Windows

Microsoft का बड़ा कदम, Passkey से डायरेक्ट बनेगा अकाउंट

5 mins read
2.5K views
May 3, 2025

Microsoft अपने यूजर्स को passkey से पूरी आजादी देने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने नया साइन-इन सिस्टम लॉन्च किया है, जिसमें passkey को प्राथमिकता दी गई है।

Microsoft Passkey Launched : Microsoft अब पासवर्ड से छुटकारा पाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रहा है। कंपनी ने ऐलान किया है कि नए Microsoft अकाउंट्स अब बिना पासवर्ड के बनाए जाएंगे। इसकी जगह यूजर्स फेस आईडी, फिंगरप्रिंट, सिक्योरिटी की या Passkey जैसे सेफ ऑप्शन का यूज कर सकेंगे।

क्यों खत्म हो रहा है पासवर्ड का दौर?

Microsoft का मानना है कि पासवर्ड अब सेफ नहीं रह गए हैं। इन्हें आसानी से हैक किया जा सकता है और यूजर्स भी अकसर कमजोर या बार-बार दोहराए जाने वाले पासवर्ड चुनते हैं। कंपनी के मुताबिक, हर सेकंड करीब 7,000 पासवर्ड-बेस्ड साइबर अटैक हो रहे हैं, जो बीते साल की तुलना में लगभग दोगुना हैं।

Passkey हैं ज्यादा सुरक्षित

Passkey जैसी टेक्नोलॉजी यूजर की पहचान बायोमेट्रिक या डिवाइस से जोड़ती है, जिससे फिशिंग और हैकिंग जैसी घटनाओं की संभावना बेहद कम हो जाती है। ये तरीका न केवल ज्यादा सेफ है, बल्कि लॉगइन प्रक्रिया भी फास्ट और आसान बनाता है। Microsoft का यह कदम टेक्नोलॉजी वर्ल्ड की ओर इशारा करता है, जहां पासवर्ड की जगह स्मार्ट और सुरक्षित विकल्पों का इस्तेमाल आम बात होगी।

Passkey के क्या हैं फायदे?

  • री-यूज नहीं हो सकती: यानी कि कोई और व्यक्ति इसे चुरा नहीं सकता।
  • फिशिंग और डेटा लीक का डर नहीं: आपकी पहचान आपके डिवाइस या बायोमेट्रिक से जुड़ी होती है।
  • याद रखने की जरूरत नहीं: पासवर्ड की तरह इसे भूलने का झंझट नहीं है।
  • 8 गुना तेज लॉगइन: Microsoft के मुताबिक, पासकी से साइन-इन करने का सक्सेस रेट 98% है, जबकि पासवर्ड से सिर्फ 32%।

क्या बदलेगा अब?

अब से नया Microsoft अकाउंट पासवर्डलेस डिफॉल्ट सेटिंग के साथ बनेगा। यानी आपको पासवर्ड डालने की जरूरत नहीं पड़ेगी, जो यूजर्स पहले से Microsoft सेवाओं का यूज कर रहे हैं। उन्हें भी Passkey पर स्विच करने का ऑप्शन मिलेगा। यह Microsoft के लंबे समय से चले आ रहे सुरक्षा विजन का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत 2015 में Windows Hello के साथ हुई थी। यह बदलाव न सिर्फ सुरक्षा को बेहतर बनाएगा, बल्कि तकनीक को भी यूज़र-फ्रेंडली और भविष्य के लिए तैयार बनाएगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

केंद्रीय मंत्री का बयान, AI का सही और जिम्मेदार इस्तेमाल जरूरी
Previous Story

केंद्रीय मंत्री का बयान, AI का सही और जिम्मेदार इस्तेमाल जरूरी

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का 'Shadow of Pahalgam' अटैक
Next Story

भारत के खिलाफ पाकिस्तान का ‘Shadow of Pahalgam’ अटैक

Latest from Latest news

Don't Miss