रातों-रात बदली भारत की इंटरनेट दुनिया! जानें कैसे

5 mins read
1.8K views
November 19, 2024

भारत के जहाजों में अब यात्रियों को इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ISRO ने एक नया सैटलाइट लॉन्च किया है।

ISRO satellite : ISRO ने एक नया सैटलाइट लॉन्च किया है, जिसका नाम GSAT-N2 या GSAT-20 है। इस सैटलाइट को एलन मस्क के SpaceX रॉकेट से लॉन्च किया गया है। इसका मकसद भारत के हवाई जहाजों में इंटरनेट सेवा प्रदान करना और भारत के रिमोट एरिया में इंटरनेट सेवा देना है।

भारत के फ्लाइट्स में अभी तक इंटरनेट की अनुमति नहीं थी, लेकिन अब सरकार ने नियम बदल दिया हैं। नियमों के अनुसार, अब यात्री फोन पर इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन शर्त यही है वह इंटरनेट का यूज तब ही कर सकते हैं जब विमान 3000 मीटर की ऊंचाई तक पहुंचेगा। साथ ही सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि यात्रियों को WIFI के जरिए इंटरनेट सेवाओं का इस्तेमाल तभी करने दिया जाएगा जब विमान के उस ऊंचाई पर पहुंचने के बाद भी विमान में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के इस्तेमाल की मंजूरी होगी।

ISRO ने क्यों मांगी SpaceX से मदद

भारत का अपना रॉकेट मार्क-3 सिर्फ 4,000 किलोग्राम तक के वजन वाले सैटेलाइट ही अंतरिक्ष में भेज सकता है, लेकिन GSAT-N2 का वजन 4,700 किलोग्राम है, जो बहुत ज्यादा है इसलिए ISRO ने अमेरिकी कंपनी SpaceX की मदद ली है। बता दें कि SpaceX के रॉकेट बहुत बड़े और शक्तिशाली हैं, इसलिए वह GSAT-N2 को अंतरिक्ष में भेजने में सफल रहा। यह पहली बार होगा जब ISRO ने किसी दूसरी कंपनी के रॉकेट का इस्तेमाल किया हो।

भारत के लिए बहुत इम्पोर्टेन्ट है यह सैटेलाइट

GSAT-N2 (GSAT-20) ISRO द्वारा निर्मित एक बहुत ही आधुनिक सैटेलाइट है। यह सैटेलाइट भारत में तेज इंटरनेट सेवा प्रदान करेगा। इस सैटेलाइट में कई एंटीना लगे हैं, जो अलग-अलग जगहों पर इंटरनेट सिग्नल भेज सकते हैं। ये एंटीना बहुत ही कुशल हैं और एक साथ कई लोगों को इंटरनेट सुविधा प्रदान कर सकते हैं।

GSAT-N2 बहुत बड़ा सैटेलाइट है, जिसका वजन 4,700 किलोग्राम है। बता दें कि यह सैटेलाइट 14 साल तक काम करेगा। भारत के लिए यह सैटेलाइट बहुत इम्पोर्टेन्ट है क्योंकि यह पूरे भारत में तेज इंटरनेट सेवाएं प्रदान करेगा। इस सैटेलाइट में 32 बीम हैं, जिनमें से 8 बीम पूर्वोत्तर भारत के लिए हैं और बाकी 24 बीम पूरे भारत के लिए हैं। इन बीम की मदद से भारत के अलग-अलग हिस्सों में तेज इंटरनेट पहुंचाया जाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Previous Story

Jio-Airtel को पीछे छोड़ रहा BSNL, यहां जानें प्लान

Next Story

Meta को 213 करोड़ का जुर्माना और 5 साल का बैन!

Latest from Latest news

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,
indigo invests sarla aviation air taxi india evtol future mobility

Air Taxi पर IndiGo का 10 करोड़ का दांव, बदल जाएगा शहरों का सफर

इलेक्ट्रिक एयर टैक्सी पर बढ़ा फोकस, इंडिगो  और सरला एविएशन मिलकर बदल सकते हैं शहरी ट्रांसपोर्ट। जानिए कब मिल सकती है यह सुविधा। IndiGo Sarla Aviation invest:  भारत की एविएशन इंडस्ट्री अब

Don't Miss