iOS 26 Beta 4 में अब यूजर्स को मिलेगा नया विकल्प

5 mins read
919 views
October 21, 2025

iPhone Update: Apple ने अपने यूजर्स की फीडबैक को ध्यान में रखते हुए iOS 26.1 Beta 4 में एक नया फीचर जोड़ा है, जिसका नाम है Liquid Glass Design Toggle। यह फीचर iPhone, iPad और Mac के इंटरफेस को और ज्यादा कस्टमाइज़ करने की सुविधा देता है।

Apple ने अपने नए iOS 26.1 Beta 4 में यूजर्स के लिए Liquid Glass Design Toggle जोड़ा है। यह फीचर इंटरफेस को Clear या Tinted मोड में बदलने की सुविधा देता है, जिससे यूजर अनुभव और भी पर्सनलाइज्ड हो जाता है।

Liquid Glass डिजाइन की शुरुआत iOS 26 में की गई थी। इस डिजाइन से सिस्टम का लुक और भी पारदर्शी और मॉडर्न दिखने लगा था। हालांकि, कुछ यूजर्स को यह बहुत ज्यादा लगा है। इसी वजह से अब Apple ने यूजर्स को Clear Mode और Tinted Mode दो अलग-अलग मोड का विकल्प दिया है ।

 Clear Mode और Tinted Mode कैसे करता है काम

Clear Mode में इंटरफेस पूरी तरह ट्रांसफर रहता है जिससे स्क्रीन हल्की और ग्लासी दिखती है। वहीं, Tinted Mode में हल्का रंग जोड़ा गया है ताकि टेक्स्ट और मेन्यू ज्यादा साफ दिखें। यह मोड उन लोगों के लिए फायदेमंद है जिन्हें ज्यादा कंट्रास्ट और बेहतर रीडेबिलिटी चाहिए।

Apple के मुताबिक, यह बदलाव उन यूजर्स की मांग पर किया गया है जिन्होंने iOS 26 बीटा टेस्टिंग के दौरान डिजाइन में कम ट्रांसफर्ड की मांग की थी। कंपनी का कहना है कि इससे यूजर्स को अपने डिवाइस के लुक पर अधिक नियंत्रण मिलेगा और एक्सेसिबिलिटी भी बेहतर होगी।

READ MORE: Apple iPad ने फ्लाइट में मचाया हंगामा, क्यों हुई इमरजेंसी लैंडिंग!

Liquid Glass Option को ऑन करने का तरीका

  • iPhone और iPad में यह विकल्प Settings फिर Display and Brightness में मिलेगा।
  • Mac पर इसे System Settings > Appearance में देखा जा सकता है।

यहां Liquid Glass नाम से नया सेक्शन जोड़ा गया है, जिसमें Clear और Tinted सिर्फ दो विकल्प हैं । इसमें कोई स्लाइडर या ग्रेडुअल कंट्रोल नहीं है ।

यह फीचर फिलहाल iOS 26.1 Beta 4, iPadOS 26.1 Beta 4 और macOS 26.1 Beta 4 में डेवलपर्स के लिए जारी किया गया है। आने वाले दिनों में यह Public Beta के रूप में भी उपलब्ध होगा।

READ MORE: अगर आप भी iPhone या iPad यूज करते हैं तो ये खबर आपके लिए है

Apple ने बताया कि इस बदलाव से इंटरफेस डिजाइन और भी पर्सनलाइज्ड और यूजर फ्रेंडली बनेगा। Liquid Glass को लेकर कंपनी ने गर्मियों में कई बार बदलाव किए थे और अब इस नए टॉगल के साथ यूजर्स को अपने अनुभव पर पूरा नियंत्रण मिलेगा।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

GESPA ने FIFA के वर्ल्ड कप NFT टोकन्स पर दर्ज की शिकायत
Previous Story

GESPA ने FIFA के वर्ल्ड कप NFT टोकन्स पर दर्ज की शिकायत

Next Story

Dogecoin की कंपनी ने Triestina में किया बड़ा निवेश

Latest from Phones

Vivo फोन हुए महंगे, क्या अभी खरीदना सही फैसला?

Vivo Mobile New Price: Vivo का स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी अपडेट सामने आया है। कंपनी ने भारत में अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ा दी हैं। यह बदलाव धीरे–धीरे लागू हो रहा है और इसका असर अब बाजार में साफ दिखने लगा है।  स्मार्टफोन खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर! Vivo के कई फोन अब महंगे हो गए हैं। यहां देखें नई कीमतें और जानें क्यों बढ़ रहे हैं मोबाइल के दाम।  क्यों बढ़ रही हैं कीमतें?  आजकल सिर्फ Vivo ही नहीं, बल्कि कई मोबाइल कंपनियां अपने फोन के दाम बढ़ा रही हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह जरूरी पार्ट्स की महंगाई है। मोबाइल बनाने में इस्तेमाल होने वाले चिपसेट, डिस्प्ले और बैटरी अब पहले से ज्यादा महंगे हो गए हैं। इसके अलावा, ग्लोबल सप्लाई चेन भी पूरी तरह स्थिर नहीं है। प्रोडक्शन और डिलीवरी में लागत बढ़ रही है। ऐसे में कंपनियां अपने खर्च को संभालने के लिए कीमतें बढ़ा रही हैं। अच्छी बात यह है कि कुछ समय तक बाजार में पुराने स्टॉक पुराने दामों पर मिल सकते हैं, लेकिन नए आने वाले फोन महंगे होंगे।  READ MORE: Vivo के इस कैमरा बेस्ड मॉडल के सामने DSLR भी है फेल!  किन Vivo फोन्स के दाम बढ़े?  कंपनी के कई पॉपुलर स्मार्टफोन्स की कीमतों में बदलाव हुआ है।   Vivo T5x (6GB + 128GB) अब 22,999 में मिल रहा है, जबकि पहले इसकी कीमत 18,999 थी। यानी 4,000 का सीधा बढ़ोतरी।  Vivo V70 Elite 5G (8GB + 256GB) की कीमत अब 55,999 हो गई है, जो पहले 51,999 थी।  Vivo

Don't Miss