‘Trump Mobile’ लॉन्च, देगा iPhone को सीधी टक्कर, जानें फीचर्स

‘Trump Mobile’ लॉन्च, देगा iPhone को सीधी टक्कर, जानें फीचर्स

7 mins read
1K views
June 17, 2025

Trump Mobile को ट्रंप के फैमिली बिजनेस की ओर से लॉन्च किया गया है। यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करेगा और इसे अमेरिका में ही डिजइन और मैन्युफैक्चर किया गया है। 

Trump Mobile Launched: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब राजनीति के बाद टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी एंट्री कर ली हैं। उन्होंने हाल ही में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च किया है, जिसे ‘Trump Mobile’ नाम दिया गया है। ट्रंप का यह फोन Apple iPhone को टक्कर दे सकता है। इस फोन की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से अमेरिका में बना है और इसकी कीमत iPhone के मुकाबले काफी कम है। 

अमेरिका में बना, अमेरिकियों के लिए 

Trump Mobile को ट्रंप के फैमिली बिजनेस की ओर से लॉन्च किया गया है। यह फोन Android operating system पर काम करेगा। ट्रंप लंबे समय से अमेरिकी प्रोडक्ट के निर्माण पर जोर देते आ रहे थे। अब इस फोन को लॉन्च कर के उन्होंने टेक इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया है।

कीमत और खरीद विकल्प 

Trump Mobile की शुरुआती कीमत 499 डॉलर रखी गई है, जो भारतीय रुपये के अनुसार करीब 42,800 है। इसकी कीमत iPhone से काफी कम है। इस फोन को सिर्फ 100 डॉलर की डाउन पेमेंट पर भी खरीदा जा सकता है। इसकी बिक्री अगस्त 2025 से शुरू होगी। 

दमदार फीचर्स 

Trump Mobile में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। फोन में 50MP का मेन कैमरा, 2MP का डेप्थ सेंसर और 2MP का मैक्रो कैमरा है। फ्रंट में 16MP का सेल्फी कैमरा भी है। फोन Android 15 पर रन करता है। इसमें 12GB RAM और 256GB इंटरनल स्टोरेज दी गई है, जिसे बढ़ाया भी जा सकता है। फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो लंबे समय तक चलती है। सिक्योरिटी के लिए इसमें फिंगरप्रिंट स्कैनर और AI बेस्ड फेस अनलॉक भी शामिल है। 

शानदार मोबाइल प्लान और सर्विस 

ट्रंप ने सिर्फ फोन ही नहीं इसके साथ एक खास मोबाइल सर्विस प्लान भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 47.45 डॉलर प्रति माह यानी करीब 4,080 है। इस प्लान में यूजर को अनलिमिटेड कॉलिंग, टेक्स्टिंग, डेटा, टेलीहेल्थ, रोडसाइड असिस्टेंस और 100 से ज्यादा देशों में free  इंटरनेशनल कॉलिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। 

कस्टमर सपोर्ट में भी नई सोच 

Trump Mobile के लिए एक अलग 24×7 ह्यूमन-बेस्ड कस्टमर सर्विस सेंटर बनाया जाएगा, जहां यूजर्स को इंसानी सहायता मिलेगी, न कि सिर्फ ऑटोमेटेड रिस्पॉन्स। हालांकि, ट्रंप ने कहा है कि उनके सभी बिजनेस अब ट्रस्ट के जरिए उनके बच्चों द्वारा चलाए जा रहे हैं, लेकिन फिर भी उनकी कमाई को लेकर सवाल उठते रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप ने अपनी विभिन्न डील्स से 600 मिलियन डॉलर से ज्यादा की कमाई की है। 

क्या iPhone को टक्कर मिल सकती है? 

Trump Mobile की कीमत, फीचर्स और Made in USA टैग इसे खास बनाते हैं। हालांकि, iPhone जैसी ब्रांड वैल्यू को पछाड़ना आसान नहीं होगा, लेकिन ट्रंप की पॉपुलैरिटी और आक्रामक मार्केटिंग इस फोन को एक बड़ी पहचान दिला सकती है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Meta में बतौर मैनेजिंग डायरेक्टर और बिजनेस हेड, अरुण श्रीनिवास की भूमिका काफी अहम होगी।
Previous Story

कौन है Meta के नए नए MD अरुण श्रीनिवास?

Sideloading से रहें सतर्क, होते हैं खतरे ही खतरे!
Next Story

Sideloading से रहें सतर्क, होते हैं खतरे ही खतरे!

Latest from Gadgets

Don't Miss