UPI यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सेकंडों में होगा पेमेंट

UPI यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सेकंडों में होगा पेमेंट

5 mins read
979 views
June 16, 2025

UPI के ये नए नियम और बदलाव आम लोगों के लिए ट्रांजेक्शन को तेज, सुरक्षित और आसान बनाने के लिए किए गए हैं।

UPI Payment Good News: भारत में UPI से पैसे ट्रांसफर करना डिजिटल पेमेंट का सबसे आसान और भरोसेमंद तरीका बन चुका है। अधिकतर लोग छोटी से लेकर बड़ी शॉपिंग तक में UPI पेमेंट का इस्तेमाल करते हैं। इस बीच, 16 जून से UPI को और बेहतर और तेज बनाने के लिए कुछ जरूरी बदलाव लागू कर दिए गए हैं। ये बदलाव NPCI ने किए हैं, ताकि लोगों को ट्रांजेक्शन में कम समय लगे और पेमेंट का अनुभव और आसान हो। 

रेस्पॉन्स टाइम अब पहले से आधा 

UPI ट्रांजेक्शन के दौरान अब रिस्पॉन्स टाइम काफी कम कर दिया गया है। पहले पेमेंट रिक्वेस्ट भेजने और उसका जवाब आने में करीब 30 सेकेंड तक का समय लगता था, लेकिन अब यह समय घटाकर सिर्फ 10 सेकेंड कर दिया गया है। यानी अब पेमेंट भेजने और रिसीव करने में बहुत ही कम समय लगेगा। वहीं, वैलिड एड्रेस रिस्पॉन्स का टाइम 15 सेकेंड से घटाकर 10 सेकेंड कर दिया गया है। 

ऐप्स और बैंकों को अपडेट करने का निर्देश 

NPCI ने सभी बैंक और UPI सर्विस प्रोवाइडर जैसे कि PhonePe, Google Pay, Paytm आदि को अपने सिस्टम में बदलाव करने के निर्देश दिए हैं। यह बदलाव इसलिए भी जरूरी है, ताकि नए रेस्पॉन्स टाइम का पूरा फायदा यूजर्स को मिल सके। जिन बैंकों और ऐप्स ने इसे अभी तक अपडेट नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द सिस्टम अपग्रेड करना होगा। 

रोजाना बैलेंस चेक की सीमा तय 

अब UPI ऐप्स के जरिए बैलेंस चेक करने की लिमिट तय की गई है। एक यूजर एक दिन में अधिकतम 50 बार बैलेंस चेक कर सकता है। इससे सर्वर पर लोड कम होगा और सिस्टम बेहतर तरीके से काम करेगा। 

अकाउंट लिस्ट सर्च की भी सीमा 

अब यूजर्स किसी बैंक या प्रोवाइडर से जुड़े अकाउंट्स को सर्च कर सकेंगे, लेकिन इसकी सीमा भी तय कर दी गई है। एक यूजर एक दिन में किसी ऐप पर 25 बार अकाउंट लिस्ट सर्च कर सकेगा। 

ऑटो-पे मैंडेट में भी बदलाव 

अब UPI ऑटो-पे के तहत किसी एक ऑटोमेटिक पेमेंट के लिए केवल एक बार कोशिश की जा सकेगी। अगर वह फेल हो जाती है, तो 3 बार फिर से कोशिश की जा सकती है, लेकिन यह नियम पीक टाइम पर लागू नहीं होगा।UPI ने जैसे पहले डिजिटल इंडिया की रफ्तार बढ़ाई थी, अब ये बदलाव उसे और एक कदम आगे ले जाएंगे। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

चुपचाप चोरी हो रही है आपकी पहचान? आपकी प्राइवेसी तो नहीं हो रही LEAK!
Previous Story

चुपचाप चोरी हो रही है आपकी पहचान? आपकी प्राइवेसी तो नहीं हो रही LEAK!

देशभर में ठप हुआ JIO, इंटरनेट और कॉलिंग करने में हो रही परेशानी
Next Story

देशभर में ठप हुआ JIO, इंटरनेट और कॉलिंग करने में हो रही परेशानी

Latest from Finance

Don't Miss