दुनिया का पहला लकड़ी सैटेलाइट लॉन्च

3 mins read
1.3K views
November 6, 2024

GnoSat नाम के इस सैटेलाइट को SpaceX रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा गया। इस सैटेलाइट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च किया गया है।

जापानी साइंटिस्टों ने दुनिया का पहला लकड़ी का सैटेलाइट लॉन्च किया है। gnoSat नाम के इस सैटेलाइट को SpaceX रॉकेट से अंतरिक्ष में भेजा गया। इस सैटेलाइट को क्योटा यूनिवर्सिटी और होम बिल्डिंग कंपनी सुमितोमो फॉरेस्ट्री के रिसर्चर्स की टीम ने बनाया है। इस सैटेलाइट को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए लॉन्च किया गया है।

लकड़ी से बना ये सैटेलाइट अंतरिक्ष में क्या काम करेगा

LignoSat जिसका नाम लैटिन शब्द लकड़ी के नाम पर रखा गया है। इसे अपकमिंग विक्स में अंतरिक्ष स्टेशन से लॉन्च किया जाएगा और यह छह महीने तक कक्ष में रहेगा। सैटेलाइट ISS पर रहेगा ताकि यह परीक्षण किया जा सके कि ये सामग्रियां अंतरिक्ष के चरम वातावरण का कितना अच्छी तरह सामना कर सकती हैं।

क्या है इसका मकसद

जापान के पूर्व शटल अंतरिक्ष यात्री ताकाओ दोई क्योटो विश्वविद्यालय की शोध टीम का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि हम यह पता लगाना चाहते हैं कि अंतरिक्ष में लकड़ी का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। इसीलिए हमने यह लकड़ी का उपग्रह बनाया है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss