WhatsApp का बड़ा धमाका! नए मेंबर्स को दिखेगी पुरानी चैट

WhatsApp का बड़ा धमाका! नए मेंबर्स को दिखेगी पुरानी चैट

7 mins read
399 views
January 6, 2026

WhatsApp New Feature: WhatsApp धीरे-धीरे ग्रुप चैट को नए मेंबर्स के लिए ज्यादा आसान और फ्रेंडली बनाने पर जोर देनी शुरू कर दी है। कंपनी एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है। जिसके जरिए ग्रुप में नए जुड़े सदस्यों को हाल की चैट हिस्ट्री दिखाई जा सकेगी। यह फीचर फिलहाल Android के कुछ बीटा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है। उम्मीद की जा रही है कि WhatsApp इसे जल्द ही इसे बड़े स्तर पर रोलआउट कर सकती है।

आ गया WhatsApp का कमाल का नया फीचर…नए ग्रुप मेंबर्स को दिखाएगा हाल की चैट हिस्ट्री, जानिए कैसे करेगा काम।

Beta for Android पर चल रहा टेस्टिंग

WhatsApp Beta for Android वर्जन 2.26.1.28 में लाइव टेस्ट किया जा रहा है, जो Google Play Store के जरिए उपलब्ध है। इस अपडेट के साथ WhatsApp पुरानी समस्या का समाधान करना चाहता है। जिसमें नए ग्रुप मेंबर बिना किसी संदर्भ के बातचीत के बीच सीधे जुड़ जाते थे। जिससे कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती थी।

कैसे काम करता है नया फीचर

इस नए फीचर के तहत जब कोई एडमिन या यूजर किसी नए व्यक्ति को ग्रुप में जोड़ता है, तो WhatsApp उसे हाल की बातचीत की एक झलक दिखाने का विकल्प देता है। फीचर को एक्टिव करने पर ग्रुप की कुछ हालिया मैसेज हिस्ट्री अपने आप नए मेंबर के साथ शेयर हो जाती है। इससे नए सदस्य को यह समझने में मदद मिलती है कि ग्रुप में किस विषय पर बातचीत चल रही है।

READ MORE-  Grok AI ने X पर छुपाया इमेज फीचर

सीमित दायरे में हिस्ट्री करती है शेयर

WhatsApp इस हिस्ट्री को सीमित दायरे में ही साझा करता है। इसमें पिछले 14 दिनों के भीतर भेजे गए अधिकतम 100 मैसेज शामिल होते हैं। अगर उस अवधि में 100 से कम मैसेज हुए हैं, तो सिर्फ वही मैसेज शेयर किए जाएंगे। 14 दिन से पुराने मैसेज इसमें शामिल नहीं किए जाते

यूजर्स को मिलेगा ज्यादा कंट्रोल

इस फीचर में यूजर्स को पूरा कंट्रोल दिया गया है। नया मेंबर जोड़ने से पहले यूजर यह देख सकता है कि कितने मैसेज शेयर किए जाएंगे। चाहें तो बिना मेंबर को जोड़े वह प्रक्रिया का प्रीव्यू देख सकता है। इससे यूजर को यह तय करने में आसानी होती है कि कौन-सी जानकारी साझा करनी है।

सभी मेंबर्स को मिलेंगे नोटिफिकेशन

इसके अलावा, नए मेंबर को भेजे गए पुराने मैसेज अलग रंग में दिखाई देंगे। जिससे यह साफ समझ में आ जाएगा कि कौन-से मैसेज पुराने है और कौन-से नए। ग्रुप में नए मैसेज आने पर सभी मेंबर्स को नोटिफिकेशन भी मिलेगा। साथ ही, सही टाइमस्टैम्प भी दिखेगा।

READ MORE- Snapseed यूजर्स के लिए खुशखबरी, iPhone पर मिला फिल्म कैमरा जैसा फीचर

प्राइवेसी और सुरक्षा पर विशेष ध्यान 

WhatsApp ने इस फीचर में Privacy को प्राथमिकता दी है। यह विकल्प डिफॉल्ट रूप से बंद रहता है और हर बार नए मेंबर को जोड़ते समय इसे मैन्युअली ऑन करना होगा। साथ ही, पहली तीन बार इस फीचर का इस्तेमाल करने पर WhatsApp कन्फर्मेशन मैसेज दिखाता है, ताकि गलती से कोई संवेदनशील जानकारी शेयर न हो जाए।

फिलहाल बीटा यूजर्स तक सीमित

अभी यह नया चैट हिस्ट्री शेयरिंग फीचर केवल कुछ चुनिंदा Android बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। आने वाले समय में यह फीचर ज्यादा यूजर्स के लिए रोलआउट किया जा सकता है।

Rahul Ray

मैं एनेलिटिक्स इनसाइट के लिए टेक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्रिप्टोकरेंसी, साइबर सिक्योरिटी, गैजेट्स, मोबाइल ऐप्स, ओटीटी प्लेटफॉर्म को कवर करता हूं। मुझे
मीडिया क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। हिन्द पोस्ट हिन्दी मैगज़ीन, ईटीवी भारत और दैनिक भास्कर जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ कार्य करते हुए प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय भूमिका निभाई है। दिल्ली और बिहार के विभिन्न जिलों में न्यूज़ रिपोर्टिंग, ग्राउंड स्टोरीज़, कंटेंट प्लानिंग, कॉपी एडिटिंग एवं कंटेंट एडिटिंग से जुड़ी विभिन्न जिम्मेदारियों को सफलतापूर्वक संभालने का अनुभव है। मैंने भारतीय विद्या भवन, दिल्ली से मास कम्युनिकेशन में डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, हिसार से डिग्री प्राप्त की है। पाठक केंद्रित कंटेंट तैयार करना मेरी कार्यशैली में शामिल रही है।

