Google लॉन्च होगा Fake Email फीचर, यूजर्स को होंगे ये फायदे

3 mins read
1.9K views
November 18, 2024

Google अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा फीचर लेकर आया है, जिससे वह अब फेक इमेल से बच सकेंगे।

Google Fake Email: Google अपने यूजर्स के लिए तरह-तरह के शानदार फीचर्स लेकर आता है, जिससे उनके यूजर का इंटरेस्ट और भी उनपर बना रहे। ऐसे में Google एक बार फिर से नया email फीचर लॉन्च करने वाला है, जो Apple के iCloud जैसा ही होगा। बता दें कि Google काफी समय से फर्जी ईमेल फीचर पर ही काम कर रहा है, जिसके बाद यूजर्स आने वाले स्मैम मैसेज को तुरंत पहचान सकेंगे।

क्या होती है ‘शील्डेड ईमेल’

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ‘शील्डेड ईमेल’ नाम का यह नया फीचर Google ऑटोफिल सेटिंग्स मेन्यू में दिखाई दिया है। हालांकि, इस ऑप्शन पर टैप करने पर यूजर्स को खाली Google अकाउंट पेज पर जाना पड़ता है। Google प्ले सर्विसेज के लेटेस्ट अपडेट कोड 24.45.33 में पाया गया है कि अगर Google इसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च करता है तो इसका नाम शील्डेड ईमेल होगा।

स्पैम और गोपनीयता संबंधी समस्याएं होती हैं पैदा

शील्डेड ईमेल कुछ-कुछ Apple iCloud के ‘Hide My Email’ फीचर जैसा ही काम करेगा। यह फीचर यूजर्स को स्वचालित रूप से जेनरेट किया गया ईमेल अलियास बनाने की अनुमति देगा। यह तब उपयोगी होता है जब आपको किसी वेबसाइट या ईमेल सूची में साइन अप करना होता है।

आजकल ज्यादातर ऑनलाइन प्लेटफ ईमेल पते मांगते हैं, जिससे स्पैम और गोपनीयता संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं। शील्डेड ईमेल जैसी सुविधाएं यूजर्स को मुख्य ईमेल पता साझा किए बिना ऑनलाइन सेवाओं के लिए साइन अप करने, ईमेल प्राप्त करने और उनका जवाब देने की अनुमति देंगी।

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Previous Story

Instagram से कैसे कमाएं पैसे, 1 लाख Views होने पर होंगे मालामाल!

Next Story

WhatsApp पर डिलीट हुए मैसेज को पढ़ें, फॉलों करें ये टिप्स

Latest from Latest news

iphone

iPhone 18 के लिए मेमोरी महंगी, मुनाफे पर पड़ सकता है असर

iPhone 18 AI Boom: Artificial Intelligence के तेज़ी से विस्तार ने पूरी टेक इंडस्ट्री की सप्लाई चेन को हिलाकर दिया है। खासतौर पर AI सर्वर्स में इस्तेमाल होने वाली मेमोरी
Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं। अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं। Google Search में

Nvidia ने छीना Apple का ताज!

Nvidia TSMC biggest customer:  Artificial Intelligence ने टेक दुनिया सत्ता पलट दी है। जिस Apple को पिछले एक दशक से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़

Don't Miss