Meta

Meta पर लगा 2,239 करोड़ का जुर्माना, जानें पूरा मामला

4 mins read
1.6K views
December 18, 2024

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का स्वामित्व रखने वाली कंपनी मेटा ने कहा है कि वह इस फैसले के खिलाफ अपील करेगी।

Data Breach Case: यूरोपीय संघ के गोपनीयता निगरानीकर्ता ने सोमवार को Meta पर 2,239 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना फेसबुक के 2018 के डेटा उल्लंघन की जांच के बाद लगाया गया था, जिसमें लाखों खाते प्रभावित हुए थे। आयरलैंड के डेटा प्रोटेक्शन कमीशन ने उल्लंघन की अपनी जांच पूरी करने के बाद यह जुर्माना लगाया था। बताया जाता है कि इस उल्लंघन में हैकर्स ने फेसबुक के कोड में बग का फायदा उठाकर यूजर के अकाउंट तक अपनी पहुंच प्राप्त की थी। इससे हैकर्स को डिजिटल कुंजी चुराने में काफी मदद मिली, जिसे एक्सेस टोकन के रूप में जाना जाता है।

27 देशों वाले यूरोपीय संघ में सख्त प्राइवेसी व्यवस्था के तहत आयरलैंड का डेटा प्रोटेक्शन कमीशन Meta के लिए मुख्य गोपनीयता नियामक है और Meta का क्षेत्रीय मुख्यालय डबलिन में स्थित है। इस मामले में Meta ने अपने बयान में कहा कि यह निर्णय 2018 में हुई एक घटना से संबंधित है। जैसे ही समस्या की पहचान हुई, हमने इसे ठीक करने के लिए तुरंत कार्रवाई की। उसने इस बारे में प्रभावित लोगों और आयरलैंड के नियामक को इस बारे में सूचित कर दिया था। यह इस निर्णय के खिलाफ अपील करेगा।

5 करोड़ खाता प्रभावित का दावा

इस मामले में नियामक ने कहा कि जब फेसबुक ने पहली बार डेटा लीक का खुलासा किया था, तो उसने दावा किया था कि इससे 50 मिलियन अकाउंट प्रभावित हुए हैं। लेकिन वास्तविक संख्या लगभग 29 मिलियन थी। इनमें यूरोप के 3 मिलियन अकाउंट शामिल थे। इस मामले में कंपनी ने कहा है कि FBI द्वारा बग का पता लगाए जाने के बाद उसने अमेरिका और यूरोप के नियामकों को अलर्ट कर दिया था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

WiFi 6E internet
Previous Story

सरकार बना रही नया प्लान! लोगों को मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट

Youtube creators
Next Story

Alert: हैकर्स अब इस तरीके से भेज रहें Fake ऑफर्स

Latest from Facebook

Don't Miss