OTT पर इस हफ्ते क्या नया? देखें पूरी रिलीज लिस्ट

OTT पर इस हफ्ते क्या नया? देखें पूरी रिलीज लिस्ट

5 mins read
9 views
July 7, 2026

OTT Releases Movie: वीकेंड पर क्या देखें? अगर आप भी नई फिल्म या वेब सीरीज की तलाश में हैं, तो OTT की ये लिस्ट आपके लिए काम की है। इस हफ्ते Netflix और Prime Video पर 7 बड़ी रिलीज़ आ रही हैं। इनमें कोर्टरूम ड्रामा, क्राइम थ्रिलर, एक्शन, सस्पेंस और रियलिटी शो सब कुछ शामिल है।

इस हफ्ते OTT पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज, जानिए Ikka, Peddi, The Westies की रिलीज डेट।

‘Ikka’ और ‘Peddi’ पर रहेगी नजर

इस हफ्ते सबसे ज्यादा चर्चा ‘Ikka’ की है। यह फिल्म 10 जुलाई को Netflix पर रिलीज होगी। इसमें सनी देओल और अक्षय खन्ना पूरे 29 साल बाद साथ नजर आएंगे। फिल्म एक लीगल थ्रिलर है, जिसमें कोर्टरूम ड्रामा और सस्पेंस देखने को मिलेगा। वहीं राम चरण और जान्हवी कपूर की तेलुगु फिल्म ‘Peddi‘ 9 जुलाई से Netflix पर स्ट्रीम होगी। शुरुआत में यह तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में उपलब्ध रहेगी। हिंदी दर्शकों को इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

https://youtu.be/noatJVfA22U?si=2vK9WBbSPSJBujXI

क्राइम, सस्पेंस और ड्रामा का भी मिलेगा डोज

Netflix इस हफ्ते कई इंटरनेशनल सीरीज भी ला रहा है।

  • No tengo miedo – 8 जुलाई, साइकोलॉजिकल सस्पेंस ड्रामा
  • Salcedo, Leather and Boogaloo – 8 जुलाई, डार्क कॉमेडी ड्रामा
  • Little House on the Prairie – 9 जुलाई, पीरियड फैमिली ड्रामा

वहीं The Westies 12 जुलाई को Amazon Prime Video पर आएगी। यह 1980 के दशक के न्यूयॉर्क की एक खतरनाक गैंग पर आधारित क्राइम ड्रामा है।

https://youtu.be/meWdWj1JyCM?si=yd0tJJJkDdSHXq0w

READ MORE:  कपिल-नीतू की ‘Daadi Ki Shaadi’, Netflix पर देखें

रियलिटी शो पसंद है तो Lock Upp Season 2 देखें

अगर आपको रियलिटी शो पसंद हैं, तो Lock Upp Season 2 पहले से Netflix पर स्ट्रीम हो रहा है। इस बार शो को फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में शिल्पा शिंदे की वाइल्ड कार्ड एंट्री ने शो की चर्चा और बढ़ा दी है।

https://youtu.be/jSds4Oi83Eg?si=LMzLhGi-cq4niah6

वीकेंड क लिए क्या है बेस्ट विकल्प?

अगर आप कोर्टरूम और थ्रिलर पसंद करते हैं तो Ikka देख सकते हैं। एक्शन और मसाला मनोरंजन के लिए Peddi अच्छा विकल्प है। वहीं इंटरनेशनल कंटेंट देखने वालों के लिए No tengo miedo और The Westies बेहतरीन चुनाव साबित हो सकते हैं।

READ MORE: बैन के बाद ‘Satluj’ ने फिर खींचा लोगों का ध्यान, VIDEO VIRAL

इस हफ्ते OTT प्लेटफॉर्म पर हर तरह के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया है। चाहे आपको एक्शन पसंद हो, क्राइम थ्रिलर या रियलिटी शो, OTT Releases This Week की यह लिस्ट आपके वीकेंड को पूरी तरह मनोरंजक बना सकती है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

X Video Editor Iphone Users
Previous Story

Video Editor लॉन्च, यूजर्स बनाएंगे ओरिजिनल वीडियो

Latest from Entertainment