Nvidia ने छीना Apple का ताज!

6 mins read
201 views
January 29, 2026

Nvidia TSMC biggest customer:  Artificial Intelligence ने टेक दुनिया सत्ता पलट दी है। जिस Apple को पिछले एक दशक से सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की रीढ़ माना जाता था। वही अब TSMC में दूसरे नंबर पर खिसक गया है। AI चिप्स की बेतहाशा मांग के बीच Nvidia ने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जहां से चिप बाजार की दिशा तय होती है। वर्ष 2026 में Nvidia का TSMC का सबसे बड़ा ग्राहक बनना सिर्फ आंकड़ों का बदलाव नहीं, बल्कि चिप उद्योग में नेतृत्व परिवर्तन का संकेत है।

क्या AI ने Apple की बादशाहत खत्म कर दी? TSMC में Nvidia की एंट्री से चिप उद्योग में मचा तहलका…जानिए आखिर है क्या मामला

AI बना TSMC के लिए रेवेन्यू का जरिया

एआई अब Smartphone या Laptop तक सीमित नहीं रह गया है। डेटा सेंटर्स, क्लाउड कंप्यूटिंग और जनरेटिव AI मॉडल्स की बढ़ती मांग ने Nvidia को अभूतपूर्व ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यही कारण है कि TSMC के कुल राजस्व में Nvidia की हिस्सेदारी तेजी से बढ़कर 22 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, Apple की हिस्सेदारी सिमटती दिख रही है।

READ MORE-  OpenAI Prism से रिसर्च पेपर लिखना हुआ आसान

Apple -Nvidia की ताकत का तरीका अलग-2

Apple आज भी दुनिया में सबसे अधिक चिप्स शिप करने वाली कंपनियों में से एक है। लेकिन उसका फोकस उपभोक्ता उपकरणों पर है। इसके विपरीत Nvidia की AI चिप्स आकार में बड़ी, तकनीक में कठिन और कीमत में महंगी होती हैं। यही वजह है कि कम संख्या में बिकने के बावजूद Nvidia की चिप्स TSMC के लिए ज्यादा मुनाफा लेकर आती हैं।

READ MORE-  चीन ने Nvidia के H200 AI चिप्स की पहली खेप को दिखाई हरी झंडी

TSMC की फैक्ट्रियों में अब AI

TSMC की अत्याधुनिक फैब्स अब पहले से ज्यादा AI एक्सेलेरेटर चिप्स के निर्माण में व्यस्त हैं। ये चिप्स पैकेजिंग और प्रोसेस टेक्नोलॉजी के स्तर पर भी सबसे उन्नत होती हैं। इससे TSMC को नई जेनरेशन की चिप निर्माण तकनीक विकसित करने के लिए मजबूत व्यावसायिक आधार मिल रहा है और यह आधार अब Nvidia बन चुका है।

Apple के लिए चेतावनी या रणनीतिक विराम?

हालांकि Apple का TSMC से रिश्ता अभी भी मजबूत है। लेकिन वह अब कंपनी के निवेश और क्षमता विस्तार का मुख्य निर्धारक नहीं रहा। विश्लेषकों का मानना है कि यह स्थिति Apple के लिए एक चेतावनी भी हो सकती है।

भविष्य में AI बनाम कंज्यूमर टेक

चिप उद्योग का केंद्र स्मार्टफोन से हटकर AI इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर खिसक रहा है। आने वाले वर्षों में TSMC के लिए सवाल यह होगा कि सबसे उन्नत और महंगी तकनीक की मांग कौन कर रहा है। फिलहाल, इस दौड़ में Nvidia सबसे आगे नजर आ रहा है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

iphone
Previous Story

पुराने iPhone यूजर्स के लिए अलर्ट! Apple ने iOS अपडेट्स पर लगाई रोक!

Next Story

गजब! अब बोलिए, फोटो खुद एडिट होगी!…

Latest from Artificial Intellience

Perplexity पर्सनल कंप्यूटर फाइल्स, ऐप्स और वॉयस कमांड के साथ काम कर सकता है, जानें इसके खास फीचर्स।

AI का अगला लेवल Perplexity पर्सनल कंप्यूटर Mac यूजर्स के लिए लॉन्च!

Perplexity Personal Computer: एआई  असिस्टेंट नहीं, पूरा वर्कफ्लो मैनेजर समझिए। जी हां, Perplexity AI ने Mac यूजर्स के लिए एक जबरदस्त टूल लॉन्च किया है। यह सवाल- जवाब देने के साथ-साथ पूरे डिजिटल वर्कफ्लो को संभालने के लिए डिजाइन किया

Don't Miss