Supreme Court

SC की वॉर्निंग, यह वेबसाइट चुरा रहा आपका प्राइवेट डेटा

6 mins read
980 views
January 10, 2025

सुप्रीम कोर्ट रजिस्ट्री ने एक फर्जी वेबसाइट के बारे में चेतावनी देते हुए पब्लिक नोटिस जारी किया है। यह वेबसाइट लोगों की प्राइवेट जानकारी चुरा सकती है।

Supreme Court : SC ने एक पब्लिक नोटिस जारी कर लोगों से फर्जी वेबसाइट से दूर रहने को कहा है। कोर्ट ने अपने नोटिस में कहा है कि सरकारी वेबसाइट जैसी दिखने वाली इन वेबसाइट के जरिए आपका निजी डेटा चुराया जा सकता है, जिसका यूज साइबर अपराधी आप पर फिशिंग अटैक के लिए कर सकते हैं। सुप्रीम कोर्ट से मिलती-जुलती एक वेबसाइट लाइव है, जिससे लोगों को बचना चाहिए।

सुप्रीम कोर्ट की चेतावनी

साइबर अपराधी WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए फर्जी वेबसाइट होस्ट कर रहे हैं। इन फर्जी वेबसाइट के URL के जरिए प्राइवेट जानकारी समेत कई संवेदनशील जानकारियां हैक की जा सकती हैं। इसके अलावा SC ने ऐसे किसी भी लिंक पर क्लिक न करने को कहा है, यूजर्स को SC के नाम से मिले किसी भी लिंक को खोलने से मना किया गया है।

SC ने अपनी एडवाइजरी में कहा कि SC कभी भी किसी यूजर की निजी जानकारी, वित्तीय जानकारी आदि नहीं मांगता है। ऐसे में लोगों को ऐसी किसी भी वेबसाइट पर क्लिक करने से बचना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in/ है। ऐसे में किसी दूसरी वेबसाइट पर क्लिक नहीं करना चाहिए।

पहले भी कर चुका आगाह

इससे पहले पिछले साल तत्कालीन चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने भी लोगों से सुप्रीम कोर्ट के नाम पर चल रही फर्जी वेबसाइट से दूर रहने को कहा था। सुप्रीम कोर्ट ने अपने नोटिस में वादी और प्रतिवादी के साथ-साथ वकीलों को भी ऐसी फर्जी वेबसाइट से दूर रहने को कहा था। भारत में जिस तरह से ऑनलाइन धोखाधड़ी की घटनाएं बढ़ रही हैं, उससे लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।

भूलकर भी न करें गलती

  • किसी अनजान नंबर से आने वाले किसी भी मैसेज को कभी न खोलें।
  • साथ ही, ई-मेल, एसएमएस या व्हाट्सएप मैसेज के ज़रिए भेजे गए किसी भी लिंक को न खोलें।
  • इसके अलावा, किसी भी ऑफर, डिस्काउंट आदि के झांसे में न आएं।
  • धोखाधड़ी के ज्यादातर मामलों में गलती लोगों की खुद की होती है। वे लालच में आकर अपराधियों को धोखा देने के लिए इनवाइट करते हैं, इसलिए धोखाधड़ी से बचने का सबसे अच्छा तरीका है सतर्क रहना। आप जितना सावधान रहेंगे, धोखाधड़ी से उतना ही बच पाएंगे।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

International Data Breach
Previous Story

International Data Breach: खतरे में है इन फेमस ऐप्स के लाखों यूजर्स का सेंसिटिव डेटा

AI Deepfake Detection Feature
Next Story

इस फोन में है सिर्फ ऐसा AI फीचर, सेकंडों में पकड़ेगा Deepfake

Latest from Cybersecurity

Don't Miss