oolka fintech startup raises 14m ai credit personal finance tools

14M की ताकत के साथ आया नया फिनटेक प्लेयर, देगा फाइनेंशियल सुझाव

5 mins read
4 views
May 1, 2026

Oolka startup funding 2026:  पर्सनल फाइनेंस को समझना और संभालना अक्सर मुश्किल होता है। खासकर तब जब  लोन, ईएमआई और क्रेडिट स्कोर जैसी चीजें कई लोगों को उलझा कर रख देती हैं। इन्हीं उलझनों को दूर करने के लिए और लोगों के काम को आसान करने के लिए फिनटेक की स्टार्टअप कंपनी Oolka एक नया समाधान लेकर सामने आया है। जिसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से आगे बढाया जाएगा। इसके लिए कंपनी ने 14 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया है।

Oolka का AI प्लेटफॉर्म यूजर्स को क्रेडिट स्कोर सुधारने और लोन मैनेज करने में देगा स्मार्ट सुझाव, 14M फंडिंग से बढ़ेगा विस्तार।

Accel के नेतृत्व में बड़ा निवेश

बेंगलुरु स्थित ओल्का ने हाल ही में 14 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। इस निवेश का लीड Accel ने किया। वहीं, Lightspeed और Z47 जैसे मौजूदा निवेशकों ने भी भाग लिया। यह फंडिंग स्टार्टअप के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। बता दें कि इस कंपनी शुरूआत 2024 में हुई थी। यह कंपनी एक एआई बेस्ड प्लेटफॉर्म बना रही है। जिसका मकसद यूजर्स को उनकी पूरी क्रेडिट लाइफ साइकिल समझने और मैनेज करने में मदद करना है। यानी लोन लेने से लेकर उसे सही तरीके से चुकाने तक हर कदम पर गाइडेंस मिलेगा।

READ MORE- Emergent ने मचाई स्टार्टअप दुनिया में हलचल, जुटा सकता है 250 मिलियन डॉलर

स्मार्ट सलाह, बेहतर फैसले

इस प्लेटफॉर्म में एआई  एजेंट्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। ये एजेंट यूजर्स के क्रेडिट डेटा को एनालाइज करते हैं। फिर समस्याएं पहचानते हैं। साथ ही सुधार के लिए सुझाव भी देते हैं। इससे यूजर्स बेहतर फाइनेंशियल फैसले ले सकते हैं। कंपनी का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक यूजर्स तक पहुंच स्थापित करना है।

READ MORE- Income Tax 2025 में चूक: गलत रिटर्न से बढ़ा खतरा

फंड का कहां होगा इस्तेमाल

कंपनी इस फंड का उपयोग अपनी टेक्नोलॉजी और टीम को मजबूत करने में करेगी। साथ ही बैंकों और NBFCs के साथ साझेदारी बढ़ाने पर भी विशेष ध्यान रहेगा। इस फंडिंग राउंड में Vidit Aatrey और Sanjeev Barnwal जैसे दिग्गजों ने भी व्यक्तिगत निवेश किया है। जिससे पता चलता है कि स्टार्टअप के आइडिया और ग्रोथ पर निवेशकों का भरोसा बढ़ रहा है।

यानी अब एआई बेहतर फाइनेंशियल फैसलों का माध्यम भी बन सकता है। आने वाले समय में यह क्षेत्र और तेजी से बढ़ भी सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

hacker enabled cargo theft fbi warning logistics cyber risk
Previous Story

स्क्रीन के पीछे बैठे चोर! लॉजिस्टिक्स इंडस्ट्री पर साइबर हमलों का बड़ा खतरा

china court ai job replacement illegal employee rights ruling
Next Story

AI से नौकरी नहीं जाएगी? चीन की अदालत ने कंपनियों को दी साफ चेतावनी!

Latest from Business

Don't Miss