अब सरकारी काम होंगे आसान… whatsapp से मिलेंगी सरकारी सेवाएं

5 mins read
1.2K views
October 10, 2025

Delhi Whatsapp Services: दिल्ली सरकार अब लोगों को सरकारी सेवाओं तक पहुंच आसान बनाने के लिए एक नया फीचर शुरू करने जा रही है। इस पहल के तहत लोग अब WhatsApp के जरिए जन्म प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र जैसे कई जरूरी दस्तावेज मंगवा सकेंगे। अधिकारियों के मुताबिक, सरकार करीब 50 सरकारी सेवाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ने जा रही है ताकि लोगों का काम जल्दी और सरल तरीके से हो सके।

दिल्ली सरकार की ‘Governance through WhatsApp’ पहल के तहत नागरिक अब whatsapp पर ही सरकारी सेवाओं के लिए आवेदन, दस्तावेज जमा और भुगतान कर पाएंगे।

फेसलेस सर्विस मॉडल से होगा फायदा

यह योजना सरकार के ‘फेसलेस सर्विस मॉडल’ का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। अब लोग WhatsApp पर बने AI चैटबॉट के जरिए आवेदन भर सकेंगे, जरूरी दस्तावेज अपलोड कर पाएंगे और फीस का भुगतान भी कर सकेंगे। यह चैटबॉट हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में उपलब्ध रहेगा और लोगों को हर कदम पर मार्गदर्शन देगा।

READ MORE: OpenAI ने ChatGPT में लॉन्च किया नया इंटरैक्टिव APP इकोसिस्टम

‘Governance through WhatsApp’ पहल की शुरुआत

दिल्ली सरकार ने इस प्रोजेक्ट को ‘Governance through WhatsApp’ नाम दिया गया है। इसमें पहले से मौजूद ऑनलाइन सेवाओं को WhatsApp प्लेटफॉर्म पर लाया जाएगा ताकि नागरिकों को एक ही जगह पर सारी सुविधा मिल सके।

READ MORE: श्री वेंकटेश्वर मंदिर’ में AI चैटबॉट से श्रद्धालूओं को होगा फायदा

रीयल टाइम निगरानी और तकनीकी सहयोग

सेवा को सफल बनाने के लिए सूचना प्रौद्योगिकी विभाग एक रीयल टाइम मॉनिटरिंग डैशबोर्ड बना रहा है, जिससे आवेदन और विभागीय कामकाज पर नजर रखी जा सकेगी। यह वही विभाग है जिसने पहले ‘डोरस्टेप डिलीवरी ऑफ सर्विसेज’ योजना लागू की थी। अधिकारियों ने बताया कि इस सिस्टम को डिजाइन और लागू करने के लिए जल्द ही एक टेक्नोलॉजी कंपनी को जिम्मेदारी दी जाएगी। यह कदम दिल्ली में डिजिटल गवर्नेंस को और मजबूत बनाएगा और लोगों के लिए सरकारी सेवाएं घर बैठे सुलभ कर देगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

चीन ने TechInsights को किया बैन, Huawei के चिप खुलासे के बाद बढ़ा तनाव
Previous Story

चीन ने TechInsights को किया बैन, Huawei के चिप खुलासे के बाद बढ़ा तनाव

Next Story

ऋषि सुनक ने थामा AI का हाथ, बनें Microsoft और Anthropic के वरिष्ठ सलाहकार

Latest from Tech News

Using-An-iPhone

क्या आपका iPhone खतरे में है? अभी करें iOS 26.5.2 अपडेट तुरंत

Apple Security Update: क्या आपका iPhone भी iOS 26 पर चल रहा है? अगर हां, तो अभी नया iOS 26.5.2 Update इंस्टॉल करना आपके लिए जरूरी हो सकता है। Apple ने ताज़ा सुरक्षा खतरों को देखते हुए यह अपडेट तय समय से पहले जारी किया है। खास बात यह है कि इसमें कोई नया फीचर नहीं, बल्कि सिर्फ सुरक्षा से जुड़े अहम सुधार दिए गए हैं।  अगर आपका iPhone iOS 26 पर चल रहा है, तो नया iOS 26.5.2 अपडेट जरूर करें, जानिए इसमें कौन-कौन से जरूरी सिक्योरिटी सुधार शामिल हैं।  iOS 26.5.2 Update क्यों है इतना जरूरी?  Apple का नया iOS 26.5.2 Update पूरी तरह सिक्योरिटी पर केंद्रित है। कंपनी ने बताया कि जिन सुधारों को पहले iOS 26.6 के साथ लाने की तैयारी थी, उन्हें अब पहले ही जारी कर दिया गया है। इसकी वजह AI की मदद से बढ़ते साइबर हमलों का खतरा बताया गया है। इस अपडेट में एक दर्जन से ज्यादा सुरक्षा खामियों को ठीक किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा सुधार WebKit से जुड़े हैं, जो Safari और दूसरे ब्राउजर फीचर्स को चलाने का काम करता है। इसके अलावा सिस्टम के Kernel से जुड़ी 3 गंभीर कमियां भी दूर की गई हैं।  किन iPhone में मिलेगा नया अपडेट?  यह अपडेट उन सभी iPhone मॉडल के लिए उपलब्ध है जो iOS 26 को सपोर्ट करते हैं। यानी iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए सभी मॉडल इस अपडेट को इंस्टॉल कर सकते हैं। ज्यादातर यूजर्स iOS 26.5 से सीधे iOS 26.5.2 पर जाएंगे। वहीं iPhone

Don't Miss