Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

Google ने AI सर्च को और आसान और स्मार्ट बनाया

4 mins read
191 views
January 31, 2026

Google Search Updates: टेक दिग्गज Google ने अपनी सर्च सर्विस में दो बड़े AI अपग्रेड रोलआउट किए हैं।

अब यूजर्स के लिए जानकारी खोजना और रिसर्च करना पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट हो गया है। ये बदलाव खासकर AI Overviews और AI Mode से जुड़े हैं।

Google Search में AI अनुभव हुआ और स्मार्ट, AI Overviews से सीधे AI Mode में सवाल पूछें और तेज जवाब पाएं।

Gemini 3 AI मॉडल पर अब दोनों फीचर्स

सबसे बड़ा बदलाव यह है कि अब AI Overviews और AI Mode दोनों ही Google के लेटेस्ट Gemini 3 AI मॉडल पर काम करेंगे। पहले AI Mode में Gemini 3 का इस्तेमाल होता था, लेकिन AI Overviews पुराने सिस्टम पर चलते थे।अब दोनों फीचर्स एक ही ताकतवर मॉडल पर शिफ्ट हो गए हैं।

Google के अनुसार, इससे जवाबों की सटीकता बेहतर होगी और AI की सोचने-समझने की क्षमता भी बढ़ेगी।यूजर चाहे जल्दी से समरी पढ़ रहा हो या किसी विषय पर लगातार सवाल पूछ रहा हो, क्वालिटी हर जगह एक जैसी रहेगी।

READ MORE: OpenAI ने कर्मचारियों के लिए इक्विटी नियम किए आसान

AI Overviews से AI Mode जाना हुआ आसान

पहले जब यूजर AI Overview पढ़ता और आगे सवाल पूछना चाहता, तो उसे अलग से AI Mode टैब पर जाना पड़ता था या Dive deeper in AI Mode बटन दबाना पड़ता था।यह प्रक्रिया बार-बार दोहरानी पड़ती थी और कई लोगों को यह झंझट भरा लगता था। अब Google ने इसे आसान बना दिया है।

AI Overview में Show More पर टैप करते ही नीचे एक टेक्स्ट बॉक्स दिखेगा।आप वहीं अपना सवाल टाइप कर सकते हैं। एंटर दबाते ही आप सीधे AI Mode में पहुंच जाएंगे और नया जवाब मिल जाएगा।

READ MORE:भारत में ही क्यों Free मिल रहा OpenAI, Google और Perplexity?

रोलआउट और उपलब्धता

ये नए AI अपडेट अब दुनिया भर में रोलआउट हो रहे हैं, जहां Google Search का इस्तेमाल ज्यादा होता है।हालांकि, सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ दिन लग सकते हैं, खासकर भारत में। यह अपडेट ऐसे

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

itel City 200 हुआ लॉन्च!
Previous Story

सस्ते दाम में प्रीमियम फील! itel City 200 हुआ लॉन्च!

Google Maps में Gemini AI… सिर्फ रास्ता नहीं, अब जवाब भी देगा
Next Story

Google Maps में Gemini AI… सिर्फ रास्ता नहीं, अब जवाब भी देगा

Latest from Artificial Intelligence

Don't Miss