Trump का Truth Social लाएगा स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए Crypto Token

Trump का Truth Social लाएगा स्ट्रीमिंग यूजर्स के लिए Crypto Token

5 mins read
982 views
July 10, 2025

Truth Social ने अपने अपकमिंग स्ट्रीमिंग सर्विस का नाम Patriot Package रखा है, जो बीटा स्टेज में है। इसकी कीमत 9.99 डॉलर हर महीने रखी गई है।

Truth Social: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी Trump Media & Technology Group का Truth Social प्लेटफॉर्म अब तेजी से Cryptocurrency इंडस्ट्री में अपना कदम बढ़ा रहा है। कंपनी ने हाल ही में अपने नए स्ट्रीमिंग सब्सक्रिप्शन सर्विस के लिए एक खास Utility Token लाने का ऐलान किया है।

क्या है Patriot Package?

Truth Social ने अपने अपकमिंग स्ट्रीमिंग सर्विस का नाम Patriot Package रखा है, जो बीटा स्टेज में है। इसकी कीमत 9.99 डॉलर हर महीने रखी गई है। इस पैकेज में यूजर्स को non-woke मीडिया नेटवर्क्स का कंटेंट देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि सब्सक्राइबर्स को उनके ऐप पर बिताए गए समय और एक्टिविटी के आधार पर gems दिए जाएंगे। आगे चलकर यही gems एक डिजिटल टोकन से जुड़ेंगे, जिसे Truth Social और दूसरे Truth प्लेटफॉर्म्स पर यूज किया जाएदा।

क्या है Truth Token और Wallet?

Trump Media ने अप्रैल में शेयरहोल्डर्स को एक लेटर में इन्फॉर्म किया था कि कंपनी एक नया Truth Wallet लॉन्च करने जा रही है। इस डिजिटल वॉलेट की मदद से यूजर्स सब्सक्रिप्शन जैसे भुगतान नए टोकन से कर सकेंगे। आगे चलकर यह वॉलेट दूसरे Truth प्रोडक्ट्स और सर्विसेज के लिए भी काम आएगा। इस रणनीति का मकसद एक मजबूत Web3 इकोसिस्टम बनाना है, जहां यूजर की भागीदारी बढ़े और उन्हें टोकन के जरिए इनाम दिया जा सके।

Crypto फाइनेंस में विस्तार

Truth Social ने हाल ही में कई Crypto ETF प्रोजेक्ट्स की फाइलिंग की है। कंपनी ने एक Spot Bitcoin ETF, एक Bitcoin-Ethereum Combo ETF और हाल ही में एक Crypto Blue Chip ETF के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। यह नया फंड BTC, ETH, SOL, XRP और CRO जैसे बड़े टोकनों पर केंद्रित होगा।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/latest-news/trump-crypto-venture-accused-of-tie-up-with-terrorists/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/uber-driver-sent-objectionable-messages-to-the-woman/

क्या है ट्रंप परिवार और Crypto विवाद

Trump और Melania पहले भी कई Crypto प्रोजेक्ट्स जैसे NFT और TRUMP Meme Token को प्रमोट कर चुके हैं। उन्होंने कुछ प्राइवेट इवेंट्स भी आयोजित किए थे, जिनमें TRUMP टोकन होल्डर्स को शामिल किया गया था। इन एक्टिविटी के कारण ट्रंप परिवार को आलोचना भी झेलनी पड़ी थी। कई फाइनेंशियल रेगुलेटर्स ने इसे नैतिक रूप से गलत करार दिया है।

क्या है राजनीतिक प्रतिक्रिया

Senator Elizabeth Warren ने मांग की है कि राष्ट्रपतियों और उनके परिवारों की Crypto कमाई को लेकर सख्त नियम बनाए जाएं। वहीं Senator John Kennedy और कुछ दूसरे रिपब्लिकन नेताओं ने यह सवाल उठाया कि क्या Crypto इंडस्ट्री को अपने नियम खुद तय करने दिए जाएं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta ने Apple के AI चीफ को किया हायर, दिया आकर्षक ऑफर
Previous Story

Meta ने Apple के AI चीफ को किया हायर, दिया आकर्षक ऑफर

Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई
Next Story

Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss