Developer Center

भारत में Apple App Store का धमाका! डेवलपर्स की कमाई में उछाल

5 mins read
1.1K views
April 28, 2025

Apple ने सोमवार को IIM अहमदाबाद के प्रोफेसर विश्वनाथ पिंगली द्वारा तैयार एक नया अध्ययन जारी किया।

Apple App Store : Apple ने सोमवार को एक नई रिपोर्ट पेश की है, जिसे IIM अहमदाबाद के प्रोफेसर विश्वनाथ पिंगली ने तैयार किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में Apple App Store ने 2024 में करीब 44,447 करोड़ रुपये की डेवेलपर बिलिंग्स और बिक्री हुई है। सबसे दिलचस्प बात ये रही कि इस कमाई का 94% हिस्सा सीधे डेवेलपर्स और छोटे-बड़े कारोबारियों के पास गया। यानी की, Apple ने इस पर कोई कमीशन नहीं लिया।

CEO टिम कुक ने जताई खुशी

Apple के CEO टिम कुक ने इस मौके पर कहा कि App Store भारत के डेवेलपर्स और इनोवेटर्स के लिए एक बड़ी आर्थिक ताकत बन गया है। यह रिपोर्ट भारत की तेजी से बढ़ती ऐप इकॉनमी की ताकत को दिखाती है। हम आगे भी डेवेलपर्स के सपनों को साकार करने में मदद करते रहेंगे।”

भारतीय डेवेलपर्स के लिए खुल रहे नए मौके

Apple की ताजा रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में डेवेलपर्स ने App Store की मदद से गेमिंग, हेल्थ-फिटनेस, लाइफस्टाइल और यूटिलिटी जैसे सेक्टर्स में कमाई के नए रास्ते तलाशे हैं। इससे देश में एक मजबूत डिजिटल इकोसिस्टम तैयार हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2024 में भारतीय डेवेलपर्स की करीब 80% कमाई इंटरनेशनल यूजर्स से हुई। साथ ही, 87% भारतीय डेवेलपर्स एक से ज्यादा प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिव रहे। इतना ही नहीं, भारतीय ऐप्स को इस साल 75.5 करोड़ बार डाउनलोड किया गया, जो पिछले पांच सालों के मुकाबले काफी बढ़ गया गया है। भारत की कई ऐप्स ने 70 से ज्यादा इंटरनेशनल मार्केट्स में टॉप 100 में भी जगह बनाई है।

छोटे डेवेलपर्स को भी मिल रहा बड़ा फायदा

2021 से 2024 के बीच भारत में छोटे डेवेलपर्स की App Store कमाई में 74% का इजाफा हुआ है। Apple के Small Business Program जैसी पहलों ने छोटे कारोबारियों को कम कमीशन दरों पर आगे बढ़ने का शानदार मौका दिया है। इसके अलावा, Apple ने बेंगलुरु में एक नया Developer Center भी शुरू किया है, जहां डेवेलपर्स को ट्रेनिंग, सपोर्ट और HealthKit, Metal और Core ML जैसे 2.5 लाख से ज्यादा APIs तक पहुंच दी जा रही है। Apple ने 2020 से 2023 के बीच 7 अरब डॉलर से ज्यादा की संभावित धोखाधड़ी को रोका है, जिसमें 2023 में अकेले 1.8 अरब डॉलर की फ्रॉड प्रिवेंशन शामिल है।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

low Awareness about AI
Previous Story

AI को लेकर भारत में जागरूकता कम, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

youtube new leader Gunjan Soni
Next Story

YouTube की नई बॉस बनी गुंजन सोनी

Latest from Apps

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

Apple-Google की नजर से कैसे बच रहे ये खतरनाक ऐप्स? तस्वीरों से हो रही छेड़छाड़

App Store Policy: नई रिपोर्ट ने बड़ी टेक कंपनियों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। टेक ट्रांसपेरेंसी प्रोजेक्ट की रिपोर्ट के मुताबिक,

Don't Miss