Google ने भारत में शुरू किया नया AI Mode फीचर

Google ने भारत में शुरू किया नया AI Mode फीचर

5 mins read
1.3K views
June 24, 2025

Google का नया AI Mode सर्च करने का तरीका पूरी तरह से बदलने वाला है। अब आप सिर्फ टाइप ही नहीं, बल्कि बोलकर या तस्वीर दिखाकर भी Google से सवाल पूछ सकते हैं।

Google AI Mode: Google ने अपने सर्च इंजन को ज्यादा स्मार्ट और उपयोगी बनाने के लिए एक नया AI Mode जोड़ा है। यह फीचर फिलहाल Google Labs में इंग्लिश लैंग्वेज में एक्सपेरिमेंटल रूप में उपलब्ध है। इस नए मोड की खास बात यह है कि इसमें Gemini 2.5 के एक विशेष वर्जन का इस्तेमाल किया गया है, जो यूजर्स को कठिन सवालों के भी जवाब देने में कैपेबल है।

क्या है Google का नया AI Mode?

AI Mode एक नया और स्मार्ट तरीका है, जिससे अब आप Google पर सिर्फ नॉर्मल सवाल ही नहीं, बल्कि लंबे, कठिन और कई तरह के सवाल भी पूछ सकते हैं। Google का AI आपको न सिर्फ सही जवाब देगा, बल्कि आपको वेब लिंक, रिफ्रेंस और उससे जुड़े दूसरे सवाल पूछने की सुविधा भी देगा। यह फीचर खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है, जो एक ही सर्च में गहराई से जानकारी चाहते हैं।

अमेरिका के बाद अब भारत में भी लॉन्च

Google ने इस फीचर की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में की थी, जहां इसे काफी सफलता मिली। कंपनी का कहना है कि अब वहां लोग नॉर्मल सवालों की तुलना में कई ज्याजा कठिन सवाल पूछ रहे हैं। अमेरिका में सफल टेस्ट के बाद अब यह सुविधा भारत में भी पेश की गई है।

भारत के लिए खास फीचर

भारत में लोग वॉइस कमांड और इमेज सर्च का बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए Google ने AI Mode में वॉइस और विजुअल इंटीग्रेशन जोड़ा है। अब यूजर्स टाइप करने की बजाय बोलकर या फोटो अपलोड करके भी सर्च कर सकते हैं। Google का दावा है कि भारत में हर महीने Google Lens का उपयोग करने वालों की संख्या दुनिया में सबसे ज्यादा है। इसी वजह से भारत के यूजर्स के लिए यह सुविधा और भी फायदेमंद होगी।

कैसे काम करता है AI Mode?

AI Mode, Google की Query Fan-out टेक्नोलॉजी का यूज करता है। इसमें आपके मुश्किल सवाल को छोटे-छोटे भागों में बांट दिया जाता है और हर भाग से जुड़े अलग-अलग सवालों के जवाब खोजे जाते हैं। इससे ज्यादा सटीक और गहराई वाली जानकारी मिलती है। यह टेक्नोलॉजी Google के नॉलेज ग्राफ, अरबों शॉपिंग प्रोडक्ट्स के डेटा और रियल-टाइम जानकारी को एक साथ जोड़कर काम करती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

अमेरिका वीजा में दुश्मन बन सकता है आपका एक पोस्ट, जानें नया रूल
Previous Story

अमेरिका वीजा में दुश्मन बन सकता है आपका एक पोस्ट, जानें नया रूल

Crypto में बिक रहा था देश! ईरान के लिए जासूसी करता युवक गिरफ्तार
Next Story

Crypto में बिक रहा था देश! ईरान के लिए जासूसी करता युवक गिरफ्तार

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss