OpenAI और Oracle का ऐलान, अमेरिका में बनेंगे नए डेटा सेंटर

OpenAI और Oracle का ऐलान, अमेरिका में बनेंगे नए डेटा सेंटर

5 mins read
1.1K views
July 23, 2025

OpenAI का कहना है कि इस साइट पर AI मॉडल का प्रशिक्षण और इन्फरेंस पहले से ही शुरू हो चुका है।

New Data Center: OpenAI ने अमेरिका में अपनी AI इंफ्रास्ट्रक्चर को और मजबूत करने के लिए Oracle के साथ मिलकर बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने आज ऐलान किया है कि वह Stargate प्लेटफॉर्म के तहत 4.5 गीगावॉट एडिशनल डेटा सेंटर क्षमता का निर्माण करेगी। इस पार्टनरशिप के साथ OpenAI की कुल Stargate क्षमता अब 5 गीगावॉट से अधिक हो चुकी है, जो व्हाइट हाउस में की गई अपनी इन्वेस्टमेंट प्रतिबद्धता से भी आगे निकल चुकी है।

क्या है Stargate प्रोजेक्ट?

Stargate सिर्फ एक डेटा सेंटर नहीं बल्कि एक बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर प्लेटफॉर्म है। इसमें Oracle, SoftBank, CoreWeave और Microsoft जैसी कई बड़ी कंपनियां पार्टनशिप में हैं। इसका मकसद फ्यूचर की AI जरूरतों को पूरा करना है। OpenAI इस प्रोजेक्ट के तहत अगले 4 साल में 10 गीगावॉट AI इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 500 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रही है।

Oracle के साथ यह नई साझेदारी Stargate योजना में 4.5 गीगावॉट की बढ़ोतरी करेगी। इसका मतलब है कि अब OpenAI के पास 5 गीगावॉट से ज्यादा क्षमता वाली AI डेटा सेंटर परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं।

Texas में पहले से चालू है काम

Texas के Abilene शहर में पहले से ही Stargate-I नामक सुविधा में काम शुरू हो चुका है। यहां पर Oracle की मदद से Nvidia के अत्याधुनिक GB200 सर्वर रैक लगाए जा चुके हैं। OpenAI का कहना है कि इस साइट पर AI मॉडल का प्रशिक्षण और इन्फरेंस पहले से ही शुरू हो चुका है।

2 मिलियन चिप्स और ऊर्जा दक्षता

नई सुविधाओं में 2 मिलियन से अधिक चिप्स लगाए जाएंगे, जो अत्याधुनिक AI मॉडल्स को ट्रेन करने और चलाने के लिए तैयार किए जा रहे हैं। इसके साथ ही, कंपनी नई डेटा सेंटर साइट्स को ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में भी काम कर रही है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/kerala-hc-introduced-india-first-ai-guideline-regarding-use-of-ai/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/artificial-intelligence/meta-hires-top-apple-engineers/

1 लाख नौकरियों की उम्मीद

OpenAI का अनुमान है कि इस 4.5 गीगावॉट विस्तार से अमेरिका के अलग-अलग हिस्सों में 1 लाख से ज्यादा नई नौकरियां पैदा होंगी। इनमें निर्माण कार्य से जुड़े मजदूर, इलेक्ट्रीशियन, मशीन ऑपरेटर और डेटा सेंटर के स्थायी कर्मचारी शामिल होंगे। कंपनी का कहना है कि केवल Abilene साइट पर ही अब तक 20 से ज्यादा राज्यों से लोग काम कर रहे हैं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ChatGPT बना दुनिया का सबसे पॉपुलर AI टूल, नई रिपोर्ट में खुलासा
Previous Story

ChatGPT बना दुनिया का सबसे पॉपुलर AI टूल, नई रिपोर्ट में खुलासा

Perplexity AI के CEO ने युवाओं को दी सलाह, कहा- इस काम में समय न करें बर्बाद वर्ना...
Next Story

Perplexity AI के CEO ने युवाओं को दी सलाह, कहा- इस काम में समय न करें बर्बाद वर्ना…

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss