WhatsApp अब फिंगरप्रिंट और Face ID से करेगा चैट सुरक्षा

4 mins read
1K views
November 3, 2025

WhatsApp Security Update: WhatsApp ने अपने यूजर्स की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए अपडेट जारी किया है। अब WhatsApp पर End-to-end encrypted चैट बैकअप को Passkey के जरिए सुरक्षित किया जा सकेगा। बैकअप को सुरक्षित और रिस्टोर करने के लिए बस आपका Fingerprint या Face ID ही काफी होगा।

WhatsApp ने एन्क्रिप्टेड बैकअप को सरल बनाने के लिए Passkey का ऑप्शन जोड़ा है। अब फिंगरप्रिंट और फेस आईडी के जरिए चैट डेटा को सुरक्षित रखना पहले से आसान हो गया है।

Passkey क्या है?

Passkey एक ऐसा तरीका है जिसमें अकाउंट या डेटा को सुरक्षित रखने के लिए पासवर्ड की जरूरत नहीं होती। इसकी जगह आपकी पहचान की पुष्टि बायोमेट्रिक के जरिए होती है। इसमें आपको फिंगरप्रिंट, फेस आईडी और फोन का पिन या पैटर्न शामिल होगा। Passkey का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसे चुराया या शेयर नहीं किया जा सकता इसलिए यह पासवर्ड की तुलना में काफी सुरक्षित है। इससे हैकिंग और फिशिंग का खतरा भी कम हो जाता है।

READ MORE: WhatsApp ने लॉन्च किया Video Notes फीचर, जानिए कैसे करें इस्तेमाल

WhatsApp बैकअप को Passkey कैसे सुरक्षित बनाती है?

पहले WhatsApp बैकअप को सुरक्षित रखने के लिए यूजर्स को खुद पासवर्ड सेट करना पड़ता था या 64 अंकों की लंबी एन्क्रिप्शन को नोट करके संभालकर रखना पड़ता था, लेकिन अब Passkey फीचर आने के बाद बैकअप Google Drive या iCloud पर सुरक्षित रहेगा। बैकअप को केवल वही व्यक्ति रिस्टोर कर सकेगा जिसका बायोमेट्रिक डिवाइस में सेट है। अब सिर्फ फिंगरप्रिंट या फेस आईडी से बैकअप रिस्टोर हो जाएगा।

READ MORE: Zoho का नया मैसेंजर Arattai, WhatsApp को दे रहा कड़ी चुनौती

Passkey आधारित बैकअप कैसे चालू करें?

  • WhatsApp खोलें
  • Android यूजर तीन-डॉट मेन्यू पर क्लिक करें और iPhone यूजर प्रोफाइल  पर जाएं
  • Settings पर जाएं
  • Chats के Chat Backup पर जाएं
  • End-to-end encrypted backup चुनें
  • Passkey को ऑथेंटिकेशन के रूप में चुनें

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

TITLE- Wikipedia के रहते Elon Musk क्यों किया Grokipedia का धमाकेदार लॉन्चिंग ,जानिए वजह
Previous Story

Wikipedia के रहते Elon Musk ने क्यों किया Grokipedia का धमाकेदार लॉन्चिंग

Next Story

Women World Cup 2025: दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई

Latest from Tech News

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

सॉफ्टवेयर की सप्लाई चेन पर साइबर हमला, दुनिया भर की कंपनियों में मचा हड़कंप!

Supply Chain Cyber Attack:  डिजिटल दुनियां के इस दौर में  साइबर सुरक्षा एक बड़ी चुनौती बनकर उभर रही है। जिसको लेकर विश्वभर में चिंता

Don't Miss