Social Media News: क्या अब वीडियो बनाने के लिए अलग-अलग ऐप्स की जरूरत खत्म होने वाली है? X Video Editor के नए अपडेट के साथ iPhone यूजर्स को अब ऐप के अंदर ही रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और पोस्ट करने की सुविधा मिलने लगी है। यह ताज़ा अपडेट कंटेंट क्रिएटर्स और आम यूजर्स दोनों के लिए बड़ा बदलाव माना जा रहा है।
X ने iPhone यूजर्स के लिए नया वीडियो एडिटर लॉन्च किया, जानिए इसमें मिले ग्रीन स्क्रीन, मल्टी-लैंग्वेज कैप्शन और दूसरे नए फीचर्स।
X Video Editor में क्या-क्या नया मिला?
X ने iPhone यूजर्स के लिए नया वीडियो रिकॉर्डर और एडिटर इंटरफेस जारी किया है। अब वीडियो बनाना पहले से ज्यादा आसान हो गया है। कंपनी ने रिकॉर्डिंग स्क्रीन को नए डिजाइन के साथ पेश किया है, जिससे सभी टूल्स एक ही जगह मिल जाते हैं।
नए फीचर्स में शामिल हैं:
- Multi-language Captions का सपोर्ट
- Green Screen Recording फीचर
- नया रिकॉर्डिंग और एडिटिंग लेआउट
- ऐप के अंदर ही ज्यादा वीडियो क्रिएशन टूल्स
इन सुविधाओं की मदद से यूजर बिना किसी दूसरे ऐप का इस्तेमाल किए वीडियो तैयार कर सकते हैं।
Today we’re launching a brand new Video Editor and Recorder in the iOS app.
This includes some long-awaited features:
• Overlay captions in multiple languages and customize their look
• Green Screen—Add custom backgrounds using posts or photos from your camera rollOne of… pic.twitter.com/d9gNKqpTTw
— Nikita Bier (@nikitabier) July 6, 2026
READ MORE: ICAI का बड़ा खुलासा, वायरल डेटा लीक नोटिस निकला फर्जी
वीडियो पर क्यों बढ़ा रहा है X अपना फोकस?
पिछले कुछ समय से X लगातार वीडियो कंटेंट को बढ़ावा दे रहा है। कंपनी पहले ही वीडियो टैब और ओरिजिनल वीडियो कंटेंट से जुड़े कई फीचर्स जोड़ चुकी है। अब वीडियो एडिटर को बेहतर बनाकर X चाहता है कि ज्यादा से ज्यादा लोग सीधे उसके प्लेटफॉर्म पर ओरिजिनल वीडियो बनाएं और शेयर करें। X के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर ने कहा कि कंपनी का मकसद क्रिएटर्स को बेहतर टूल्स देना है। उनके मुताबिक आने वाले हफ्तों में वीडियो एडिटर में और भी नए फीचर्स जोड़े जाएंगे।
I’m going to answer this claim that “X is turning into TikTok” one time only:
• Posts containing videos already make up close to half the impressions on X
• Many videos from top accounts are simply stolen from other users, sometimes 5 years after they originally went viral.… https://t.co/lnqQedJJLv
— Nikita Bier (@nikitabier) July 7, 2026
क्रिएटर्स और यूजर्स को क्या होगा फायदा?
इस अपडेट के बाद छोटे वीडियो, रिएक्शन क्लिप, न्यूज़ अपडेट और बिहाइंड-द-सीन कंटेंट बनाना काफी आसान हो जाएगा। यूजर अब रिकॉर्डिंग, एडिटिंग और पोस्टिंग का पूरा काम एक ही ऐप में कर सकेंगे। हालांकि, कुछ यूजर्स का मानना है कि X अब TikTok और Instagram की राह पर चल रहा है। इस पर कंपनी का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर दिखने वाले कई वायरल वीडियो दूसरे प्लेटफॉर्म से कॉपी किए जाते हैं। नए एडिटर का उद्देश्य ओरिजिनल कंटेंट को बढ़ावा देना है।
READ MORE: AI डेटा सेंटर नीति पर मुहर, यूपी को मिलेगा 2 लाख करोड़ का निवेश
X का नया वीडियो एडिटर अपडेट iPhone यूजर्स के लिए कंटेंट बनाना पहले से आसान और तेज़ बना सकता है। आने वाले समय में यदि कंपनी और नए फीचर्स जोड़ती है, तो X वीडियो क्रिएशन के मामले में दूसरी सोशल मीडिया ऐप्स को कड़ी टक्कर दे सकता है।
