Google ने लॉन्च किया Project Genie, जानें इसकी खासियत

Google ने लॉन्च किया Project Genie, जानें इसकी खासियत

8 mins read
271 views
January 30, 2026

Google Project Genie: Google DeepMind ने अपने ‘world models’ प्रोजेक्ट में एक बड़ा कदम बढ़ाते हुए Project Genie का सार्वजनिक प्रिव्यू पेश किया है। यह एक प्रयोगात्मक टूल है, जिससे यूजर सरल टेक्स्ट प्रॉम्प्ट्स और इमेजेज के जरिए इंटरैक्टिव 3D वर्ल्ड्स बना सकते हैं और उन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं।

Google DeepMind ने Project Genie का प्रिव्यू पेश किया है। इसके जरिए यूजर सरल टेक्स्ट और इमेज से इंटरैक्टिव 3D वर्ल्ड बना सकते हैं, उन्हें एक्सप्लोर कर सकते हैं और रिमिक्स कर सकते हैं।

Project Genie क्या है

Project Genie एक वेब आधारित प्रोटोटाइप ऐप है, जिसे Google Labs में विकसित किया गया है। यह Genie 3 मॉडल पर चलता है और Nano Banana Pro तथा Gemini के साथ इंटीग्रेटेड है। इसके जरिए यूजर टेक्स्ट और इमेजेज के माध्यम से खुद के इंटरैक्टिव वर्ल्ड्स बना सकते हैं।

Google के अनुसार, Genie 3 रियल टाइम में आपके मूवमेंट और इंटरैक्शन के आधार पर आगे का रास्ता जनरेट करता है। सिस्टम यह प्रेडिक्ट करता है कि वर्ल्ड कैसे बदलता है और आपकी क्रियाओं का उस पर क्या असर पड़ता है।

Google स्टाफर्स डिएगो रिवास, सुज चेम्बर्स और एलीट ब्रिस के अनुसार, आपकी दुनिया नेविगेबल वातावरण है जिसे एक्सप्लोर किया जा सकता है। जैसे-जैसे आप मूव करते हैं, Project Genie रियल टाइम में आगे का रास्ता बनाता है। आप कैमरा को भी एडजस्ट कर सकते हैं। Project Genie 1280×720 पिक्सल रेजॉल्यूशन और 24 फ्रेम्स प्रति सेकंड तक रेंडर करता है।

दुनिया बनाने के तीन आसान चरण

  • World Sketching: यूजर टेक्स्ट प्रॉम्प्ट और जेनरेटेड या अपलोड की गई इमेजेज के जरिए अपने वर्ल्ड और कैरेक्टर का स्केच बनाते हैं। Nano Banana Pro के जरिए दुनिया का पूर्वावलोकन और बदलाव किया जा सकता है।
  • Exploration: वर्ल्ड में प्रवेश के बाद, यूजर चल सकते हैं, उड़ सकते हैं, गाड़ी चला सकते हैं या सवारी कर सकते हैं। सिस्टम लगातार नए रास्ते जेनरेट करता है।
  • World Remixing: यूजर मौजूदा वर्ल्ड्स को अपने प्रॉम्प्ट के अनुसार, बदल सकते हैं या क्यूरेटेड उदाहरणों को देख कर नया रूप दे सकते हैं। एक्सप्लोरेशन के बाद तैयार वीडियो डाउनलोड भी किया जा सकता है।

READ MORE: Google का नया Gemini 3 Deep Think लॉन्च, जानें खासियत

Project Genie की उपलब्धता

अभी इसे अमेरिका में 18 साल या उससे ऊपर के Google AI Ultra सब्सक्राइबर ही एक्सेस कर सकते हैं। सब्सक्रिप्शन 250 डॉलर प्रति माह है, जिसमें उच्च AI उपयोग सीमा, 30 टेराबाइट क्लाउड स्टोरेज और एडवांस टूल्स शामिल हैं। Google भविष्य में इसे अन्य देशों में भी उपलब्ध कराएगा।

सीमाएं और शुरुआती समस्याए

  • जेनरेटेड वर्ल्ड हमेशा वास्तविक नहीं दिखते या प्रॉम्प्ट के अनुसार पूरी तरह नहीं चलते।
  • कैरेक्टर कभी-कभी धीमे या कम नियंत्रित महसूस होते हैं।
  • जेनरेशन फिलहाल 60 सेकंड तक सीमित है।
  • कुछ Genie 3 फीचर्स, जैसे प्रॉम्प्टेबल इवेंट्स, अभी शामिल नहीं हैं।

READ MORE: Google Gemini कब बनेगा एंड्रॉइड का नया असिस्टेंट?

क्यों Google इसे बना रहा है

DeepMind वर्ल्ड मॉडल्स को सामान्य AI सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण मानता है। इसका उद्देश्य ऐसे सिस्टम बनाना है जो केवल सीमित कामों के लिए नहीं, बल्कि विभिन्न वातावरण को समझकर उनमें नेविगेट कर सकें। Genie 3 रोबोटिक्स, एनीमेशन, फिक्शन, ऐतिहासिक लोकेशंस और वास्तविक दुनिया की जगहों का सिमुलेशन कर सकता है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

अब धरती नहीं, अंतरिक्ष में चलेगा AI! एलन मस्क का SpaceX–xAI महाविलय प्लान

OnePlus यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी, चार्जिंग के दौरान गर्म नहीं होगा फोन!
Next Story

OnePlus यूज़र्स के लिए बड़ी खुशखबरी, चार्जिंग के दौरान गर्म नहीं होगा फोन!

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss