2026 में कौन सा AC ब्रांड है सबसे बेस्ट! जानें यहां डिटेल्स में

2026 में कौन सा AC ब्रांड है सबसे बेस्ट! जानें यहां डिटेल्स में

7 mins read
202 views
May 1, 2026

Best branded AC comparison: इन दिनों गर्मी अपने चरम पर है। दिन-प्रतिदिन तापमान बढ़ता ही जा रहा है। लोग गर्मियों से राहत के लिए एयर कंडीशनर पर जोर दे रहे हैं। क्योंकि आज के समय में एसी विलासता की वस्तु नहीं, जरूरत बन गई है। लेकिन बाजार में ढ़ेर सारे ब्रांड की मौजूगी ने लोगों को कंप्यूजन में डाल रखा है। 2026 में कई बड़े ब्रांड्स बेहतर कूलिंग, स्मार्ट फीचर्स और एनर्जी सेविंग टेक्नोलॉजी के साथ बाजार में मौजूद हैं। अगर आप नया एसी खरीदने की सोच रहे हैं, तो एलजी,  डायकिन, वोल्टास और सैमसंग सबसे भरोसेमंद विकल्प माने जाते हैं। ऐसे में हम लेकर आये हैं टॉप ब्रांड की तुलनात्मक जानकारी ताकि बिना समय गवांए एसी की खरीददारी कर सके।

2026 में एलजी, डायकिन, वोल्टास और सैमसंग  AC में कौन है सबसे बेहतर? जानिए फीचर्स, कीमत और परफॉर्मेंस की पूरी तुलना।

LG AC में अत्याधुनिक तकनीक और एनर्जी सेविंग

तो आइए सबसे पहले बात करते हैं LG की। एलजी  के AC अपनी ड्यूल इन्वर्टर टेक्नोलॉजी के लिए जाने जाते हैं। यह तकनीक बिजली की खपत कम करती है। कूलिंग को स्थिर बनाए रखती है। एलजी एसी में एआई कूलिंग मिलता है। इसके अलावे एंटी-वायरस फिल्टर दिया जाता है। वाई-फाई कंट्रोल भी मिलता है। अगर आप टेक्नोलॉजी और एनर्जी सेविंग चाहते हैं, तो एलजी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

Daikin AC में दमदार कूलिंग और प्रीमियम क्वालिटी

अब बात करते हैं Daikin की। डाइकिन को एक प्रीमियम एसी  ब्रांड माना जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत तेज कूलिंग है। यह एसी ज्यादा गर्मी वाले इलाकों के लिए बेहतर है। इसमें Coanda Airflow मिलता है। Dew Clean Technology भी दी जाती है। कहा जाता है कि यह हवा को साफ रखता है। हालांकि कीमत के मामलें में थोड़ा ज्यादा है। जिससे मीडिल क्लास के लिए मुश्किल हो सकता है।

Voltas AC में बजट में भरोसेमंद विकल्प

वोल्टास टाटा ग्रुप की कंपनी है। यह  भारत में काफी लोकप्रिय है। वोल्टास एसी  सस्ते दाम में आते हैं। परफॉर्मेंस भी काफी भरोसेमंद है। इसमें कई सारे जबरदस्त फीचर्स दिए गए हैं। जो इन्हें औरों से खास बनाती है। जिसमें, Adjustable Cooling Modes और High Ambient Cooling फीचर शामिल है। इसे कम बजट में अच्छा विकल्प के तौर पर माना जाता है।

Samsung AC में स्मार्ट फीचर्स और डिजाइन

अब Samsung की बात करें। सैमसंग एसी  डिजाइन के मामले में अलग दिखते हैं। इसमें विंड फ्री कूलिंग टेक्नोलॉजी मिलती है। यह बिना तेज हवा के कूलिंग करता है। Smart Things ऐप से कंट्रोल किया जा सकता है। यह स्मार्ट होम के लिए अच्छा विकल्प हो सकता है।

सबकुछ बजट और जरूरत पर निर्भर

अब अगर तुलना दृष्टिकोंण से बात करें तो एलजी और सैमसंग तकनीक के क्षेत्र में आगे है। वहीं डायकिन के मामले में कूलिंग में सबसे अच्छा विकल्प बनकर उभरा है। वोल्टास बजट के हिसाब से बेहतर है। सबसे बड़ी बात यह है कि सही AC का चुनाव आपके बजट और जरूरत पर निर्भर है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

Don't Miss