Sideloading से रहें सतर्क, होते हैं खतरे ही खतरे!

Sideloading से रहें सतर्क, होते हैं खतरे ही खतरे!

5 mins read
777 views
June 17, 2025

साइडलोडिंग का मतलब है किसी ऐप को ऑफिशियल ऐप स्टोर के बजाय किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट, लिंक या किसी अन्य डिवाइस के जरिए फोन में इंस्टॉल करना। 

Sideloading Side effects: आज के समय में स्मार्टफोन हर किसी के पास होता है। लोग अपनी जरूरतों के हिसाब से तमाम ऐप्स डाउनलोड करते रहते हैं। आमतौर पर लोग Google Play Store या Apple App Store से ही ऐप डाउनलोड करते हैं, क्योंकि ये प्लेटफॉर्म सेफ माने जाते हैं, लेकिन कई बार लोग ऐप्स को किसी और सोर्स से भी डाउनलोड करते हैं, जिसे Sideloading कहते हैं। यह तरीका जितना आसान लगता है, उतना ही खतरनाक भी हो सकता है। 

Sideloading क्या है? 

Sideloading यानी किसी ऐप को ऑफिशियल ऐप स्टोर के बजाय किसी थर्ड पार्टी वेबसाइट, लिंक या किसी दूसरे डिवाइस के जरिए फोन में डाउनलोड करना होता है। उदाहरण के लिए, किसी वेबसाइट से APK फाइल डाउनलोड कर इंस्टॉल करना या ब्लूटूथ से किसी दोस्त के फोन से ऐप लेना। 

क्यों खतरनाक है Sideloading ? 

  • मालवेयर और वायरस का खतरा: थर्ड पार्टी ऐप्स में छिपे मालवेयर या वायरस आपके फोन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। ये आपकी निजी जानकारी जैसे बैंक डिटेल्स, पासवर्ड, फोटो या लोकेशन की जानकारी चुरा सकते हैं और आपके डेटा को हैकर्स तक पहुंचा सकते हैं। 
  • कमजोर सिक्योरिटी चेक: Google और Apple ऐप्स को अपने प्लेटफॉर्म पर लाने से पहले कड़े सिक्योरिटी टेस्ट करते हैं, लेकिन Sideloading के मामले में कोई जांच नहीं होती। इससे ऐप में क्या छुपा है, यह जानना मुश्किल हो जाता है। 
  • फोन को नुकसान: कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स फोन के सिस्टम में छेड़छाड़ कर सकते हैं, जिससे डिवाइस की परफॉर्मेंस धीमी हो जाती है या कभी-कभी फोन पूरी तरह बंद हो सकता है। 
  • प्राइवेसी पर खतरा: साइडलोड किए गए ऐप्स बिना आपकी जानकारी के माइक्रोफोन, कैमरा या लोकेशन एक्सेस कर सकते हैं। इससे आपकी निजता पर बड़ा खतरा हो सकता है। 

क्या करें बचाव के लिए? 

  • हमेशा ऐप स्टोर से ही ऐप्स डाउनलोड करें। 
  • अगर APK इंस्टॉल करना जरूरी हो, तो भरोसेमंद और वेरिफाइड सोर्स से ही करें। 
  • फोन में एंटीवायरस या सिक्योरिटी ऐप्स रखें। 
  • ऐप इंस्टॉल करते वक्त मांगे गए परमिशन को ध्यान से पढ़ें। 

Ragini Sinha

5 साल के अनुभव के साथ मैंने मीडिया जगत में कंटेट राइटर, सीनियर कंटेंट राइटर, मीडिया एनालिस्ट और प्रोग्राम प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया है। बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव को मैंने कवर किया है। अपने काम को लेकर मुझे पुरस्कार से सम्मानित भी किया जा चुका है। काम को जल्दी सीखने की कला मुझे औरों से अलग बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

‘Trump Mobile’ लॉन्च, देगा iPhone को सीधी टक्कर, जानें फीचर्स
Previous Story

‘Trump Mobile’ लॉन्च, देगा iPhone को सीधी टक्कर, जानें फीचर्स

अमेरिका-ने-वियतनाम-पर-बनाया-दबाव-चीन-की-टेक्नोलॉजी-को-लगेगा-झटका
Next Story

अमेरिका ने वियतनाम पर बनाया दबाव, चीन की टेक्नोलॉजी को लगेगा झटका

Latest from Apps

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

सरकार ने Telegram को दिया नोटिस, चला रही थी FREE मूवी

भारत सरकार ने Telegram को नोटिस भेजा है और 3,142 चैनलों पर चल रही पायरेसी बंद करने का आदेश दिया है।   Telegram Channels Banned: भारत सरकार के Ministry of Information and Broadcasting ने मैसेजिंग ऐप Telegram को नोटिस भेजा है। यह नोटिस Information Technology Act, 2000 के तहत जारी किया गया है। सरकार ने Telegram से कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म पर मौजूद पायरेटेड यानी चोरी का कंटेंट तुरंत हटाए।  दरअसल कई OTT प्लेटफॉर्म्स ने शिकायत की थी कि Telegram के कई चैनलों पर फिल्मों और वेब सीरीज की गैरकानूनी कॉपी बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही है। इससे कॉपीराइट नियमों का उल्लंघन हो रहा है और OTT कंपनियों को नुकसान हो रहा है।  READ MORE: इन देशों में क्यों बैन हुआ Telegram, जानें पूरी कहानी   मंत्रालय के अनुसार शिकायत करने वालों में JioCinema और Amazon

Don't Miss