चुपचाप चोरी हो रही है आपकी पहचान? आपकी प्राइवेसी तो नहीं हो रही LEAK!

चुपचाप चोरी हो रही है आपकी पहचान? आपकी प्राइवेसी तो नहीं हो रही LEAK!

7 mins read
1.2K views
June 16, 2025

AI तकनीक हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुकी है, लेकिन इसके साथ हमारी ज़िम्मेदारी भी बढ़ गई है। हमें समझदारी से इन तकनीकों का उपयोग करना होगा ताकि हमारी प्राइवेसी सेफ रहे। 

AI Stealing Data: डिजिटल दौर में हम सभी AI का इस्तेमाल कर रहे हैं। कभी ChatGPT से सवाल पूछते हैं, तो कभी स्मार्टवॉच के जरिए अपनी फिटनेस पर नजर रखते हैं। ये तकनीकें हमारी जिंदगी को आसान जरूर बनाती हैं, लेकिन इसके साथ-साथ हमारी प्राइवेसी को लेकर कुछ सवाल भी खड़े करती हैं। 

AI कैसे इकट्ठा करता है आपकी जानकारी

AI टूल्स जैसे ChatGPT, Google Gemini या Microsoft Copilot उन सभी चीजों को रिकॉर्ड करते हैं, जो आप उनसे पूछते हैं या बताते हैं। मान लीजिए, अगर आप किसी सवाल का जवाब जानना चाहते हैं और AI टूल से पूछते हैं, तो वह आपके सवाल को रिकॉर्ड कर लेता है। इन जानकारियों को कंपनियां अपने AI सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। हालांकि, कुछ कंपनियां दावा करती हैं कि वह आपकी जानकारी को गुमनाम ही रखती है, लेकिन यह गारंटी नहीं है कि वह डेटा दोबारा पहचान में न आ जाए। 

सोशल मीडिया और स्मार्ट डिवाइसेज से भी खतरा 

केवल AI चैटबॉट ही नहीं, बल्कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे Facebook, Instagram और TikTok भी आपके कामों को रिकॉर्ड करते हैं। आप क्या पोस्ट करते हैं, किसे लाइक करते हैं, कितनी देर कौन-सी वीडियो देखते हैं, ये सब जानकारी AI सिस्टम इकट्ठा करता है और आपकी एक डिजिटल प्रोफाइल बना लेता है। इसी तरह स्मार्टवॉच, फिटनेस ट्रैकर, स्मार्ट स्पीकर आपकी बॉयोमैट्रिक डाटा, आवाज और लोकेशन से जुड़ी जानकारियां लगातार रिकॉर्ड करते हैं। 

डेटा की सुरक्षा में कहां है खतरा? 

अधिकांश AI सिस्टम का डेटा क्लाउड पर स्टोर होता है। इसका मतलब है कि अगर उस सर्वर पर साइबर हमला हो गया या हैकर्स ने सेंध लगा दी, तो आपकी प्राइवेट जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है। इसके अलावा, कंपनियां अपनी प्राइवेसी पॉलिसी इतनी कठिन लैंग्वेज में लिखती हैं कि आम लोग उन्हें पढ़कर समझ नहीं पाते। एक रिपोर्ट के अनुसार, लोग करीब 1-2 मिनट में Terms & Conditions को ‘Agree’ कर देते हैं, जबकि उन्हें सही से समझने में आधे घंटे से ज्यादा लग सकते हैं। 

कैसे करें अपनी जानकारी की रक्षा

  1. साइबरसिक्योरिटी एक्सपर्ट क्रिस्टोफर रमजान कुछ आसान सुझाव देते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपनी प्राइवेसी को सुरक्षित रख सकते हैं
  2. AI टूल्स में कभी भी व्यक्तिगत जानकारी न डालें। जैसे नाम, पता, आधार नंबर, बैंक डिटेल या पासवर्ड जैसी चीजें बिल्कुल भी न बताएं।
  3. ऑफिस की गोपनीय बातें AI से साझा न करें। जैसे क्लाइंट डेटा, बिज़नेस आइडिया या व्यापारिक रणनीति।
  4. जो बातें आप दुनिया से छुपाकर रखना चाहते हैं, वो AI को भी न बताएं।
  5. स्मार्ट डिवाइस को काम न होने पर बंद कर दें। केवल Sleep Mode काफी नहीं होता, क्योंकि कुछ डिवाइस बैकग्राउंड में भी रिकॉर्ड करते रहते हैं।
  6. प्राइवेसी पॉलिसी को पढ़ें और समझें। किसी ऐप या डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर जांचें कि आपने किन चीजों की अनुमति दी है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

