WiFi 6E internet

सरकार बना रही नया प्लान! लोगों को मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

5 mins read
979 views
December 18, 2024

देश में WiFi 6E से इंटरनेट सर्विस बहुत तेज हो जाएगी। लोगों को नेटवर्क में कम दिक्कत होगी। हालांकि, सरकार इस पर इस पर विचार कर रही है।

WiFi 6E Internet: दुनिया के कई देशों में अब WiFi 6E राउटर आ चुके हैं। WiFi 6E एक नई तरह की टेक्नोलॉजी है, जो तेज इंटरनेट स्पीड देती है। बता दें कि अभी तक भारत में इसका इस्तेमाल नहीं हो रहा है, लेकिन सरकार जल्द ही इस पर फैसला ले सकती है। WiFi 6E से इंटरनेट की सर्विस बहुत तेज होगी। नेटवर्क में भी दिक्कत कम आएगी और आप एक साथ कई डिवाइस कनेक्ट कर पाएंगे। VR, HD वीडियो देखने और कई डिवाइस कनेक्ट करने के लिए यह बहुत फायदेमंद होगा।

सरकार कर रही विचार

6GHz फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल इंटरनेट कंपनियां और मोबाइल कंपनियां दोनों करना चाहती हैं, लेकिन सरकार ने अभी तक यह तय नहीं किया है कि इसका इस्तेमाल कैसे किया जाएगा। दूरसंचार विभाग के सचिव ने इस मामले को लेकर कहा है कि वे जानते हैं कि 6GHz फ्रीक्वेंसी बहुत इम्पोर्टेंट है और वह इस बात पर विचार कर रहे हैं कि इसका सबसे अच्छा इस्तेमाल कैसे किया जा सकता है।

मोबाइल कंपनियां चाहती हैं कि सरकार मोबाइल सेवाओं के लिए 6GHz फ्रीक्वेंसी के इस्तेमाल की अनुमति दे। उनका मानना ​​है कि 5G और 6G जैसी नई टेक्नोलॉजी को लाने की बहुत जरूरत है। वहीं, दूसरी ओर इंटरनेट कंपनियां भी चाहती हैं कि हर कोई बिना किसी लाइसेंस के इस फ्रीक्वेंसी का यूज कर सके ताकि वे WiFi 6E और WiFi 7 जैसे नए राउटर का इस्तेमाल कर सकें।

COAI और GSMA ने सरकार से की ये मांग

मोबाइल कंपनियों के संगठन COAI और GSMA सरकार से मांग कर रहे हैं कि उन्हें 6GHz फ्रीक्वेंसी के इस्तेमाल की अनुमति दी जाए। उनका मानना ​​है कि 5G सर्विस को अच्छा बनाने और फ्यूचर में 6G टेक्नोलॉजी लाने के लिए यह बहुत जरूरी है। भारत 6G टेक्नोलॉजी में अग्रणी बनना चाहती है। 6GHz फ्रीक्वेंसी के यूज को लेकर सरकार जो भी फैसला लेगी, उससे भारत में इंटरनेट के लिए एक नए युग की शुरुआत होगी।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

SBI
Previous Story

SBI ने लोगों को किया Alert, जानें कैसे हो रही धोखाधड़ी

Meta
Next Story

Meta पर लगा 2,239 करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा मामला

Latest from Latest news

Don't Miss