Anthropic Microsoft Deal: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में तेजी से बढ़ती कॉम्पिटिशन के बीच एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। AI स्टार्टअप Anthropic कथित तौर पर टेक दिग्गज Microsoft के साथ बातचीत कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, Anthropic Microsoft के कस्टम AI चिप्स का इस्तेमाल करने पर विचार कर रही है, ताकि बढ़ती मांग को संभालने के लिए ज्यादा कंप्यूटिंग पावर हासिल की जा सके।
बताया जा रहा है कि यह बातचीत Microsoft के Maia AI Processors को लेकर हो रही है। हालांकि, अभी तक दोनों कंपनियों के बीच कोई अंतिम समझौता नहीं हुआ है। अगर यह डील होती है, तो Microsoft को अपने AI चिप कारोबार के लिए एक बड़ा ग्राहक मिल सकता है।
Anthropic और Microsoft के बीच AI चिप्स को लेकर बड़ी बातचीत चल रही है, जानिए कैसे Maia AI Chips से बढ़ेगी AI कंप्यूटिंग पावर और क्या होगा इसका असर।
Microsoft के Maia AI Chips क्या हैं?
Microsoft पिछले कुछ सालों से अपने खुद के AI चिप्स विकसित कर रही है, ताकि वह Nvidia पर निर्भरता कम कर सके। कंपनी ने जनवरी में अपना दूसरा जनरेशन Maia 200 AI Chip पेश किया था। फिलहाल, यह चिप Microsoft के Azure Cloud Platform पर सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। कंपनी का दावा है कि Maia 200 चिप्स भविष्य के बड़े AI मॉडल्स को चलाने में सक्षम हैं। Microsoft के CEO सत्या नडेला (Satya Nadella) ने अप्रैल की अर्निंग कॉल में कहा था कि Maia 200 पुराने सिस्टम्स की तुलना में ‘30 प्रतिशत बेहतर tokens per dollar’ प्रदर्शन देता है। उन्होंने यह भी बताया कि ये चिप्स Arizona और Lowa स्थित Microsoft डेटा सेंटर्स में पहले से इस्तेमाल हो रहे हैं।
READ MORE: Anthropic ने Pentagon के जोखिम लेबल को दी चुनौती, कोर्ट में मामला दर्ज
Anthropic को क्यों चाहिए ज्यादा कंप्यूटिंग पावर?
AI चैटबॉट्स और कोडिंग टूल्स की बढ़ती लोकप्रियता के कारण Anthropic पर दबाव लगातार बढ़ रहा है। कंपनी का Claude AI Chatbot और Claude Code Tool इस साल तेजी से लोकप्रिय हुए हैं, जिससे कंपनी की इंफ्रास्ट्रक्चर जरूरतें भी बढ़ गई हैं। Anthropic के सह-संस्थापक और CEO डारियो अमोदेई (Dario Amodei) ने हाल ही में माना था कि कंपनी को ‘कंप्यूटिंग क्षमता से जुड़ी चुनौतियों’ का सामना करना पड़ रहा है। इसी वजह से कंपनी अब नए हार्डवेयर पार्टनर्स और Claude इंफ्रास्ट्रक्चर की तलाश में है।
पहले से Amazon और Google के साथ साझेदारी
Anthropic पहले से Amazon और Google के साथ काम कर रही है। अप्रैल में कंपनी ने Amazon Web Services (AWS) के साथ 10 साल की बड़ी डील की घोषणा की थी, जिसमें Amazon के Trainium AI Chips का इस्तेमाल किया जाएगा। वहीं, अक्टूबर में Anthropic ने Google के Tensor Processing Unit (TPU) Chips इस्तेमाल करने की योजना भी साझा की थी। इसके अलावा हाल ही में SpaceX ने खुलासा किया कि Anthropic मई 2029 तक हर महीने लगभग 1.25 अरब डॉलर कंप्यूटिंग पावर पर खर्च करेगी।
READ MORE: Anthropic विवाद के बाद Pentagon ने OpenAI-Google समेत AI डील्स कीं
Microsoft के लिए क्यों अहम हो सकती है यह डील?
अगर Anthropic Microsoft के Maia Chips अपनाती है, तो यह Microsoft के लिए एक बड़ा मौका साबित हो सकता है। अभी AI हार्डवेयर बाजार में Nvidia का दबदबा बना हुआ है, जबकि Amazon और Google भी अपने कस्टम AI Chips Claude ग्राहकों को दे रहे हैं।
