss