WhatsApp पर अब नए मेंबर को दिखेगा पुरानी चैट हिस्ट्री

WhatsApp पर अब नए मेंबर को दिखेगा पुरानी चैट हिस्ट्री

7 mins read
190 views
January 24, 2026

WhatsApp Update: WhatsApp ने iOS यूजर्स के लिए एक नया और बेहद उपयोगी फीचर पेश किया है अब ग्रुप एडमिन नए मेंबर को पुराने चैट मैसेज दिखा सकेंगे यह सुविधा लंबे समय से यूजर्स के लिए इंतजार में थी पहले यह फीचर केवल Android बीटा में उपलब्ध थालेकिन अब iOS में टेस्टफ्लाइट बीटा के जरिए चुनिंदा यूजर्स इसे आजमा सकते हैं 

WhatsApp iOS नया फीचरअब ग्रुप एडमिन नए मेंबर को पिछले 14 दिनों के 100 संदेश तक शेयर कर सकते हैं पुराने चैट का संदर्भ आसानी से मिले और ग्रुप चैट और आसान बने 

पुराने मैसेज अब नए मेंबर के लिए आसानी से उपलब्ध 

नए फीचर की मदद से ग्रुप में शामिल होने वाले नए मेंबर को पिछली बातचीत का संदर्भ आसानी से मिलेगा। एडमिन तय कर सकते हैं कि वह कितने पुराने मैसेज शेयर करना चाहते हैं। इस अपडेट में एडमिन 14 दिनों तक के 100 मैसेज तक शेयर कर सकते हैं। एडमिन यह भी चुन सकता है कि कितने मैसेज नए मेंबर के साथ साझा किए जाएँ। 

जब कोई नया मेंबर ग्रुप में जोड़ा जाएगातो स्क्रीन के नीचे एक प्रॉम्प्ट दिखेगा। इसमें पूछा जाएगा कि क्या हाल के मैसेज नए मेंबर को दिखाए जाएं। इससे नए मेंबर को पिछली बातचीत समझने में आसानी होगी और बारबार अन्य मेंबर्स से पूछने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 

READ MORE: WhatsApp के बाद सरकार आपका नंबर दूसरी जगहों पर भी करेगी ब्लॉक! 

पारदर्शिता और स्पष्ट संकेत 

चैट हिस्ट्री शेयर होने पर मैसेज अलग रंग में दिखाई देंगे। इससे ग्रुप के सभी मेंबर्स को पता चलेगा कि यह मैसेज नए मेंबर के लिए शेयर किए गए हैं। WhatsApp में एक सिस्टम मैसेज भी दिखाई देगाजिसमें यह बताया जाएगा कि किस एडमिन ने मैसेज शेयर किया। सभी मैसेज एंडटूएंड एन्क्रिप्टेड होंगे। इसका मतलब है कि मैसेज और एन्क्रिप्शन कीज सुरक्षित तरीके से एडमिन के डिवाइस से नए मेंबर के डिवाइस तक भेजी जाएंगी। 

READ MORE: WhatsApp Web डिसाइड करेगा आपकी चैट टाइमिंग 

डिफॉल्ट रूप से बंद और सुरक्षा 

यह फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद आता है। एडमिन को मैन्युअली कन्फर्म बटन दबाकर ही मैसेज शेयर करना होगा। WhatsApp यह सुनिश्चित करता है कि कोई मैसेज अपने आप शेयर  हो। यह प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखता है और यूज़र्स को नियंत्रण देता है। फिलहाल यह फीचर सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं है। केवल चुनिंदा बीटा टेस्टर्स इसे आजमा सकते हैं। WhatsApp इस बीटा पीरियड में फीचर की स्थिरता और परफॉर्मेंस जांच रहा है। इसके बाद इसे धीरेधीरे सभी iOS यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

crypto
Previous Story

क्या UBS बदल देगा बैंकिंग का भविष्य? क्रिप्टो निवेश की तैयारी शुरू

स्कैम के वक्त घबराइए नहीं! एक बटन से फ्रीज होगा आपका अकाउंट!
Next Story

स्कैम के वक्त घबराइए नहीं! एक बटन से फ्रीज होगा आपका अकाउंट!

Latest from Tech News

Don't Miss