SBI

SBI ने लोगों को किया Alert, जानें कैसे हो रही धोखाधड़ी

4 mins read
1.7K views
December 17, 2024

SBI ने अपने ग्राहकों को फर्जी निवेश योजनाओं के झांसे में न आने की चेतावनी दी है। इसके साथ ही डीपफेक वीडियो से जुड़ी चेतावनी भी जारी की गई है।

SBI Fake Schemes : टेक्नोलॉजी के बढ़ते चलन के कारण अब कई काम घर बैठे-बैठे कर सकते हैं। इसके कई फायदे हैं तो कई नुकसान भी हैं। यानी की डिजिटल फाइनेंशियल फ्रॉड जैसे मामले भी सामने आ रहे हैं। लोगों के बैंक अकाउंट को स्कैमर्स से सुरक्षित रखना मुश्किल होता जा रहा है, जिसकी कारण ऑनलाइन स्कैम तेजी से बढ़ रही है। इस बीच अब भारतीय स्टेट बैंक ने अपने यूजर्स को अलर्ट किया है। बैंक ने टॉप मैनेजमेंट को गलत तरीके से दिखाने वाले डीपफेक वीडियो को लेकर लोगों को आगाह किया है।

बैंक ने लोगों को किया अलर्ट

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने एक्स पर डीपफेक वीडियो को लेकर लोगों को अलर्ट रहने को कहा है। बैंक के अनुसार, लोगों को ऐसे डीपफेक वीडियो से दूर रहना होगा जो निवेश स्कीम का दावा कर रहे हैं। बैंक की तरफ से ऐसी कोई निवेश स्कीम ऑफर नहीं दी जा रही है, जिसमें हाई रिटर्न दिया जा रहा हो। बैंक ने साफ किया है कि वह कोई भी हाई रिटर्न क्लेम स्कीम ऑफर नहीं कर रहा है। ग्राहकों को धोखाधड़ी से बचने के लिए डीपफेक वीडियो से दूर रहना होगा।

क्या होता है Deepfake वीडियो

डीपफेक वीडियो एक नई तकनीक है, जिसके लिए AI की मदद ली जा रही है। यह वीडियो देखने में बिल्कुल असली लगता है, लेकिन अगर आप ध्यान से देखेंगे तो आपको वीडियो में एडवांस तकनीक का इस्तेमाल दिखेगा और चेहरे से लेकर आवाज तक हर चीज में थोड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। अगर आप वीडियो को ध्यान से देखेंगे तो यह पहचानना आसान हो जाएगा कि वीडियो डीपफेक है या नहीं।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Don't Miss