1 दिसंबर से बदल जाएंगे Jio, Airtel, Voda और BSNL के ये नियम

5 mins read
1.1K views
November 27, 2024

Jio, Airtel, Voda और BSNL के यूजर्स हैं तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है क्योंकि 1 दिसंबर से कुछ नियम बदलने वाले हैं।

TRAI News : 1 दिसंबर से टेलीकॉम से जुड़े कई अहम नियम बदलने जा रहे हैं। TRAI ने सभी टेलीकॉम ऑपरेटर्स को इन नियमों को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि पहले ये नियम 1 नवंबर से लागू होने वाले थे, लेकिन फिर इन्हें एक दिसंबर कर दिया गया। इन नियमों का असर Jio, Airtel, Voda and BSNL समेत सभी यूजर्स पर पड़ेगा। TRAI ने स्पैम कॉल और मैसेज पर लगाम लगाने के मकसद से इन नियमों को लागू करने की बात कही है।

कमर्शियल मैसेज पर लगेगी लगाम

TRAI ने लोगों को धोखाधड़ी और ऑनलाइन घोटालों से बचाने के लिए कई नियम लागू किए हैं। TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को ‘message traceability’ को लागू करने का आदेश दिया है। कमर्शियल मैसेज और OTP पर ध्यान केंद्रित करते हुए इस बड़े फैसले की घोषणा अगस्त में की गई थी। ये नियम पहले जल्द ही लागू होने वाले थे, लेकिन फिर समयसीमा बढ़ा दी गई।

कब लागू होगा ये नियम

शुरुआत में टेलीकॉम कंपनियों को ट्रेसेबिलिटी नियमों को लागू करने के लिए 31 अक्टूबर की डेडलाइन दी गई थी, लेकिन Jio, Airtel, VI and BSNL जैसी कंपनियों के अनुरोध के बाद इसे बढ़ाकर 30 नवंबर कर दिया गया था। यानी अब समय आ गया है कि कंपनियों को इन नियमों को लागू करना होगा।

1 दिसंबर से सभी कंपनियों को TRAI के सभी नियमों का पालन करना होगा, जिससे कमर्शियल और OTP मैसेज को ट्रैक किया जा सके। वहीं, अगर Jio, Airtel, VI and BSNL1 दिसंबर से इन ट्रेसेबिलिटी नियमों को लागू कर देती हैं तो यूजर्स के लिए यह बड़ी राहत होगी।

2025 से भी बदलेंगे ये नियम

1 जनवरी 2025 से एक नया नियम भी लागू होगा, जिसका असर Jio, Airtel, Vi और BSNL के यूजर पर होगा। इन नियमों का मकसद देशभर में 5जी के इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करना होगा। बता दें कि सरकार ने हाल ही में टेलीकॉम एक्ट के तहत कहा है कि अब कंपनियों को नए टावर लगाने के लिए ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। RoW लागू होने से यह पूरी प्रक्रिया पहले से और भी ज्यादा आसान होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Flipkart Black Friday Sale: आधी कीमत पर लपक लें ये महंगे प्रोडक्ट्स

Next Story

पुल से कार गिरने के मामले में Google की सफाई

Latest from Tech News

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss