Samsung Galaxy Vibe Coding: अब Smartphone में भी तकनीकी बदलाव तेजगति से होने लगा है। यही वजह है कि Samsung अपने अपकमिंग गैलेक्सी फोन में Vibe Coding लाने पर विचार कर रही है। कंपनी इसेक जरिए ऐप्स और अन्य फीचर्स को कस्टमाइज़ करने की सुविधा देना चाहता है। तो आइए जानते हैं इससे यूजर्स को क्या फायदा मिलनेवाला है।
Samsung Galaxy में जल्द देखने को मिल सकता है Vibe Coding…जानिए इस फीचर से यूजर्स को कितना मिल सकता है लाभ।
गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में AI पर विशेष ज़ोर
दरअसल, Samsung इन दिनों अपने गैलेक्सी स्मार्टफोन्स में AI पर विशेष ज़ोर दे रहा है। कंपनी का कहना है कि वह वाइब कोडिंग को स्मार्टफोन के अनुभव में शामिल करने के तरीकों पर विचार कर रही है। इससे आनेवाले दिनों मे यूजर खुद भी ऐप या फीचर बना सकते हैं। एक टेक वेबसाईट से बात करते हुए सैमसंग के अधिकारी Woo Joon Choi बताया कि वह गैलेक्सी फोन्स के लिए ऐसे तरीके तलाश रहा है जिनसे उपयोगकर्ता वाइब कोडिंग के जरिए अपने अनुभव के कुछ हिस्सों को कस्टमाइज़ कर सकें।
READ MORE– कम कीमत में बड़ा धमाका! itel Zeno 100 भारत में लॉन्च! जानें खूबियां
मिलेगा पूरा सॉफ्टवेयर अनुभव भी
Woo Joon Choi ने कहा कि हमलोग स्मार्टफोन के यूजर एक्सपीरियंस को भी नए तरीकों से कस्टमाइज़ करने की संभावना तलाश रहे है। कंपनी एक ऐसे भविष्य की कल्पना कर रही है जहां गैलेक्सी उपयोगकर्ता AI की मदद से अपने पसंदीदा ऐप्स को एडजस्ट कर सकें। वहीं, Google भी अब Android ऐप डेवलपमेंट में सहायता के लिए सर्वश्रेष्ठ मॉडल सुझा रहा है। जिससे डेपलेवपर्स को कोडिंग और टेस्टिंग में काफी मदद मिल रही है। फिलहाल इसके बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है, लेकिन संभावनाएं अनंत दिख रही है।
कोडिंग के लिए प्रशिक्षण लेने की जरूरत नहीं
बता दें कि Vibe Coding कई लोगों के बीच कापी चर्चित हो गया है। जिसका मुख्य कारण है कोडिंग की कम या बिल्कुल भी जानकारी न रखने वाले उपयोगकर्ताओं भी छोटे ही सही लेकिन ऐप बना सकती है। उन्हें इसके लिए अलग कहीं कोडिंग के लिए प्रशिक्षण लेने की भी आवश्यकता नहीं पड़ेगी। वे इस फीचर के जरिए अपने हिसाब तरह-तरह के चीज़ें बनाने की क्षमता को विकसित कर सकता है।
READ MORE– Infinix Hot Series के नए मॉडल सर्टिफिकेशन साइट पर स्पॉट…जानें खासियत
Nothing का Essential Apps में ऐसी ही क्षमता
हाल ही में आए Nothing का Essential Apps प्रोजेक्ट को इसके लिए बेहतरीन उदाहरण के तौर पर समझा जा सकता है। यह फीचर AI मॉडल का उपयोग करके ऐप्स जैसी कार्यक्षमता वाले होमस्क्रीन विजेट बनाने की सुविधा देता है। अगर आप आजमाना चाहते हैं तो Nothing का Essential Apps बीटा संस्करण में आ चुका है। जिससे आप अपने होमस्क्रीन को बेहतर तरीके से डिज़ाइन कर सकते हैं।
उक्त जानाकारी के बाद यह कह सकते हैं कि अगर Samsung Galaxy स्मार्टफोन में इस फीचर को शामिल करती है तो यूजर्स मोबाइल फोन का इस्तेमाल सिर्फ डाउनलोड या मनोरंजन के लिए नहीं बल्कि जरूरतों के हिसाब से कोडिंग भी कर सकेगा।
