यह कंपनी बनाएगी करोड़पति, हर घंटे मिलेंगे 5 हजार, करें अप्लाई

4 mins read
1.4K views
November 11, 2024

अगर आप भी करोड़पति बनना चाहते हैं तो आज ही एलन मस्क की ये कंपनी ज्वाइन करें। कंपनी में काम करने के दौरान हर घंटे मिलेंगे 5,500 रुपये की सैलरी।

Elon Musk xAI Tutor: डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद एक्स के मालिक एलन मस्क की संपत्ति में काफी इजाफा हुआ है। मस्क इन दिनों लगातार खबरों में हैं और इस बार उनके जॉब ऑफर ने सुर्खियां बटोरी हैं। मस्क की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कंपनी xAI भारत में हिंदी और अंग्रेजी में स्किल्ड बाइलिंगुअल ट्यूटर्स की भर्ती कर रही है। इस नौकरी में ट्यूटर को प्रति घंटे 35 से 65 डॉलर यानी करीब 5,500 रुपये कमाने का मौका मिलेगा।

ये होनी चाहिए स्किल्स

xAI में इन ट्यूटर्स का काम क्वालिटी इंप्रूवमेंट, लेबलिंग डेटा और लैंग्वेज मॉडल को बेहतर बनाना होगा। इस पद के लिए उम्मीदवारों को टेक्निकल राइटिंग, पत्रकारिता या बिजनेस राइटिंग का एक्सपीरियंस होना चाहिए, ताकि वे AI मॉडल के लिए आवश्यक डेटा को सटीक रूप से तैयार कर सकें।

हिन्दी, इंग्लिश के अलावा इन भाषा में भी करेगी काम

उम्मीदवारों के पास रिसर्च स्किल्स भी होना चाहिए। xAI का मानना ​​है कि यह ट्यूटर टीम हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कोरियाई, चीनी, जर्मन, फ्रेंच, अरबी और स्पेनिश जैसी भाषाओं में भी काम कर सकेगी। इस नौकरी के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप xAI की आधिकारिक वेबसाइट के करियर सेक्शन पर जा सकते हैं। राइटिंग, रिसर्च और द्विभाषीय कम्युनिकेशन में माहिर पेशेवरों के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है।

पहले भी कर चुकी है भर्ती

इससे पहले भी मस्क की कंपनी xAI ने अपने ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑप्टिमस को ट्रेन करने के लिए लोगों की भर्ती की थी, जिसमें 48 डॉलर प्रति घंटे यानी करीब 4,000 रुपये का वेतन दिया जा रहा था। इस नौकरी में लोग प्रतिदिन करीब 28,000 रुपये तक कमा सकते थे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

इंटरनेट के बिना भी कर सकते हैं UPI Payment! जानें कैसे

Next Story

भारत में जल्द बिना सिम कार्ड के चला पाएंगे इंटरनेट!

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss