ट्रंप के सलाहकार खरीदेंगे 762 मिलियन डॉलर का Bitcoin!

ट्रंप के सलाहकार खरीदेंगे 762 मिलियन डॉलर का Bitcoin!

5 mins read
807 views
August 12, 2025

बाद में उन्होंने बताया कि 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा उन्होंने बस गोल किया था असली खरीद 762 मिलियन डॉलर की होगी। 

David Bailey : डोनाल्ड ट्रंप के Crypto सलाहकार और Bitcoin समर्थक डेविड बेली जल्द ही एक बड़ी खरीदारी करने जा रहे हैं। खबरों के मुताबिक, बेली मंगलवार को 762 मिलियन डॉलर के Bitcoin खरीदेंगे। बेली Nakamoto Inc. के CEO हैं जो Bitcoin में निवेश करने वाली कंपनी है। 

डेविड बेली ने X पर लिखा जब से मैंने Bitcoin में कदम रखा है, तब से मेरा सपना था कि एक बार में 1 बिलियन डॉलर का Bitcoin खरीदूं। कल वह सपना सच होगा। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि 1 बिलियन डॉलर का आंकड़ा उन्होंने बस गोल किया था असली खरीद 762 मिलियन डॉलर की होगी। 

Nakamoto Inc. की अनोखी रणनीति 

बेली का कहना है कि उनकी कंपनी के पास Bitcoin को लेकर एक अलग और खास रणनीति है। उनका दावा है कि इस योजना से Nakamoto Inc. दुनिया के सबसे बड़े Bitcoin होल्डर्स में शामिल हो जाएगा। उन्होंने लिखा कि हम एक ऐसा Bitcoin जगरनॉट बना रहे हैं जिसे देखने के बाद आप समझ जाएंगे कि हम टॉप Bitcoin होल्डर में क्यों होंगे। 

कौन है डेविड बेली 

डेविड बेली Nakamoto Inc. के अलावा BTC Inc. के सह-संस्थापक भी हैं, जो Bitcoin Magazine की पैरेंट कंपनी है। वह ट्रंप के राष्ट्रपति अभियान के दौरान उनके सलाहकार रहे और Bitcoin को लेकर ट्रंप के विचारों को आकार देने में मदद की। अभी बेली अमेरिका में Bitcoin से जुड़े उद्देश्यों के लिए 100 मिलियन से 200 मिलियन डॉलर जुटाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके लिए वह एक Political Action Committee बना रहे हैं, जो Bitcoin से जुड़ी नीतियों को बढ़ावा देगा।  

बुलफ्रॉग का नया प्रतीक 

हाल ही में Nakamoto Inc. ने अपना नया मैस्कॉट Bullfrog चुना है। बेली के अनुसार Bullfrog एक दिग्गज खजाना संजोने वाला जीव है जो कंपनी के लक्ष्य को दर्शाता है।  

READ MORE: चीन का कमाल, अब बना रहा ‘प्रेग्नेंट रोबोट’ 

ChatGPT बच्चों को सीखा रहा सुसाइड, नशा और खतरनाक डाइट के टिप्स 

बढ़ती Bitcoin अपनाने की प्रवृत्ति 

जून में, Nakamoto Inc. ने पब्लिक इक्विटी डील के जरिए 51.5 मिलियन डॉलर जुटाए थे, जिससे कंपनी की संपत्ति में इजाफा हुआ। वहीं पिछले एक महीने में ही 17 कंपनियों ने अपने ट्रेजरी में Bitcoin जोड़ा है। BitcoinTreasuries.NET के आंकड़ों के अनुसार, फिलहाल 221 पब्लिक और प्राइवेट कंपनियों के पास मिलाकर 12.4 लाख से ज्यादा Bitcoin हैं।  

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में Epic Games केस को आंशिक हार
Previous Story

ऑस्ट्रेलियाई कोर्ट में Epic Games केस को आंशिक हार

पूर्व OpenAI रिसर्चर की मौत, Crypto से न्याय की जंग
Next Story

पूर्व OpenAI रिसर्चर की मौत, Crypto से न्याय की जंग

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss