Thinking Machines Lab ने ठुकराया Meta के अरबों का ऑफर

Thinking Machines Lab ने ठुकराया Meta के अरबों का ऑफर

3 mins read
835 views
July 31, 2025

Thinking Machines Lab की संस्थापक और OpenAI की पूर्व CTO मिरा मुराटी ने बताया कि उनके किसी भी टीम मेंबर ने Meta का ऑफर स्वीकार नहीं किया है।

Mark Zuckerberg: Meta के सीईओ मार्क जुकरबर्ग इन दिनों दुनिया के सबसे टैलेंटेड AI रिसर्चर्स को अपने Superintelligence Lab में जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि Meta को झटका देते हुए Thinking Machines Lab ने कंपनी का अरबों डॉलर का ऑफर ठुकरा दिया।

मिरा मुराटी ने किया खुलासा

Thinking Machines Lab की संस्थापक और OpenAI की पूर्व CTO मिरा मुराटी ने बताया कि उनके किसी भी टीम मेंबर ने Meta का ऑफर स्वीकार नहीं किया है। रिपोर्ट के अनुसार, Meta ने उनकी टीम के कई लोगों को 200 मिलियन डॉलर से लेकर 1 मिलियन डॉलर तक के लॉन्ग टर्म पैकेज दिए थे। मगर सभी ने उनके इस ऑफर को ठुकरा दिया।

Meta ने किया दावा खारिज

Meta के कम्युनिकेशन डायरेक्टर एंडी स्टोन ने मिरा के इस बयान को खारिज करते हुए कहा है कि हमने सिर्फ कुछ ही लोगों को ऑफर दिया था। उन्होंने जो आंकड़े बताए जा रहे हैं वह सही नहीं हैं। आखिर यह कहानी कौन बता रहा है और क्यों?

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/openai/fidji-simo-becomes-openai-application-head/

https://hindi.analyticsinsight.net/chatgpt/chatgpt-agent-updated-in-openai-smart-work-without-human-help/

स्वतंत्र सोच और लॉन्ग टर्म की जीत

Thinking Machines Lab ने हाल ही में बिना कोई प्रोडक्ट लॉन्च किए 1 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन पर फंडिंग जुटाई है। मिरा मुराटी की लीडरशिप को इस सफलता का श्रेय दिया जा रहा है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस स्टार्टअप के रिसर्चर्स अपनी आजादी और बड़े कॉर्पोरेट के दबाव से मुक्त रहकर AI के फ्यूचर को स्वतंत्र रूप से गढ़ने के मौके को ज्यादा महत्व दे रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार
Previous Story

Microsoft ने की छप्परफाड़ कमाई, Azure की सालाना आय 75 अरब डॉलर के पार

CBOE का नया प्रस्ताव, अब Crypto ETF की मंजूरी में नहीं लगेगा ज्यादा वक्त
Next Story

CBOE का नया प्रस्ताव, अब Crypto ETF की मंजूरी में नहीं लगेगा ज्यादा वक्त

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss