Crypto में बिक रहा था देश! ईरान के लिए जासूसी करता युवक गिरफ्तार

Crypto में बिक रहा था देश! ईरान के लिए जासूसी करता युवक गिरफ्तार

4 mins read
1.1K views
June 25, 2025

इजराइल की सुरक्षा एजेंसी Shin Bet और इजराइली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए Tel Aviv के एक 27 साल के युवक को गिरफ्तार किया है।

Israeli security forces: इजराइल की सुरक्षा एजेंसी Shin Bet और इजराइली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए Tel Aviv के एक 27 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। युवक पर आरोप है कि वह ईरान के लिए जासूसी कर रहा था और इसके बदले में वह Cryptocurrency के रूप में हजारों डॉलर ले चुका था।

कैसे हुआ खुलासा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी युवक कथित तौर पर ईरान के एक एजेंट के संपर्क में था, जिसने उसे कई सेंसिटिव काम सौंपे थे। इनमें इजराइली सार्वजनिक अधिकारियों के घरों की तस्वीरें लेना, सैन्य ठिकानों की जानकारी जुटाना और शहर में भड़काऊ ग्राफिटी बनाना जैसे काम शामिल थे। जांच के दौरान पुलिस ने उसके घर से कंप्यूटर और डिजिटल टूल भी जब्त किए हैं, जिनका इस्तेमाल ईरानी संपर्क से बातचीत के लिए किया गया था। Tel Aviv मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी की हिरासत 26 जून तक बढ़ा दी है, ताकि जांच पूरी तरह से की जा सके।

जनता को चेतावनी

Shin Bet और इजराइली पुलिस ने अपने संयुक्त बयान में कहा है कि ईरानी खुफिया एजेंसियां और उनसे जुड़े आतंकी संगठन लगातार इजराइली नागरिकों को सोशल मीडिया के जरिए जासूसी के लिए फंसा रहे हैं। वहीं, आम जनता से अपील की गई है कि अगर उन्हें किसी संदिग्ध व्यक्ति या विदेशी संपर्क से कोई मैसेज मिलता है, तो तुरंत अधिकारियों को इसकी सूचना दें।

और भी की गई गिरफ्तारियां

इस केस के अलावा मध्य इजराइल में 19 साल के एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है। यूवक पर पर आरोप है कि उसने युद्ध के दौरान कॉन्फिडेंशियल इन्फॉर्मेशन ईरानी एजेंट को दी है। साथ ही, Haifa में डमिट्री कोहेन नामक व्यक्ति को भी पकड़ा गया है, जिसने ईरानी संपर्क से मिली जानकारी के आधार पर इजराइली नागरिकों की निगरानी की।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Google ने भारत में शुरू किया नया AI Mode फीचर
Previous Story

Google ने भारत में शुरू किया नया AI Mode फीचर

Instagram feature
Next Story

Google Chrome Update: Android यूजर्स के लिए इस तारीख से बंद हो जाएगा Chrome

Latest from Cryptocurrency

Don't Miss