AI चिप्स की जंग में Vera Rubin से Nvidia का पलटवार
Previous Story

AI चिप्स की जंग में Vera Rubin से Nvidia का पलटवार

cybersecurity
Next Story

पेरिस कोर्ट में ब्रिगित मैक्रों साइबरबुलिंग मामले का अहम फैसला

Latest from Tech News

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतरा

Telegram के CEO पर रूस का शिकंजा, आतंक केस में बढ़ा खतर

Pavel Durov पर रूस का बड़ा एक्शन, FSB ने Telegram पर अवैध कंटेंट नहीं हटाने का आरोप लगाया। Telegram Ban Russia: रूस की Federal Security Service (FSB) ने Telegram के संस्थापक Pavel Durov पर आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने में मदद करने का आरोप लगाया है। एजेंसी का कहना है कि Telegram ने ऐसे कंटेंट को हटाने में नाकामी दिखाई, जिसका इस्तेमाल रूस में कथित तौर पर तोड़फोड़, आतंकवादी गतिविधियों और साइबर धोखाधड़ी के लिए किया गया। FSB ने Durov के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरफ्तारी वारंट जारी होने की भी जानकारी दी है। अभी Telegram और Pavel Durov की ओर से इन आरोपों पर कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।  FSB ने Telegram पर क्या आरोप लगाए?  रूस की सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक, Telegram पर मौजूद कुछ कंटेंट का इस्तेमाल कथित तौर पर यूक्रेनी विशेष सेवाओं और आतंकवादी व चरमपंथी संगठनों ने किया। FSB का आरोप है कि इनका इस्तेमाल तोड़फोड़, आतंकवादी घटनाओं, सामूहिक हत्याओं और साइबर फ्रॉड जैसी गतिविधियों के लिए किया गया। रूस का कहना है कि Telegram को ऐसे कंटेंट को हटाने के लिए कदम उठाने चाहिए थे। FSB ने इसी कथित नाकामी को Durov के खिलाफ कार्रवाई की वजह बताया है।  Telegram की शुरुआत 2013 में Pavel Durov ने की थी। आज यह दुनिया के सबसे बड़े मैसेजिंग प्लेटफॉर्म में शामिल है और इसके एक अरब से ज्यादा यूजर्स हैं। एन्क्रिप्टेड कम्युनिकेशन की वजह से इसका इस्तेमाल आम लोगों के साथ पत्रकारों और अधिकारियों ने भी किया है।  READ MORE: क्या आपका Telegram भी
Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic MCP अपडेट: AI टूल कनेक्शन अब होगा आसान

Anthropic ने MCP 2026-07-28 का नया अपडेट जारी किया, जानें Stateless Model, बेहतर Authorization और AI Tools कनेक्शन में हुए बड़े बदलाव।  AI Agents: क्या AI ऐप्स को बाहरी टूल और डेटा से जोड़ना अब पहले से आसान होगा? Anthropic ने अपने Model Context Protocol (MCP) के नए 2026-07-28 Specification के साथ इसका रास्ता साफ करने की कोशिश की है। कंपनी ने MCP के पांचवें Specification Release में ऐसे बदलाव किए हैं, जिनसे AI टूल कनेक्शन को Deploy करना और बड़े स्तर पर चलाना आसान हो सकता है।  MCP एक Open Standard है। यह AI Applications को बाहरी Tools, Business Software और Data Sources से जोड़ता है। Anthropic के मुताबिक, MCP से जुड़े Software Development Kit यानी SDK के डाउनलोड अब हर महीने 400 मिलियन से ज्यादा हो चुके हैं। वहीं Claude की कनेक्शन डायरेक्टरी में 950 से ज्यादा MCP Servers Listed हैं।  MCP अब Stateless
Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

Apple Lease EMI मिस हुई तो iPhone लॉक होगा? जानें सच

क्या EMI नहीं भरने पर iPhone के ऐप्स बंद हो जाएंगे? Apple ने Restricted Mode की खबरों को खारिज किया  Apple Upgrade: क्या iPhone की EMI नहीं भरने पर आपका फोन लॉक हो जाएगा? इस सवाल पर Apple ने अब बड़ा स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी ने साफ कहा है कि Apple Upgrade Program के तहत भुगतान चूकने पर डिवाइस के फीचर्स को सीमित करने वाला कोई Restricted Mode नहीं होगा।   Apple के इस बयान से उन अटकलों पर विराम लग गया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि EMI नहीं भरने पर iPhone, iPad, Mac या Apple Watch का इस्तेमाल सीमित किया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, ऐसे मामलों को मौजूदा फाइनेंसिंग और लीज खत्म करने की नीतियों के तहत संभाला जाएगा।  Apple Upgrade Program में Restricted Mode की चर्चा क्यों हुई?  हाल ही में iOS 27 बीटा में एक फीचर को लेकर रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें App Managed Feature देखा गया था। रिपोर्ट में दावा किया गया कि यह फीचर फाइनेंसिंग पार्टनर्स को डिवाइस की स्थिति की समय-समय पर जांच करने की सुविधा दे सकता है। इसके बाद ऐसी अटकलें तेज हो गईं कि Apple भुगतान नहीं करने वाले ग्राहकों के डिवाइस पर Restricted Mode लागू कर सकता है। इस मोड में कथित तौर पर सिर्फ Phone, Settings, Clock, Wallet और App

Don't Miss