Jio-Airtel को पीछे छोड़ रहा BSNL, यहां जानें प्लान

4 mins read
2K views
November 18, 2024

BSNL अपने यूजर्स को अलग-अलग प्राइस रेंज में कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जो अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं।

BSNL Recharge Plan: एक तरफ जहां प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने रिचार्ज प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की है। वहीं, BSNL अभी भी अपने सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जानी जाती है। बता दें कि BSNL अपने कम कीमत वाले रिचार्ज प्लान के लिए मशहूर है और इसके यूजर्स की संख्या करोड़ों में है। BSNL अपने यूजर्स को अलग-अलग प्राइस रेंज में कई रिचार्ज प्लान ऑफर करता है, जो अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के एक ऐसे प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं, जो Jio, Airtel and Vodafone-Idea के लिए टेंशन का विषय बन गया है।

BSNL का सर्विस देने वाला प्लान

BSNL के जिस रिचार्ज प्लान की हम बात कर रहे हैं उसकी कीमत 107 रुपये है। यह प्लान सबसे कम कीमत में 35 दिनों की सर्विस देता है। इस प्लान में यूजर्स को 35 दिनों की वैलिडिटी मिलती है और पूरी वैलिडिटी के दौरान उन्हें 200 मिनट मिलते हैं, जिसका इस्तेमाल आप किसी भी नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए कर सकते हैं।

BSNL को फायदा

इसके साथ ही यूजर्स को फ्री BSNL ट्यून की सुविधा भी मिलती है। डेटा की बात करें तो यूजर को कुल 3GB डेटा मिलता है, जिसका इस्तेमाल आप इंटरनेट इस्तेमाल करने में कर सकते हैं।

कुछ समय पहले देश की निजी टेलीकॉम कंपनियों ने अपने टैरिफ प्लान की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। कीमतों में बढ़ोतरी से परेशान कई लोगों ने कंपनियों के इस कदम की आलोचना की थी। साथ ही बड़ी संख्या में यूजर्स ने अपने नंबर को बीएसएनएल में पोर्ट करने की बात कही थी और कई यूजर्स ने ऐसा किया भी। बीएसएनएल देशभर में अपनी सेवाओं को बेहतर बनाने पर काम कर रहा है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Google यूजर्स को दिया बड़ा तोहफा, बना सकेंगे AI इमेज

Next Story

रातों-रात बदली भारत की इंटरनेट दुनिया! जानें कैसे

Latest from Latest news

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे, गिरावट के बीच बढ़ी क्रिप्टो उम्मीदें

Bitcoin price today India: पिछले 24 घंटों में क्रिप्टोकरेंसी बाजार (Cryptocurrency Market) में हल्का दबाव देखने को मिला। बाजार में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिका से आए महंगाई से जुड़े आंकड़े रहे। अमेरिका के उत्पादक मूल्य सूचकांक (Producer Price Index) के आंकड़े उम्मीद से ज्यादा मजबूत रहे, जिससे निवेशकों की चिंता बढ़ गई। रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी PPI 6.0% सालाना (YoY) बढ़ा, जबकि बाजार को करीब 4.9% रहने की उम्मीद थी।  क्रिप्टो मार्केट में पिछले 24 घंटों में हल्की गिरावट देखने को मिली, जानिए क्यों Bitcoin 80,000 डॉलर से नीचे आया, Ethereum का क्या हाल रहा?  इन आंकड़ों के बाद निवेशकों को लगा कि अमेरिकी केंद्रीय बैंक (US Central Bank) Federal Reserve जल्द ब्याज दरों में कटौती नहीं करेगा। इसका असर शेयर बाजार (Stock Market) के साथ-साथ क्रिप्टो बाजार (Crypto News) पर भी पड़ा और निवेशकों ने थोड़ा सतर्क रुख अपनाया। इसी वजह से बीते 24 घंटों में 400 मिलियन डॉलर से ज्यादा की लिक्विडेशन देखने को मिली।  कुल क्रिप्टो मार्केट में आई गिरावट  क्रिप्टो बाजार (Crypto

Don't Miss