Ripple का बड़ा कदम: BNY बैंक को बनाया RLUSD का कस्टोडियन

Ripple का बड़ा कदम: BNY बैंक को बनाया RLUSD का कस्टोडियन

5 mins read
967 views
July 11, 2025

Ripple अब BNY के बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करेगा ताकि अपने ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं दे सके।

Ripple BNY partnership: क्रिप्टोकरेंसी की दुनिया की बड़ी कंपनियों में से एक Ripple ने हाल ही में ऐलान किया है कि उसका स्टेबलकॉइन Ripple USD अब अमेरिका की दिग्गज बैंकिंग संस्था BNY बैंक की कस्टडी में रहेगा। इसका मतलब है कि RLUSD को सपोर्ट करने वाली फंड्स की सुरक्षा और निगरानी अब BNY बैंक के जिम्मे होगी।

क्या है इस पार्टनरशिप का मकसद?

Ripple ने इस पार्टनरशिप के जरिए एक अहम कमी को पूरा करने की कोशिश की है जो अब तक एंटरप्राइज फोक्स्ड स्टेबलकॉइन मार्केट में देखी जा रही थी। Ripple अब BNY के बैंकिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का यूज करेगा ताकि अपने ग्राहकों को तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद सेवाएं दे सके।

Ripple ने बताया कि BNY बैंक 53.1 ट्रिलियन डॉलर की संपत्तियों की कस्टडी करता है। ऐसे में BNY के साथ हाथ मिलाकर Ripple अपने स्टेबलकॉइन के लिए मजबूत और भरोसेमंद आधार तैयार कर रहा है।

Ripple USD की क्या खासियत है?

Ripple का मानना है कि RLUSD संस्थानों के लिए डिजाइन किया गया है। यह उन स्टेबलकॉइन्स से अलग होगा जो रिटेल यूजर्स के लिए बनाए जाते हैं। इसमें फास्ट ट्रांजैक्शन, हाई सिक्योरिटी और बैंकिंग लेवल का ट्रस्ट भी शामिल होगा।

Ripple के SVP of Stablecoins Jack McDonald ने कहा कि Ripple USD फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन्स के स्टैंडर्ड्स को अपनाकर बाजार में मौजूद एक बड़ी कमी को पूरा करता है।

Ripple के CEO Brad Garlinghouse ने इस साझेदारी को कंपनी की ग्लोबल रणनीति का हिस्सा बताया। उन्होंने कहा कि Ripple पहले ही 60 देशों से लाइसेंस ले चुका है और अब BNY के साथ मिलकर वह क्रिप्टो में ज्यादा पारदर्शिता और भरोसा लाना चाहता है।

अन्य अपडेट्स

  • Amina Bank (स्विट्जरलैंड की एक बैंक) ने हाल ही में RLUSD की कस्टडी और ट्रेडिंग सर्विस देना शुरू किया है।
  • Ripple ने इसी महीने अमेरिका में नैशनल बैंकिंग लाइसेंस के लिए भी आवेदन किया है, जिससे वह फेडरल रेगुलेशन के दायरे में आ सकेगा।

यह साझेदारी Ripple को क्रिप्टो सेक्टर में एक मजबूत और रेगुलेटेड प्लेयर बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है।

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/tech-news/argentina-bans-htx-crypto-exchange-nationwide/

READ MORE: https://hindi.analyticsinsight.net/cryptocurrency/bbva-changes-strategy-advises-customers-to-invest-in-crypto/

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई
Previous Story

Flipkart लाया स्मार्टफोन एक्सचेंज ऑफर, 40 मिनट में ऐसे करें अप्लाई

Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय
Next Story

Bitcoin ने बनाया नया रिकॉर्ड, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Latest from Cryptocurrency

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss