cyber fraud

WhatsApp, Instagram और Telegram यूजर को सरकार ने क्यों किया अलर्ट?

4 mins read
1.4K views
January 2, 2025

गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साइबर धोखाधड़ी के सबसे ज्यादा मामले WhatsApp, Telegram और Instagram पर सामने आ रहे हैं।

Cyber Fraud Alert: WhatsApp, Telegram और Instagram यूज करने वालों के लिए बुरी खबर है। अगर आप भी ये तीनों प्ल्टेफॉर्म यूज करते हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि साइबर अपराधी सबसे ज्यादा इन्हीं ऐप्स के जरिए लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं। दरअसल, इन तीनों ऐप्स के करोड़ों यूजर हैं इसलिए स्कैमर्स के लिए यहां अपने शिकार को फंसाना आसान हो जाता है।

तीनों ऐप पर मिलीं इतनी शिकायतें

2024 के पहले तीन महीनों में सरकार को WhatsApp के जरिए साइबर धोखाधड़ी की सबसे ज्यादा 43,797 शिकायतें मिलीं। इसके बाद Telegram की 22,680 और Instagram की 19,800 शिकायतें मिलीं। रिपोर्ट में बताया गया है कि ठग ऐसे अपराध शुरू करने के लिए सबसे पहले Google service प्लेटफॉर्म का यूज करते हैं।

इन लोगों को बनाया जा रहा सबसे ज्यादा निशाना

गृह मंत्रालय की यह सालाना रिपोर्ट बताती है कि इस तरह की धोखाधड़ी अलग-अलग देशों में हो रही है और इसमें बड़े पैमाने पर मनी लॉन्ड्रिंग और साइबर स्लेवरी भी शामिल है। स्कैमर्स सबसे ज्यादा बेरोजगार युवा, गृहणियां, छात्र और दूसरे जरूरतमंद लोगों को अपनी ठगी का निशाना बनते हैं, जो इनकी बातों में बड़ी आसानी से आ जाते हैं। इस पैसे में उधार लिया गया पैसा भी शामिल है।

फेसबुक पर भी सरकार की है नजर

रिपोर्ट में कहा गया है कि ठग स्पॉन्सर्ड Facebook ऐड्स के जरिए देश में अवैध लोन देने वाले ऐप भी लॉन्च कर रहे हैं। बता दें कि इनके खिलाफ कार्रवाई करने के लिए सरकार पहले से ही ऐसे लिंक की पहचान करती है। जरूरत पड़ने पर Facebook को इन लिंक को हटाने के निर्देश भी दिए जाएंगे। बता दें कि देश में साइबर अपराध के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में लोगों को इनसे सावधान रहने की जरूरत है और ऐसे अपराधियों की जाल में फंसने से बचना चाहिए।

Ragini Sinha

Ragini Sinha Analytics Insight में कंटेंट एनालिस्ट के रूप में कार्यरत हैं। यहां वह स्मार्ट टेक्नोलॉजी, गेमिंग, OTT, क्रिप्टोकरेंसी, ट्रेंडिंग न्यूज और स्टॉक मार्केट जैसे विषयों पर काम करती हैं और जटिल जानकारी को सरल व प्रभावशाली कंटेंट में बदलने के लिए जानी जाती हैं।
मीडिया इंडस्ट्री में 7 सालों के अनुभव के साथ उन्होंने कंटेंट राइटर से लेकर सीनियर कंटेंट राइटर और प्रोग्राम प्रोड्यूसर तक का सफर तय किया है। उन्होंने बिहार चुनाव और दिल्ली चुनाव जैसे बड़े इवेंट्स को कवर करते हुए ग्राउंड रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण में मजबूत पकड़ बनाई है, जिसके लिए उन्हें पुरस्कार से सम्मानित भी किया गया है।

रागिनी ने Zee News, NewsTrack, ETV Bharat और Way2News जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम किया है। उन्होंने Makhanlal Chaturvedi National University of Journalism and Communication से बैचलर डिग्री और Bharatiya Vidya Bhavan से Public Relation में अध्ययन किया है।

Maha Kumbh 2025
Previous Story

Maha Kumbh 2025: हॉटल बुक करते समय ध्यान रखें ये बातें, वर्ना हो जाएंगे कंगाल

ChatGPT
Next Story

क्यों सेफ नहीं है ChatGPT? न करें ये 3 गलतियां

Latest from Apps

Don't Miss