कौन बनेगा इंटरनेट का बादशाह: Jio या Starlink किसका प्लान है आपके लिए सस्ता?
Previous Story

कौन बनेगा इंटरनेट का बादशाह: Jio या Starlink किसका प्लान है आपके लिए सस्ता?

UPI यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सेकंडों में होगा पेमेंट
Next Story

UPI यूजर्स के लिए आई बड़ी खुशखबरी, अब सेकंडों में होगा पेमेंट

Latest from Artificial Intelligence

निवेशकों के लिए खुशखबरी! HCL ने दिया शानदार डिविडेंड तोहफा  

HCL Dividend News: HCL Technologies ने मार्च तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। इस बार कंपनी का प्रदर्शन मिला–जुला रहा है। मुनाफे में हल्की बढ़त दिखी है, जबकि रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है। इससे साफ है कि कंपनी का बिजनेस स्थिर बना हुआ है और धीरे–धीरे आगे बढ़ रहा है।  मार्च तिमाही में HCL Technologies का प्रदर्शन मिला-जुला रहा, जहां रेवेन्यू बढ़ा लेकिन मुनाफे की रफ्तार धीमी रही। कंपनी ने निवेशकों को 5 मई को 24 प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है।  मुनाफे में हल्की बढ़त  कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर करीब 4.2% बढ़कर 4,488 करोड़ हो गया है। पिछले साल इसी तिमाही में यह 4,307 करोड़ था। यानी कंपनी ने मुनाफा तो बढ़ाया है, लेकिन इसकी रफ्तार बहुत तेज नहीं रही।  कमाई में मजबूत ग्रोथ  कमाई के मामले में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया है। मार्च तिमाही में ऑपरेशंस से कुल आय 33,981 करोड़ रही, जो पिछले साल के 30,246 करोड़ के मुकाबले करीब 12% ज्यादा है। इससे पता चलता है कि कंपनी का कारोबार बढ़ रहा है, हालांकि तिमाही आधार पर ग्रोथ थोड़ी सीमित रही है।  निवेशकों को डिविडेंड का फायदा  कंपनी ने अपने निवेशकों को खुश करते हुए प्रति शेयर 24 का इंटरिम डिविडेंड देने का ऐलान किया है। इसके लिए 25 अप्रैल को रिकॉर्ड डेट तय की गई है, जबकि डिविडेंड का भुगतान 5 मई को किया जाएगा। खास बात यह है कि कंपनी लगातार अपने निवेशकों के साथ मुनाफा साझा कर रही है। यह कंपनी का 93वां क्वॉर्टर डिविडेंड है, जो इसकी मजबूत और स्थिर वित्तीय स्थिति को दिखाता है।  READ MORE: AI सेक्टर में हलचल, US में चिप और IPO योजनाएं हुई तेज  AI पर बढ़ रहा फोकस  कंपनी अब भविष्य की ग्रोथ के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर ज्यादा ध्यान दे रही है। कंपनी की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा के अनुसार, आने वाले समय में AI कंपनी के लिए बड़ा ग्रोथ इंजन बन सकता है। कंपनी अपने सर्विस पोर्टफोलियो को AI के हिसाब से मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में इससे ज्यादा कमाई हो सके।  READ MORE एआई ने कैसे बदल दिया पूरा डिलीवरी मॉडल, 400 कॉल रोज़ खुद करता है एआई  HCL Technologies का प्रदर्शन इस तिमाही में संतुलित रहा है। मुनाफा धीरे–धीरे बढ़ रहा है, कमाई में अच्छी ग्रोथ है और निवेशकों को डिविडेंड का फायदा भी मिल रहा है। साथ ही AI पर फोकस यह दिखाता है कि कंपनी भविष्य के लिए मजबूत तैयारी कर रही है। 

Don't Miss