Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई

Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई

4 mins read
1.4K views
July 11, 2025

प्रोडक्ट पेज पर उन्हें Exchange का ऑप्शन मिलेगा, जहां पर वह अपने पुराने फोन की जानकारी भरेंगे। इसके बाद उन्हें तुरंत फोन की कीमत मिल जाएगी।

Flipkart Minutes : Flipkart ने गुरुवार को एक नया और अनोखा स्मार्टफोन एक्सचेंज प्रोग्राम लॉन्च किया है जो उसकी हाइपरलोकल सर्विस Flipkart Minutes के तहत चलता है। इस प्रोग्राम की खास बात यह है कि कस्टमर अब अपने पुराने स्मार्टफोन को सिर्फ 40 मिनट में नए फोन से एक्सचेंज कर सकते हैं।

कहां शुरू हुई यह सर्विस?

अभी यह सेवा बेंगलुरु, दिल्ली और मुंबई के कुछ इलाकों में शुरू की गई है। वहीं, Flipkart ने कहा है कि इस महीने के अंत तक यह सुविधा और भी शहरों में मौजूद होगी। बता दें कि कस्टमर Flipkart Minutes ऐप पर जाकर अपने लिए नया स्मार्टफोन चुन सकते हैं। प्रोडक्ट पेज पर उन्हें Exchange का ऑप्शन मिलेगा, जहां पर वह अपने पुराने फोन की जानकारी भरेंगे। इसके बाद उन्हें तुरंत फोन की कीमत मिल जाएगी।

इसके बाद Flipkart का एक एक्सचेंज एक्सपर्ट कस्टमर के ऐड्रेस पर आएगा, जो आपके द्वारा दी गई फोन की जांच करके उसे तुरंत ले जाएगा और उन पैसों को नए फोन की कीमत से घटा दिया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया 40 मिनट से भी कम समय में पूरी हो जाती है।

क्या पुराने या खराब फोन भी एक्सचेंज हो सकते हैं?

Flipkart ने बताया है कि कस्टमर किसी भी हालत में पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज कर सकते हैं। यहां तक कि खराब या बंद पड़े फोन भी एक्सचेंज किए जा सकते हैं। पुराने फोन की कंडीशन के हिसाब से 50% तक का एक्सचेंज वैल्यू मिल सकता है।

Flipkart का मकसद क्या है?

Flipkart के वाइस प्रेसिडेंट कंचन मिश्रा के अनुसार, यह पहल क्विक कॉमर्स और टेक्नोलॉजी को ज्यादा आसान और टिकाऊ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। वहीं, सीनियर डायरेक्टर आशुतोष चंदेल ने कहा कि इससे लॉजिस्टिक्स का बोझ कम होगा, ई-वेस्ट घटेगा और पुरानी डिवाइसेज को नया जीवन मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Trump का Truth Social लाएगा स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए Crypto Token
Previous Story

Trump का Truth Social लाएगा स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए Crypto Token

Ripple का बड़ा कदम: BNY बैंक को बनाया RLUSD का कस्टोडियन
Next Story

Ripple का बड़ा कदम: BNY बैंक को बनाया RLUSD का कस्टोडियन

Latest from Phones

Don't Miss