पूर्व OpenAI रिसर्चर की मौत, Crypto से न्याय की जंग

पूर्व OpenAI रिसर्चर की मौत, Crypto से न्याय की जंग

6 mins read
894 views
August 12, 2025

कानूनी और जांच से जुड़े बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए परिवार ने Crypto डोनेशन का सहारा लिया है। इसके तहत Solana Blockchain पर बेस्ड है। 

Suchir Balaji: पूर्व OpenAI रिसर्चर सुचिर बालाजी की रहस्यमय मौत के मामले में उनका परिवार अब Cryptocurrency के जरिए अपनी कानूनी लड़ाई लड़ रहा है। 2024 में सुचिर का शव सैन फ्रांसिस्को स्थित उनके अपार्टमेंट में मिला था। मेडिकल टीम ने इसे आत्महत्या बताया था लेकिन परिवार का मानना था कि यह मर्डर है और जांच में गंभीर लापरवाही व सच्चाई छुपाने की कोशिश हुई है। 

Solana Blockchain पर बेस्ड है 

कानूनी और जांच से जुड़े बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए परिवार ने Crypto डोनेशन का सहारा लिया है। इसके तहत Solana Blockchain पर बेस्ड है। एक मीम कॉइन लॉन्च किया गया है जिसका नाम ‘Justice for Suchir’ रखा गया है। सुचिर की मां, पूर्निमा राव ने बताया कि इस सहयोग ने भारी खर्चों को संभालने में बड़ी मदद की है। 

सुचिर AI Ethics जगत में जाने-माने थे और वह OpenAI पर कॉपीराइट सामग्री का गलत इस्तेमाल कर ChatGPT जैसे AI मॉडल ट्रेन करने के आरोपों के मुखर आलोचक थे। कुछ लोगों का मानना है कि उनकी खुली आलोचना उनकी मौत के रहस्य से जुड़ी हो सकती है। 

SUCHIR टोकन और फंडरेजिंग 

दिसंबर 2024 में Bags.FM प्लेटफॉर्म के जरिए SUCHIR टोकन लॉन्च किया गया है। 29 दिसंबर को इसकी कीमत 0.015 डॉलर तक पहुंची, जिससे परिवार को करीब 5,000 डॉलर मिले। हालांकि, बाद में कीमत 99% से ज्यादा गिरकर 0.00006043 डॉलर हो गई। अब तक इस कॉइन से कुल 11,499.35 डॉलर जुटाए गए हैं। 

Coin Launch से पहले जनवरी 2025 में एक अलग Crypto Fundraisers के जरिए Solana और अन्य टोकन में 140,000 डॉलर से ज्यादा राशि जुटाई गई थी। पूर्निमा राव के मुताबिक, यह मदद तब आई जब पारंपरिक फंडिंग के सारे रास्ते बंद हो गए थे। 

भारी कानूनी खर्च और मुकदमा 

परिवार के लिए सबसे बड़ी चुनौती कानूनी खर्च है। एक वकील ने 25,000 डॉलर प्रति घंटे की दर से बिल किया और बाद में केस छोड़ दिया। दूसरे वकील को 60,000 डॉलर का भुगतान हुआ है, जबकि जांच से जुड़े खर्चों में 115,000 डॉलर से ज्यादा खर्च हुए। 

READ MORE: Base Blockchain 33 मिनट तक रहा फेल, सामने आई बड़ी वजह

CoinDCX पर हुआ सबसे बड़ा साइबर हमला, 378 करोड़ की Crypto चोरी 

फरवरी में परिवार ने सैन फ्रांसिस्को शहर और पुलिस विभाग SFPD के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। आरोप है कि पुलिस ने अहम सबूत छुपाए और जांच सही तरीके से नहीं की। पूर्निमा राव का कहना है कि सच सामने लाने वाले लोग बहुत कम होते हैं और इसी वजह से यह प्रक्रिया बेहद महंगी हो जाती है। 

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

ट्रंप के सलाहकार खरीदेंगे 762 मिलियन डॉलर का Bitcoin!
Previous Story

ट्रंप के सलाहकार खरीदेंगे 762 मिलियन डॉलर का Bitcoin!

Perplexity AI की नई चाल, Chrome को खरीदने के लिए दिया इतना महंगा ऑफर
Next Story

Perplexity AI की नई चाल, Chrome को खरीदने के लिए दिया इतना महंगा ऑफर

Latest from Cryptocurrency

CEX.IO और OpenPayd की साझेदारी, पेमेंट सिस्टम होगा तेज 

CEX.IO OpenPayd Partnership: OpenPayd और CEX.IO के बीच एक नई साझेदारी हुई है, जो डिजिटल पेमेंट और क्रिप्टो मार्केट के लिए काफी अहम मानी जा रही है।इस समझौते के तहत OpenPayd अब CEX.IO के ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर फिएट पेमेंट और इंस्टीट्यूशनल सेटलमेंट को आसान और तेज बनाने का काम करेगा।  OpenPayd और CEX.IO की नई साझेदारी से अब FIAT पेमेंटऔर सेटलमेंट पहले से ज्यादा तेज और आसान हो जाएगा, जानिए इस डील

Don't Miss