oneplus pad 4 india launch date specifications features 2026

OnePlus Pad 4 का धमाका! लॉन्च डेट कंफर्म…जानिए फीचर्स और तारीख

6 mins read
29 views
April 17, 2026

OnePlus Pad 4 फ्लिपकार्ट , अमेजन और OnePlus स्टोर पर उपलब्ध होगा, जानिए इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन विस्तार से।

OnePlus Pad 4 launch date: भारत के टैबलेट मार्केट में एक बार फिर मुकाबला तेज होने वाला है, क्योंकि OnePlus अपना नया फ्लैगशिप टैबलेट लॉन्च करने जा रहा है। इस डिवाइस को लेकर पहले कई कयास लगाए जा रहे थे कि यह Pad 3 Pro के नाम से आएगा। लेकिन कंपनी ने कयासों और अटकलों पर विराम लगा दिया है। अब OnePlus Pad 4 के नाम से ही बाजार में उतरेगा। लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स ने टेक लवर्स का ध्यान खींच लिया है। कंपनी ने OnePlus Pad 4 को 30 अप्रैल दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च करने की घोषणा की है। इसकी बिक्री Flipkart, Amazon और OnePlus की ऑफिशियल वेबसाइट पर होगी। यानी ग्राहक इसे ऑनलाइन आसानी से खरीद पाएंगे। लॉन्च से पहले ही इसकी उपलब्धता को लेकर कोई भ्रम नहीं है।

पावरफुल परफॉर्मेंस के लिए नया चिपसेट

इस टैबलेट की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। Snapdragon 8 Elite Gen 5 से लैस यह डिवाइस हाई एंड परफॉर्मेंस देने का दावा करता है। यही चिपसेट कंपनी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन OnePlus 15 में भी देखने को मिलता है। कंपनी के अनुसार, इसने AnTuTu बेंचमार्क पर 41 लाख से ज्यादा का स्कोर हासिल किया है। जिसे  पावरफुल टैबलेट्स की लिस्ट में ऊपर रखता है।

READ MORE- Oppo का बड़ा दांव: लॉन्च से पहले Oppo Pad 5 Pro और Mini का दिखा दम

डिस्प्ले और डिजाइन का भी खास

OnePlus Pad 4 में 13.2 इंच का 3.4K रेजोल्यूशन वाला डिस्प्ले मिल सकता है। 144Hz रिफ्रेश रेट और डॉल्वी विजन सपोर्ट भी। ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स जिसके कारण आउटडोर में भी स्क्रीन क्लियर दिखाई देती है। डिजाइन की बात करें तो इसमें पिल-शेप कैमरा मॉड्यूल और प्रीमियम फिनिश देखने को मिलती है, जो इसे आकर्षक लुक देती है।

READ MORE-  Vivo T5 Pro 5G लॉन्च, जानें फीचर्स देखकर उड़ेंगे होश

लंबी बैटरी और दमदार ऑडियो साउंड

बैटरी के मामले में भी यह टैबलेट पीछे नहीं है। 13,380mAh की बड़ी बैटरी के साथ मार्केट आने की दावा करती है। यह 54 दिन तक स्टैंडबाय, 20 घंटे वीडियो प्लेबैक और 7 घंटे तक गेमिंग सपोर्ट दे सकता है। इसके साथ ही इसमें 8 स्पीकर्स का सेटअप दिया गया है, जिसमें 4 बेस और 4 ट्वीटर शामिल हैं। साथ ही, OnePlus Stylo Pro के सपोर्ट के साथ यह टैबलेट केवल मनोरंजन के साथ-साथ काम के लिए भी उपयोगी साबित हो सकता है। बैक पैनल पर दिए गए पोगो पिन्स यह संकेत देते हैं कि इसमें कीबोर्ड एक्सेसरी का भी सपोर्ट मिल सकता है, जिससे यह एक मिनी-लैपटॉप जैसा फील दे सकता है।

यह मॉडल अपने दमदार फीचर्स, चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ भारतीय बाजार में एक मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। अब देखना यह होगा कि लॉन्च के बाद यह यूजर्स की उम्मीदों पर कितना खरा उतरता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

noise korean horror movie ott release jiohotstar review
Previous Story

‘भूत बंगला’ से पहले OTT पर छाया डर, ‘Noise’ ने उड़ाए दर्शकों के होश!

GTA Online 420 अपडेट में मिलेगा FREE कैश और शानदार कारें
Next Story

GTA Online 420 अपडेट में मिलेगा FREE कैश और शानदार कारें

Latest from Gadgets

Don't Miss